देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में कोविड-19 के 43,733 नए मामले।

देश में 930 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,04,211 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,59,920 हो गई, जो कुल मामलों का 1.50 प्रतिशत है।

0 30080
देश में कोविड-19 के 43,733 नए मामले। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 43,733 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,06,63,665 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 4,59,920 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 930 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,04,211 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,59,920 हो गई, जो कुल मामलों का 1.50 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.18 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 42,33,32,097 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 19,07,216 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.29 प्रतिशत है। यह पिछले 16 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.39 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 55वें दिन भी संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। अभी तक कुल 2,97,99,534 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

देश में अभी तक कुल 36.13 करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 930 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 395, केरल के 142 और कर्नाटक के 92 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,04,211 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,23,531, कर्नाटक के 35,526, तमिलनाडु के 33,132, दिल्ली के 25,001, उत्तर प्रदेश के 22,656, पश्चिम बंगाल के 17,834 और पंजाब के 16,131 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अमेरिका के अस्पताल में सूअर का दिल लगवाने वाले मरीज़ की मौत

अमेरिका के अस्पताल में सूअर का दिल लगवाने वाले मरीज़ की मौत

हे.जा.स. March 11 2022 29574

करीब दो महीने पहले एक अभूतपूर्व प्रयोग के तहत अमेरिका में जिस व्यक्ति को सूअर का हृदय लगाया गया था,

55 साल के मरीज के पेट से निकला 12 नवजात बच्चों के वजन का ट्यूमर

55 साल के मरीज के पेट से निकला 12 नवजात बच्चों के वजन का ट्यूमर

विशेष संवाददाता February 25 2023 31763

महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र और होमी भाभा कैंसर अस्पताल के डॉक्टरों ने कमाल कर दिखाया

तम्बाकू छोड़ें, बीमारियों से बचें: डा. राजेन्द्र

तम्बाकू छोड़ें, बीमारियों से बचें: डा. राजेन्द्र

हुज़ैफ़ा अबरार May 12 2022 40311

तंबाकू उन्मूलन केंद्र की परामर्शदाता डा. रजनीगंधा ने बताया कि केंद्र पर न केवल काउंसलिंग की जाती है

अब वायरस की चपेट में गायें और भैंसें, लंपी त्वचा रोग से मर रहें दुधारू पशु

अब वायरस की चपेट में गायें और भैंसें, लंपी त्वचा रोग से मर रहें दुधारू पशु

एस. के. राणा August 08 2022 38330

लंपी त्वचा रोग कैप्रीपोक्स वायरस के कारण होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बीमारी दुनिया भर में प

जल्दी सोने और जल्दी जगने में छिपा है सुंदरता का राज 

जल्दी सोने और जल्दी जगने में छिपा है सुंदरता का राज 

सौंदर्या राय April 01 2022 31544

रात भर की गहरी नींद आपको दिन भर तरोताज़ा रखती है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाती है और दिनभर का काम अच्छी

पीएम मोदी ने न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया

विशेष संवाददाता August 24 2022 33158

न्यू चंडीगढ़ में पीएम मोदी ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री किसी अस्पताल का

गर्भावस्था के दौरान अपने ब्लड प्रेशर को समझें

गर्भावस्था के दौरान अपने ब्लड प्रेशर को समझें

लेख विभाग April 11 2022 41893

यदि आप प्रेगनेंट हैं और आपको हाई बीपी की भी समस्या है तो सम्बंधित डॉक्टर्स से समय-समय पर अपनी समस्या

कोविड़ संक्रमण: नए वैरियंट के खतरे के बीच बूस्टर खुराक लेने की सिफारिश

कोविड़ संक्रमण: नए वैरियंट के खतरे के बीच बूस्टर खुराक लेने की सिफारिश

एस. के. राणा December 03 2021 27744

वैज्ञानिकों ने बताया कि टीका नहीं लेने वाले लोग सबसे पहले टीकाकरण करवाए। टीका नहीं लेने वाले लोगों प

होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की स्वीकार्यता के प्रमुख कारण बता रहें डा. सौरभ

होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की स्वीकार्यता के प्रमुख कारण बता रहें डा. सौरभ

लेख विभाग March 20 2022 56039

अपने करिश्माई चिकित्सकीय परिणामों के कारण होम्योपैथी प्रमुख चिकित्सा पद्धति के रूप में स्थापित हो चु

लोकबंधु अस्पताल की पंचकर्म इकाई दूर कर रही शरीर का दर्द

रंजीव ठाकुर June 09 2022 36256

यदि आप हड्डियों, जोड़ों या शरीर में लम्बे समय से दर्द से परेशान हैं तो एलडीए कालोनी, कानपुर रोड स्थि

Login Panel