देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बच्चे में पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने पर कोरोना संक्रमण की संभावना। 

गाइडलाइन के मुताबिक अगर बच्चे को तीन दिन से ज्यादा बुखार आ रहा है या परिवार में किसी को कोरोना हुआ है तो भी बच्चे का कोरोना टेस्ट कराना चाहिए।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 17 2021 Updated: May 18 2021 00:04
0 36439
बच्चे में पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने पर कोरोना संक्रमण की संभावना।  प्रतीकात्मक

लखनऊ। बच्चों में दस्त-बुखार का मौसम शुरू हो चुका है लेकिन यह दस्त होने की वजह कोरोना भी हो सकता है। जी हां, इंडिया एकेडमी आफ पिडियाट्रिक्स ने जो गाइडलाइन जारी की है उसमें पेट दर्द, उल्टी और दस्त कोरोना के वेव टू के लक्षण बताए गए हैं। 


कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर में बच्चों के ज्यादा प्रभावित होने की आंशका के बीच अभिभावकों के लिए जारी इस गाइडलाइन में बताया गया है कि खांसी, हल्का कफ, बुखार और बदन दर्द कोरोना के लक्षण हैं ही लेकिन इस वायरस की दूसरी लहर में दस्त भी कोरोना के लक्षण के तौर पर देखा गया है। इसलिए अगर बच्चे को दस्त है तो उसे हल्के में न लें। 

गाइडलाइन के मुताबिक अगर बच्चे को तीन दिन से ज्यादा बुखार आ रहा है या परिवार में किसी को कोरोना हुआ है तो भी बच्चे का कोरोना टेस्ट कराना चाहिए। 

केजीएमयू की बाल रोग विभाग की एडिशनल प्रोफेसर डा. शालिनी त्रिपाठी ने गाइडलाइन में दिए गए इस लक्षण को सही बताते हुए कहा कि केजीएमयू में भी कुछ महीनों पहले ऐसा एक केस आया था। एक बच्ची को दस्त हो रहे थे। उसका स्टूल टेस्ट कराने पर वह कोरोना पाजिटिव पाई गई थी। बाद में उसका इलाज किया गया और वह ठीक हो गई। 

उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण दस्त होने के केस कम हैं लेकिन इसे नकारा नहीं जा सकता। अभिभावकों को सजग रहना होगा। डायरिया पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में मृत्यु का एक बड़ा कारण है। बार-बार बच्चों को डायरिया होने पर उनमें कुपोषण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इससे बचाव जरूरी है। 

डॉ. शालिनी के मुताबिक अक्सर बच्चों में डायरिया होने पर डिहाइड्रेशन यानी निर्जलीकरण की संभावना रहती है, जिससे गंभीरता बढ़ सकती है और बच्चे के जीवन के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। आम तौर पर वायरस से होने वाले डायरिया में एंटीबायोटिक कारगर नहीं होते। 

बच्चों में दस्त के कारण

  • दूषित जल पीना
  • दूषित भोजन का सेवन
  • साफ-सफाई का ध्यान न रखना

बचाव के उपाय

  • बच्चों को साबुन से हाथ धुलने की आदत डलवाएं
  • समूह में न खेलने दें, सार्वजनिक कार्यक्रम में न ले जाएं
  • मास्क पहनवाएं, समाजिक दूरी बनवाएं
  • साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे
  • बच्चों को पानी उबालकर ही पिलाएं
  • 6 महीने से छोटे शिशुओं को केवल मां का दूध पिलाएं

डायरिया का इलाज
अगर बच्चे को दस्त की समस्या हो गई है तो घबराएं नहीं बल्कि किसी दवा से पहले पानी की कमी से बचाएं। इसके लिए बच्चे को लिक्विड पदार्थ दें। जीवनरक्षक घोल यानी ओआरएस पिलाएं। हर दस्त के बाद ओआरएस देना चाहिए लेकिन ध्यान रखना है बहुत चीनी वाले पेय पदार्थ, शरबत या बाजार के पेय पदार्थ आदि न दें। घर पर ही नींबू पानी में नमक और चीनी मिलाकर पिलाएं। लस्सी, छाछ, नारियल पानी दे सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल बनेगा प्रदेश का दूसरा बड़ा अस्पताल

