











































सांकेतिक चित्र
भारत में वैसलीन का उपयोग आम है। आपको यहां घर-घर में वैसलीन देखने को मिल जाएगी। इसका क्रेज इस हद तक है की कुछ लोग इसकी एक छोटी डिबी को हर समय अपने बैग में साथ रखकर घूमते हैं। ज्यादातर लोग वैसलीन का उपयोग त्वचा व होंठों को मुलायम रखने के लिए करते हैं। लेकिन इसके अलावा भी वैसलीन के बहुत से फायदे हैं, आज हम यहां आपको वैसलीन के फायदे बताने जा रहे हैं।
डैंड्रफ करे दूर - Remove dandruff
डैंड्रफ अधिकांश लोगों में स्कैल्प से जुड़ी एक सामान्य समस्या है। यह समस्या किसी भी उम्र के लोगं में हो सकती है। इसके उपचार में एंटीमाइक्रोबियल प्रभाव कारगर हो सकता है। इसलिए डैंड्रफ में भी वैसलीन को प्रभावी माना गया है।
स्किन के लिए है फायदेमंद - Beneficial for the skin
वैसलीन त्वचा का रूखापन दूर करके, त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने में मदद करती है। चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइज़र के रूप में आप इसका उपयोग कर सकते हैं। चेहरे के अलावा आप इसे हाथों और पैरों पर भी लगा सकते हैं। सर्दियों में त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने के लिए यह एक बेस्ट और किफायती प्रोडक्ट है।
वैसलिन फटे होंठों के उपचार में भी काम आती है। पेट्रोलियम जेली को फटे होंठों की सबसे अच्छी दवा माना जाता है। इसके इस्तेमाल से न सिर्फ फटे होंठ नरम व मुलायम होते हैं, बल्कि यह होंठों का कालापन दूर करके उन्हें खूबसूरत बनाने में भी मदद करता है।
कोहनी की त्वचा को कोमल और सुंदर बनाने के लिए भी वैसलीन के फायदे अच्छे हैं। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने का काम करती है, जिससे रूखी त्वचा से मुक्ति मिलती है। अगर आपकी कोहनियों की त्वचा भी बहुत ज्यादा रूखी रहती है तो आप वैसलीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही यह कोहनियों का कालापन दूर करने में भी मदद कर सकती है।
फटी एड़ियों पर करें अप्लाई- Apply on cracked ankles
फटी एड़ियां (cracked heels) दिखने में बिल्कुल भी अच्छी लगती और कई बार लोगों को अपनी फटी एड़ियों के कारण शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में फटी एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए वैसलिन से अच्छा और सस्ता उत्पाद आपको नहीं मिल सकता। इसके इस्तेमाल से फटी एड़ियां कोमल, मुलायम और खूबसूरत होने लगती है।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1253
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 1071
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 525
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 504
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 434
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 406
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 399
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 525
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 399
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5929
एस. के. राणा February 01 2026 0 5901
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87449
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36099
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73498
नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा आहयामऊ गांव पहुंचकर वहां की साफ-सफाई, फागिंग, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश आयुष विभाग के तहत चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद)
वैसे तो इन्फ्लूएंजा किसी भी उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है लेकिन इससे सबसे ज्यादा खतरा गर
होम्योपैथिक दवा बनाने वाली कंपनी एडवेन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ आदेश शर्मा ने इस क्षेत्र में
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कोविड-19 का बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप अब 135 देशों में सामने आ चु
विज्ञान के विद्यार्थियों को नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा देने के लिए जल्द ही माध्यमिक शिक्षा विभाग
यदि आप गर्भवती हैं और कोविड पॉजिटिव हैं या रह चुकी तो कोविड को लेकर कतई न घबराएं। कोविड जैसी संक्राम
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि हिमाचल में अभी पर्याप्त कोविशील्ड वैक्सीन
ज्यादातर पुरुषों को इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तो बड़ी संख्या में ऐसे प
सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में एक्टिव केस का आंकड़ा 1282 तक पहुंच गया। 24 घंटे में प्रदेश में 176 नए संक

COMMENTS