देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोरोना पर विजय पाने के लिए अफवाहों से रहना होगा दूर।

मनगढ़ंत और सच्चाई से कोसों दूर सुझाव व सलाह का कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है । ऐसे सुझाव व सलाह को हकीकत मानकर अपनाने वाले अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं ।

कोरोना पर विजय पाने के लिए अफवाहों से रहना होगा दूर। प्रतीकात्मक

लखनऊ। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर कोरोना से निजात पाने के तरह-तरह के ज्ञान परोसे जा रहे हैं, जिनमें से अधिकतर मनगढ़ंत और सच्चाई से कोसों दूर हैं । इनमें से बहुत से सुझाव व सलाह का कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है । ऐसे सुझाव व सलाह को हकीकत मानकर अपनाने वाले अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं । यह कहना है केन्द्रीय होम्योपैथिक परिषद के पूर्व सदस्य व वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अनुरुद्ध वर्मा का । 

उनका कहना है यह वक्त इस तरह की मनगढ़ंत बातों पर से पर्दा हटाने और लोगों को सच्चाई से रू-ब-रू कराने का है ।  डॉ. वर्मा का कहना है कि बहुत से लोग पूछते हैं कि क्या नेबुलाइजर मशीन का उपयोग आक्सीजन सिलेंडर के स्थान पर किया जा सकता है तो ऐसे लोगों से यही कहना है कि यह पूरी तरह गलत है । इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि नेबुलाइजर खून में आक्सीजन का स्तर ठीक रखने में मदद कर सकता है । इसलिए ऐसा भ्रम कतई न पालें । 

इसी तरह से लोग पूछते हैं कि “डाक्टर साहब, आपात स्थिति में घर में आक्सीजन कन्संट्रेटर का उपयोग किया जा सकता है क्या ।” ऐसे लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आक्सीजन कन्संट्रेटर का उपयोग चेस्ट फिजिशियन या इन्टरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट के मार्गदर्शन में ही किया जाना चाहिए । 

इसके अलावा कुछ लोग कहते हैं कि कार्बो वेजिटेबिलिस नामक होम्योपैथिक दवा की दो-तीन बूँदें शरीर में आक्सीजन की मात्रा को पूरा कर सकतीं हैं तो उनको भी बताना चाहूँगा कि होम्योपैथिक दवा आक्सीजन का विकल्प नहीं हो सकती, इसे आक्सीजन के साथ ही लिया जा सकता है । 

ऐसे में सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत डाक्टर से सलाह लें न कि इस तरह के सुझाव व सलाह को हकीकत मानकर जान को जोखिम में डालें । 

इसी तरह से कुछ लोग पूछते हैं कि क्या चाय पीने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है और उपचाराधीन व्यक्ति जल्दी स्वस्थ हो सकता है तो इस पर भी एक चिकित्सक होने के नाते यही कहूँगा कि यह सोचना गलत है । इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि चाय पीने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है या संक्रमण के जोखिम को कम करता है । 


टीकाकरण व कोविड प्रोटोकाल के पालन से ही होगी कोरोना की विदाई : 
डॉ. वर्मा का कहना है कि सही मायने में कोरोना की विदाई करना चाहते हैं तो भ्रम की सच्चाई को जानों और जल्दी से जल्दी कोविड का टीका लगवाओ । जितनी जल्दी करीब 70 फीसद लोग टीका लगवा लेंगे तभी हर्ड इम्यूनिटी विकसित होगी जो वायरस का डटकर मुकाबला कर सकेगी । इसके अलावा इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन भी बहुत जरूरी है, इसलिए बाहर निकलें तो डबल मास्क से नाक और मुंह को अच्छी तरह से ढककर रखें, एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाकर रखें और बार-बार साबुन-पानी से हाथों को धुलते रहें ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जानिये उपवास से होने वाले फायदे और नुक्सान

जानिये उपवास से होने वाले फायदे और नुक्सान

लेख विभाग October 15 2023 193004

उपवास के दौरान, व्यक्तियों द्वारा सब कुछ या कुछ भोजन छोड़ा जा सकता है। व्रत धार्मिक कर्मकांड के अनुस

टीबी के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान

टीबी के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान

विशेष संवाददाता February 21 2023 36450

संगम नगरी प्रयागराज में आज से टीबी मरीजों की पहचान का एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिला क्षय र

अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर खून में 12 से कम कैंसर सेल हैं तो जीने की संभावना बढ़ जाती है

अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर खून में 12 से कम कैंसर सेल हैं तो जीने की संभावना बढ़ जाती है

हे.जा.स. March 28 2022 33036

भारतीय वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर रक्त में 12 से कम कै

हिंसा के खिलाफ डॉक्टरों ने मनाया नेशनल प्रोटेस्ट डे।

हिंसा के खिलाफ डॉक्टरों ने मनाया नेशनल प्रोटेस्ट डे।

हुज़ैफ़ा अबरार June 19 2021 31184

इस विपत्ति के समय में भी कुछ अराजकतत्वों ने जानबूझकर डाॅक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किया, स्वास्थ्यक

बार-बार मुंह सूखता है तो ना करें इग्नोर

बार-बार मुंह सूखता है तो ना करें इग्नोर

लेख विभाग January 18 2023 29481

मौसम में अगर गर्मी ज्यादा हो तो प्यास बार-बार लगना लाजमी होता है लेकिन अगर मौसम सामान्य होने के बाद

बच्चों में कोई भी नए लक्षण नजर आएं तो न करें नजरंदाज : डॉ. पियाली 

बच्चों में कोई भी नए लक्षण नजर आएं तो न करें नजरंदाज : डॉ. पियाली 

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2021 24930

बच्चों में डायरिया, उल्टी-दश्त, सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, आँखें लाल होना या सिर व शरीर में दर्द हो

गर्भावस्था में योग के फायदे

गर्भावस्था में योग के फायदे

सौंदर्या राय November 14 2025 6545

पीठ दर्द, सूजन और थकान जैसी सामान्य समस्याओं से राहत मिलती है। शरीर का लचीलापन और मुद्रा में सुधार ह

स्वान काटे - चाटे तो 15 मिनट साबुन से धुले और वैक्सीन लगवाएं: सुनील यादव

स्वान काटे - चाटे तो 15 मिनट साबुन से धुले और वैक्सीन लगवाएं: सुनील यादव

हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 1288

अब रेबीज का इंजेक्शन पेट में नहीं लगता जिससे लोग डरते थे अब कुत्ते के काटने के बाद जो वैक्सीन लगती ह

मलाशय से रक्तस्राव की समस्या के बारे में बता रहें हैं डॉ जय चौधुरी

मलाशय से रक्तस्राव की समस्या के बारे में बता रहें हैं डॉ जय चौधुरी

लेख विभाग March 06 2022 40135

मलाशय के रक्तस्राव सबसे आम कारण बवासीर है। अन्य कारणों में गुदा में दरार, एनोरेक्टल फिस्टुला, बड़ी आ

माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन।

माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन।

रंजीव ठाकुर March 19 2021 51815

प्रोग्राम मैनेजर भावना राई ने बताया कि देश की आधी आबादी आज भी माहवारी स्वच्छता प्रबंधन में बहुत पीछे

Login Panel