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल बनेगा प्रदेश का दूसरा बड़ा अस्पताल

हे.जा.स. November 01 2020 44682

सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस.के. नंदा ने बताया कि अभी अस्पताल की क्षमता 400 बेड की

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी एमडी व एमएस की सीट्स

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी एमडी व एमएस की सीट्स

रंजीव ठाकुर September 15 2022 18603

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग मेडिकल कॉलेजेज में एमडी व एमएस कोर्स की सीट्स

बालों की देखभाल करते हुए इन मिथ्स पर न करें भरोसा वरना पड़ेगा पछताना

बालों की देखभाल करते हुए इन मिथ्स पर न करें भरोसा वरना पड़ेगा पछताना

लेख विभाग November 19 2022 33496

कई बार ऐसा होता है कि बालों का ख्याल रखते हुए हम कुछ मिथ्स पर भरोसा करते हैं, जिससे आपके बालों को फा

कोविड़रोधी टीका: पांच से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर के टीके को अमेरिका ने दी मंजूरी।

कोविड़रोधी टीका: पांच से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर के टीके को अमेरिका ने दी मंजूरी।

हे.जा.स. October 28 2021 46058

फाइजर के टीके से बच्चों में किसी खास तरह के खतरे की आशंका नहीं है और खुराक की मात्रा बढ़ाए जाने पर भ

दिल्ली में बना देश का सबसे बड़ा होम्योपैथिक संस्थान, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण

दिल्ली में बना देश का सबसे बड़ा होम्योपैथिक संस्थान, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण

विशेष संवाददाता August 27 2022 37520

दिल्ली के नरेला में निर्मित यह संस्थान देश का सबसे बड़ा होम्योपैथिक संस्थान होने के साथ ही उत्तरी भा

विश्व में दूसरे नम्बर पर है भारत में मोटे बच्चों की संख्या

विश्व में दूसरे नम्बर पर है भारत में मोटे बच्चों की संख्या

लेख विभाग March 25 2022 50173

बचपन में मोटापा का मूल कारण कैलोरी खपत और खर्च की गई ऊर्जा के बीच असंतुलन है। भारतीय आनुवंशिक रूप से

लंबे समय तक सुंदर दिखने में प्लास्टिक सर्जरी मददगार होती है: डॉक्टर कनिका

एस. के. राणा February 01 2026 5915

सुंदर दिखने की चाह में कभी-कभी लोग बहुत कुछ गलत भी कर बैठते हैं। कभी-कभी पार्लर में बहुत प्रकार के प

स्वास्थ्य विभाग में लापरवाहों पर हो रही गोल-मोल कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग में लापरवाहों पर हो रही गोल-मोल कार्रवाई

आरती तिवारी July 17 2023 34726

राजधानी लखनऊ के कई अस्पतालों के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप है, लेकिन जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई

मेदांता अस्पताल में 9 दिन के नवजात की ओपन हार्ट सर्जरी कर बचाई गई जान

रंजीव ठाकुर September 16 2022 129474

मेदांता अस्पताल में हाल ही में 9 दिन की एक नवजात बच्ची का इलाज किया गया जो कि डक्ट डिपेंडेंट पल्मोनर

भारत में तेजी से पैर पसार रहा है, लंग कैंसर

भारत में तेजी से पैर पसार रहा है, लंग कैंसर

एस. के. राणा December 07 2025 6636

फेफड़ों के कैंसर के लिए अब तक देश में कोई राष्ट्रीय जांच कार्यक्रम नहीं होने की वजह से जागरूकता ही ल

Login Panel