देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

एस्ट्राजेनेका के कोविड टीके से मिलने वाली सुरक्षा तीन महीने में कम होने लगती है: लैंसेट

अध्ययन में कहा गया है कि जिन लोगों ने कोविशील्ड टीका लगवाया है उन्हें गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के लिए बूस्टर खुराक की जरूरत है।

हे.जा.स.
December 21 2021 Updated: December 21 2021 23:52
0 36230
एस्ट्राजेनेका के कोविड टीके से मिलने वाली सुरक्षा तीन महीने में कम होने लगती है: लैंसेट प्रतीकात्मक

लंदन। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड रोधी टीके से मिलने वाली सुरक्षा टीके की दूसरी खुराक लेने के तीन महीने बाद कम होने लगती है। यह दावा प्रतिष्ठित लैंसेट जर्नल में प्रकाशित हुए एक अध्ययन में किया गया है। भारत में इस टीके को कोविशील्ड के नाम से उपलब्ध है। ब्राजील और स्कॉटलैंड के डाटा से निकाले गए निष्कर्षों में कहा गया है कि जिन लोगों ने यह टीका लगवाया है उन्हें गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के लिए बूस्टर खुराक की जरूरत है।

शोधार्थियों ने इस अध्ययन में एस्ट्राजेनेका टीका लगवाने वाले 20 लाख और ब्राजील के 4.2 करोड़ लोगों के डाटा का विश्लेषण किया। शोधार्थियों ने कहा कि टीके के असर में कमी लगभग तीन महीने के बाद आनी शुरू हो जाती है। इस दौरान अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु होने की आशंका दूसरी खुराक लेने के दो सप्ताह बाद के मुकाबले दोगुना तक होता है। इसके साथ ही, दूसरी खुराक लेने के चार महीने बाद यह आशंका तीन गुनी तक हो जाती है।

टीकों का कम होता असर चिंता का विषय
ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के प्रोफेसर अजीज शेख ने कहा कि वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में टीके प्रमुख हथियार रहे हैं, लेकिन समय के साथ उनके प्रभाव में कमी आना चिंता का विषय है। इस अध्ययन में उन लोगों के परिणामों की तुलना करके समान पखवाड़े के अंतराल पर टीके की प्रभावशीलता का अनुमान लगाया है, जिन्हें टीका नहीं लगाया गया है। इस अध्ययन ने कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर भी आशंकाओं को बढ़ा दिया है।

प्रोफेसर शेख ने आगे कहा कि इस बात की पहचान करके कि एस्ट्राजेनेका के कोविड रोधी टीके के असर में कमी की शुरुआत कब होती है, सरकारों को यह निर्धारित करने में मदद मिल सकेगी कि लोगों को टीके की बूस्टर खुराक देने के कार्यक्रमों को कब और किस तरह शुरू किया जाए। अध्ययन में ब्राजील और स्कॉटलैंड दोनों ही स्थानों पर डाटा के विश्लेषण में इस टीके के प्रभाव में कमी होने की शुरुआत लगभग 12 सप्ताह यानी तीन महीने सामने आई है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बाबा रामदेव के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज।

बाबा रामदेव के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज।

एस. के. राणा June 17 2021 29610

रायपुर के एसएसपी अजय यादव ने बताया कि बाबा रामदेव के खिलाफ सेक्शन 188, 269 और 504 के तहत केस फाइल कि

डेंगू से हुई पांचवी मौत, अस्पतालों में ढाई सौ से अधिक मरीज

डेंगू से हुई पांचवी मौत, अस्पतालों में ढाई सौ से अधिक मरीज

विशेष संवाददाता November 07 2022 24100

सरकारी आंकड़े के अनुसार जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 250 के करीब पहुंच गई है। ये मरीज पिछले एक मह

दिमाग की नसों में ब्लॉकेज होने पर दिखते हैं ये लक्षण

दिमाग की नसों में ब्लॉकेज होने पर दिखते हैं ये लक्षण

लेख विभाग April 11 2023 501639

दिमाग की नस में ब्लॉकेज होना एक बहुत ही गंभीर समस्या है। क्योंकि ऐसा होने पर दिमाग में पोषक तत्वों औ

केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को बूस्टर खुराक के बारे में दी अहम जानकारी।

केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को बूस्टर खुराक के बारे में दी अहम जानकारी।

एस. के. राणा December 14 2021 27491

एनटीएजीआई कोरोना टीकों की खुराक के साथ-साथ बूस्टर खुराक की आवश्यकता और औचित्य से संबंधित वैज्ञानिक स

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर नज़र, सीएचसी-पीएचसी और ब्लॉक स्वास्थ्य मेले में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर नज़र, सीएचसी-पीएचसी और ब्लॉक स्वास्थ्य मेले में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 23 2022 25663

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को सीतापुर, महमूदाबाद

कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए निर्देश,कहा- मेडिकल तैयारियां रखें पूरी

कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए निर्देश,कहा- मेडिकल तैयारियां रखें पूरी

एस. के. राणा December 27 2022 23940

केंद्र सरकार भी कोरोना को लेकर एक्शन मोड़ में नजर आ रहा है। वहीं इस महामारी को लेकर पहले केंद्रीय स्

यूपी में चार माह में 1.28 लाख टीबी मरीज लिए गए गोद

यूपी में चार माह में 1.28 लाख टीबी मरीज लिए गए गोद

रंजीव ठाकुर July 22 2022 29911

उत्तर प्रदेश में क्षय रोगियों को गोद लेने की पहल रंग ला रही है। वर्ष 2019 में शुरू हुई इस पहल से अब

कनाडा ने विकसित किया नाक के जरिए लिए जाने वाला कोविडरोधी टीका, सभी वैरिएंटों के खिलाफ कारगर

कनाडा ने विकसित किया नाक के जरिए लिए जाने वाला कोविडरोधी टीका, सभी वैरिएंटों के खिलाफ कारगर

हे.जा.स. February 11 2022 26928

कनाडा में मैकमास्टर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने नाक के जरिए लिए जाने वाले कोविड-19 रोधी टीके को

थोड़ी सी बारिश में नवादा सदर अस्पताल बना तालाब

थोड़ी सी बारिश में नवादा सदर अस्पताल बना तालाब

आरती तिवारी July 01 2023 30284

सदर अस्पताल बारिश के कारण तालाब में तब्दील हो चुका है। आलम यह है कि परिजन मरीजों को घुटने भर पानी मे

जलजनित संक्रमणों से किडनी की सेहत पर बढ़ा खतरा:डॉ. डी.पी. सिंह

जलजनित संक्रमणों से किडनी की सेहत पर बढ़ा खतरा:डॉ. डी.पी. सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 469

दूषित भोजन और पानी के माध्यम से डायरिया गैस्ट्रोएंटेराइटिस टाइफाइड और हेपेटाइटिस A व E जैसे जलजनित र

Login Panel