











































प्रतीकात्मक
लखनऊ। 13 से 18 जून तक वर्ल्ड एलर्जी सप्ताह मनाया जा रहा था। वर्ल्ड एलर्जी सप्ताह पर रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग एवं यूपी चैप्टर इण्डियन चेस्ट सोसाइटी द्वारा इंडियन कालेज ऑफ एलर्जी एण्ड एप्लाइड इम्यूनोलॉजी और आईएमए. एकेडमी ऑफ मेडिकल स्पेशियलिटीज के तत्वधान में वर्चुवल संगोष्ठी सम्पन्न हुयी। इसमें चेस्ट रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे। संगोष्ठी का विषय भारत के परिपेक्ष में एलर्जी ब्रोन्को पल्मोनरी एस्परजिलोसिस था। संगोष्ठी का आयोजन रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू के विभागाध्यक्ष डा सूर्यकान्त ने किया।

उन्होने बताया कि एलर्जी ब्रोन्को पल्मोनरी एस्परजिलोसिस मुख्यत: अनियंत्रित अस्थमा और सिस्टिक फाइब्रोसिस के मरीजों में पायी जाती है। अनियंत्रित अस्थमा और सिस्टिक फाइब्रोसिस के मरीजों के फेफड़ों में फंगस बस जाते है। ऐसे मरीजों में समय पर इलाज न होने पर बीमारी गम्भीर रूप ले लेता है। जिससे मरीज की स्थिति पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे मरीजो के इलाज में स्टोराइड का इस्तेमाल महत्वपूर्ण हो जाता है तथा एन्टीफंगल दवाओं का भी इस्तेमाल करना पड़ता है।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता पूर्व विभागाध्यक्ष केजीएमयू लखनऊ के डा राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अनियंत्रित अस्थमा मरीजों के लक्षण को एलर्जी ब्रोन्को पल्मोनरी एस्परजिलोसिस के लक्षण में समानता होने के कारण पहचान पाना कठिन हो जाता है। मरीजों के बढ़ते लक्षण एवं बार-बार अस्थमा का अटैक पडऩा एबीपीए बीमारी होने की संभावनाओं को बढ़ता है। ऐसी स्थिति में मरीजों के लक्षणों को पहचाने के लिए संबन्धित जांचे करना अनिवार्य हो जाता है। जिससे समय पर उचित उपचार मिलने पर फेफड़ो में होने वाली क्षति को कम से कम स्तर पर रोका जा सके।
ज्ञात हो कि रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग अपना 75 वाँ प्लेटिनम जुबली स्थापना दिवस मना रहा है। अत: इस अवसर पर रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग में 75 शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का निश्चय किया है।
यह वर्चुवल संगोष्ठी में रेस्परेटरी मेडिसिन के संकाय सदस्य डा आरएएस कुशवाहा, डा एस के वर्मा, डा राजीव गर्ग, डा सन्तोष कुमार डा अजय कुमार वर्मा, डा दर्शन कुमार बजाज, डा ज्योति बाजपाई व डा अंकित कटियार रेजिडेन्ट डाक्टर्स, नर्सेज, पैरामेडिकल स्टाफ व समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। यूपी चैप्टर इण्डियन चेस्ट सोसाइटी के सचिव डा एके सिंह कानपुर भी उपस्थित रहें एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 140
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 140
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9765
एस. के. राणा January 20 2026 0 5978
एस. के. राणा February 01 2026 0 5950
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35631
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
कानपुर में बीते 24 घंटे में शहर में डेंगू के 42 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें एक 5 माह का मासूम भी शाम
Menopausal hormone therapy was positively associated with development of all cause dementia and Alzh
महान भारतीय चिकित्सक, भारत रत्न डॉ बी सी रॉय के जन्मदिवस, 1 जुलाई को डाक्टर्स डे के रूप में मनाया जा
डॉ सुजाता ने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए माहवारी के दौरान योनि से स्रावित होने वाले रक्त या स्रा
फरीदाबाद को आज एशिया के सबसे बड़े निजी अस्पताल की सौगात मिलने वाली है। देश के प्रधाममंत्री इस अस्पता
सभी कॉलेज संचालकों एवं प्रिंसिपल्स से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा गया ह
त्वचा को निखारने के लिए अगर आप घर के नुस्खों पर भरोसा करती हैं और ज्यादातर उसी का उपयोग भी करती है।
एसटीएफ तथा ड्रग विभाग ने छापेमारी करके ठाकुरगंज के तहसीनगंज स्थित मिडलाइफ चैरिटेबल ब्लड बैंक और कृष्
हैलट में डॉ. एसके गौतम और डॉ. सौरभ अग्रवाल की ओपीडी से 25 तो उर्सला में 8 मरीजों को भर्ती किया गया।
अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय द्वारा घर-घर होमियोपैथी इम्यून बूस्टर आर्सेनिक अल्बम-30 क

COMMENTS