देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

नालंदा के सदर अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर

बिहार शरीफ सदर अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले जिसकी वजह से मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा।

आरती तिवारी
July 01 2023 Updated: July 01 2023 21:10
0 33803
नालंदा के सदर अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर डॉक्टर रहे गायब इलाज के लिए मरीज करते रहे इंतजार

नालंदा। बिहार शरीफ सदर अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर (Doctor) ड्यूटी से गायब मिले जिसकी वजह से मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में एक घायल मरीज भर्ती हुआ लेकिन इमरजेंसी वार्ड (emergency ward) में ड्यूटी में तैनात डॉक्टर के गायब होने के वजह से आनन फानन में शिशु रोग (Infant disease) के डॉक्टर ने घायल मरीज का इलाज किया। बताया जा रहा है कि, सदर अस्पताल बिहार शरीफ में इस तरह के मामले पहली बार नहीं इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

आपको बता दें की बुधवार की रात अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कुछ ऐसा ही हुआ जब ट्रेन के चपेट में जख्मी मरीज मोहम्मद अरमान दर्द से कराह रहा था लेकिन उस वक्त इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी में डॉ निर्मल कुमार की तैनाती होती है, लेकिन वो अपने ड्यूटी से गायब थे। तभी आनन फानन में एसएनसीयू (SNCU) के डॉक्टर द्वारा जख्मी का इलाज कर उसे रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य और मरीज इलाज का इंतजार कर रहे थे। जिसमें नवादा जिला के रहने वाले रामदेव यादव है जिन्हे बिच्छू ने डंक मारा था। सोचिए ये है बिहार शरीफ सदर अस्पताल में डॉक्टरों के रवैए जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है। अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है जो 24 घंटे निगरानी करता है उसके बावजूद ऐसा गैर जिम्मेदाराना रवैया सामने आ रहा है।

 

ड्यूटी से गायब डॉक्टर निर्मल और शिशु रोग डॉक्टर  (Pediatrician) द्वारा घायल मरीजों के इलाज मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ अविनाश कुमार ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी है। दरअसल रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ महेंद्र की ड्यूटी है, लेकिन वो इस वक्त प्रशिक्षण में गए हुए है तो उनकी जगह इस समय हमने डॉक्टर निर्मल को इमरजेंसी वार्ड में नियुक्त किया है। हालांकि कल रात थोड़ी देर की गैप हुई थी क्योंकि डॉक्टर निर्मल थोड़ा लेट से आए थे, लेकिन तब तक हमारे द्वारा डॉक्टर अंजय को कार्य पर लगाया गया था। थोड़ी परेशानी है जिसे हम लोग बैठक करेंगे और कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

विजयन सरकार ने हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों की सुरक्षा के लिए अध्यादेश को दी मंजूरी

विजयन सरकार ने हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों की सुरक्षा के लिए अध्यादेश को दी मंजूरी

हे.जा.स. May 18 2023 23604

डॉक्टर की नृशंस हत्या के मद्देनजर, केरल सरकार ने बुधवार को डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और मेडिकल छा

लखनऊ में जानलेवा हो रहा डेंगू, एक हफ्ते में मिले 144 केस

लखनऊ में जानलेवा हो रहा डेंगू, एक हफ्ते में मिले 144 केस

श्वेता सिंह October 31 2022 28185

लखनऊ में एक सप्ताह में 144 डेंगू पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हो चुके हैं। सबसे ज्यादा चंदननगर में 5 और अलीग

सिविल अस्पताल में फिर धड़केगी कैथ लैब

सिविल अस्पताल में फिर धड़केगी कैथ लैब

आरती तिवारी December 10 2022 34612

मरीजों को केजीएमयू-लोहिया संस्थान भेजा जा रहा था। वहां मरीजों का लोड अधिक होने से इंतजार करना पड़ता

Effectiveness of a behavioural intervention delivered by text messages (safetxt) on sexually transmitted reinfections in people aged 16-24 years: randomised controlled trial

Effectiveness of a behavioural intervention delivered by text messages (safetxt) on sexually transmitted reinfections in people aged 16-24 years: randomised controlled trial

British Medical Journal December 26 2022 27763

The safetxt intervention did not reduce chlamydia and gonorrhoea reinfections at one year in people

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, 9 फर्जी अस्पताल को किया गया सीज

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, 9 फर्जी अस्पताल को किया गया सीज

विशेष संवाददाता August 09 2023 31080

स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई करते हुए 9 अवैध अस्पतालों पर शिकंजा कसते हुए सील कर

उपमुख्यमंत्री के संज्ञान लेने से पहले चेता डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल

उपमुख्यमंत्री के संज्ञान लेने से पहले चेता डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल

रंजीव ठाकुर May 06 2022 33997

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि 5 मई 2022 को दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीज की जब

अमेरिका ने भारत में बनी एजरीकेयर आई ड्रॉप को लेकर जारी किया अलर्ट

अमेरिका ने भारत में बनी एजरीकेयर आई ड्रॉप को लेकर जारी किया अलर्ट

हे.जा.स. February 05 2023 59526

अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर फॉर डीजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए

घर पर ही पेडीक्योर करके पैरों को बनायें सुन्दर।

घर पर ही पेडीक्योर करके पैरों को बनायें सुन्दर।

सौंदर्या राय October 29 2021 38495

पेडिक्योर कराने से आपके पैर खूबसूरत होने के साथ बहुत सुंदर और साफ, हेल्‍दी हो जाएगें। पेडिक्‍योर से

सिप्ला को माइग्रेन की दवा Sumatriptan के लिए मिली USFDA से मंजूरी। 

सिप्ला को माइग्रेन की दवा Sumatriptan के लिए मिली USFDA से मंजूरी। 

हे.जा.स. March 03 2021 27212

सिप्ला की दवा Sumatriptan 20 मिलीग्राम NASAL स्प्रे अंतर्राष्ट्रीय दवा कंपनी GlaxoSmithKline के ब्र

तनाव प्रबंधन और नियंत्रण के कुछ उपाय: डॉ. एच.पी. सिन्हा

तनाव प्रबंधन और नियंत्रण के कुछ उपाय: डॉ. एच.पी. सिन्हा

लेख विभाग March 01 2022 40770

लंबे समय तक तनाव न केवल मानसिक स्वास्थ्य बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। तनावों क

Login Panel