देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

आज विश्‍व एड्स दिवस,जानिए क्या है इस साल की थीम

इस साल एक्युलाइज 'Equalize' थीम रखी गई है। इसका अर्थ 'समानता' होता है। इस साल की थीम से हमारे समाज में फैली हुई असमानताओं को दूर करके एड्स को पूरी तरह से खत्म करने पर कदम बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

एस. के. राणा
December 01 2022 Updated: December 01 2022 20:49
0 33938
आज विश्‍व एड्स दिवस,जानिए क्या है इस साल की थीम सांकेतिक चित्र

नयी दिल्ली विश्व एड्स दिवस हर साल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। इस दिवस पर यूनाइटेड नेशंस, कई सारी अन्य देश की सरकार और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां मिलकर एचआईवी से संबंधित एक खास थीम पर अभियान चलाने के लिए एक साथ जुड़ते हैं। इस साल एक्युलाइज 'Equalize' थीम रखी गई है। इसका अर्थ 'समानता' होता है। इस साल की थीम से हमारे समाज में फैली हुई असमानताओं को दूर करके एड्स को पूरी तरह से खत्म करने पर कदम बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

 

पूरा विश्‍व आज जिस एड्स दिवस (aids day) को मनाता है, उसकी पहली बार कल्पना 1987 में थॉमस नेट्टर और जेम्स डब्ल्यू बन्न द्वारा की गई थी। थॉमस नेट्टर और जेम्स डब्ल्यू बन्न दोनों विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) जिनेवा, स्विट्जरलैंड के एड्स ग्लोबल कार्यक्रम के लिए सार्वजनिक सूचना अधिकारी थे।

 

साथ ही उन्होंने एड्स दिवस का अपना विचार डॉ. जोनाथन मन्न (एड्स ग्लोबल कार्यक्रम के निदेशक) के साथ साझा किया, जिन्होंने इस विचार को स्वीकृति दे दी और वर्ष 1988 से 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। प्रारंभ में विश्व एड्स दिवस को सिर्फ बच्चों और युवाओं से ही जोड़कर देखा जाता था परन्तु बाद में पता चला कि एचआईवी संक्रमण (HIV infection) किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है। जिसके बाद साल 1996 में संयुक्त राष्ट्र ने एड्स का वैश्विक स्तर पर प्रचार और प्रसार का काम संभालते हुए साल 1997 से विश्व एड्स अभियान की शुरुआत की।

 

एचआईवी संक्रमण के लक्षण- Symptoms of hiv infection

एचआईवी संक्रमण से ग्रसित व्यक्ति में वायरस की चपेट में आने के दो से चार हफ्ते के भीतर ही लक्षण नजर आने लगते हैं. प्रारंभिक स्थिति में संक्रमित को बुखार, सिरदर्द, दाने या गले में खराश सहित इन्फ्लूएंजा जैसी समस्याओं का अनुभव हो सकता है। संक्रमण बढ़ने के बाद अन्य गंभीर लक्षण दिखने लगते हैं। जैसे,

  • लिम्फ नोड्स में सूजन
  • तेजी से वजन कम होते जाना
  • दस्त और खांसी
  • बुखार आना
  • गंभीर जीवाणु संक्रमण
  • कुछ प्रकार के कैंसर का विकसित होना

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड डेथ के मामले बढ़ने पर जताई चिंता, इन दो कारणों को बताया जिम्मेदार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड डेथ के मामले बढ़ने पर जताई चिंता, इन दो कारणों को बताया जिम्मेदार

हे.जा.स. August 28 2022 28964

कुछ समय पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम ने भी बयान दिया था कि कोरोना वायरस का खतर

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल का निरीक्षण

आरती तिवारी September 16 2022 31535

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल का जायजा लिया। औचक निरीक्षण के दौ

20 जुलाई को प्रदेश भर में 9.41 करोड़ बच्चे खाएंगे, पेट से कीड़े निकालने की दवा

20 जुलाई को प्रदेश भर में 9.41 करोड़ बच्चे खाएंगे, पेट से कीड़े निकालने की दवा

हुज़ैफ़ा अबरार July 19 2022 26696

वर्ष तक के बच्चों व किशोर-किशोरियों को 20 जुलाई को एल्बेन्डाजोल की गोली खिलाई जाएगी। यह जानकारी दी र

बलरामपुर अस्पताल में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया

बलरामपुर अस्पताल में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया

रंजीव ठाकुर July 13 2022 31666

राजधानी के बलरामपुर चिकित्सालय में मंगलवार को रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे

कोरोना अपडेट : पिछले 266 दिन में सामने आए सबसे कम दैनिक मामले।

कोरोना अपडेट : पिछले 266 दिन में सामने आए सबसे कम दैनिक मामले।

एस. के. राणा November 09 2021 30826

देश में लगातार 32 दिनों से कोरोना (Corona) के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 135 दिन से 50 हजार से

इन्सेफेलाइटिस की तरह संचारी रोगों को भी खत्म कर देंगेः योगी

इन्सेफेलाइटिस की तरह संचारी रोगों को भी खत्म कर देंगेः योगी

आनंद सिंह April 03 2022 35530

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण एव दस्तक अभियान के 54 मोबाइल वाहनों को हरी झ

मौसम ने बिगाड़ी सेहत, बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े

मौसम ने बिगाड़ी सेहत, बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े

admin December 09 2022 29883

ठंड के साथ सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर के मामलों में इजाफा हुआ है। जिले में वायरल फीवर, सर्दी जुकाम व

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का जवाब, कोरोना टीके लगवाने से मौत के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का जवाब, कोरोना टीके लगवाने से मौत के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं

विशेष संवाददाता November 29 2022 30968

कोरोना टीकाकरण की वजह से कथित मौतों को लेकर केंद्र सरकार ने कोई जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है।

कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10,302 नए मामले, 267 लोगों की मौत 

कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10,302 नए मामले, 267 लोगों की मौत 

एस. के. राणा November 21 2021 32116

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 1,24,868 सक्रिय मरीज बचे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय द्

राजस्थान में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर

राजस्थान में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर

जीतेंद्र कुमार February 05 2023 27731

जयपुर में सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर रोग तेजी से पैर पसार रहा है। कोटा के सांगोद इलाके (Sangod l

Login Panel