देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

गंभीर हालत में पहुंचे मरीज को सहारा हास्पिटल में मिला जीवनदान 

सहारा हॉस्पिटल में सभी सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध हैं, इसलिए मरीज को ब्लड बैंक की सुविधा और डॉक्टर की टीम की सुविधा उपलब्ध हो पायी, इससे मरीज को सफल इलाज प्राप्त हो पाया। लगभग डेढ़ महीने चले इलाज के बाद अब मरीज का क्रिएटनीन 0.7 आ गया  और हीमोग्लोबिन भी 11.9 हो गया। किडनी अब ठीक से काम करने लगी है और ऑक्सीजन का स्तर भी ठीक हो गया है ।

हुज़ैफ़ा अबरार
February 25 2023 Updated: February 25 2023 03:00
0 36509
गंभीर हालत में पहुंचे मरीज को सहारा हास्पिटल में मिला जीवनदान  सहारा हॉस्पिटल के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह, डॉक्टर्स मरीज़ और परिजन

लखनऊ। आजमगढ़ निवासी 19 वर्षीय अंशुमान को दो महीने पहले बुखार के साथ में सांस लेने में तकलीफ़ होने लगी। उनको यूरिन भी नहीं हो रहा था। इस पर उन्होंने मऊ जिले में एक अस्पताल में दिखाया तो डाक्टर ने उनको तुरंत भर्ती किया, कुछ जांचे करवायी लेकिन मर्ज न पकड़ पाने पर मरीज को आजमगढ़ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल भेज दिया लेकिन वहां पर भी आराम न मिलने पर उन्हें डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। 

मरीज ने परिचित की सलाह पर गोमतीनगर स्थित सहारा हॉस्पिटल (Sahara Hospital ) में इलाज करवाने का निश्चय किया। जब उन्हें इलाज के लिए सहारा हॉस्पिटल लाया जा रहा था तो रास्ते में उनकी हालत गंभीर होने लगी और सांस लेने में ज्यादा कठिनाई  होने लगी‌।

सहारा हॉस्पिटल की इमरजेंसी में भर्ती होने पर मरीज में डेंगू (dengue) के लक्षण मिले और ऑक्सीजन का स्तर (oxygen level) काफी कम था। मरीज की जांचों से पता चला कि उसका क्रिएटनीन 9.8 था और किडनी (kidney) काम नहीं कर रही थी मरीज को उल्टियां लगातार हो रही थी और यूरिन नहीं हो रही थी। 

सहारा हॉस्पिटल की इमरजेंसी (Emergency) में इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर सुनील वर्मा ने मरीज का इलाज शुरू किया। मरीज का इलाज आईसीयू (critical care) में लगभग 10 दिन तक सम्पूर्ण देखभाल के साथ की गई। मरीज का हीमोग्लोबिन ( hemoglobin) 2.2 था। हॉस्पिटल में भर्ती के दौरान उसका प्लाज्मा फेरेसिस हुआ और उसको 48 यूनिट एफ एफ पी और 8 यूनिट पी आर बी सी चढ़ाया गया, लगभग डेढ़ महीने भर्ती रहने के दौरान मरीज की कई बार डायलिसिस (dialysis) भी हुई।

सहारा हॉस्पिटल में सभी सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध हैं, इसलिए मरीज को ब्लड बैंक (blood bank) की सुविधा और डॉक्टर की टीम की सुविधा उपलब्ध हो पायी, इससे मरीज को सफल इलाज प्राप्त हो पाया। लगभग डेढ़ महीने चले इलाज के बाद अब मरीज का क्रिएटनीन 0.7 आ गया  और हीमोग्लोबिन भी 11.9 हो गया। किडनी अब ठीक से काम करने लगी है और ऑक्सीजन का स्तर भी ठीक हो गया है। इस सफल इलाज के लिए मरीज एवं उनके परिजनों ने हास्पिटल के इंटरनल मेडिसिन विभाग (Internal Medicine Department) के डॉक्टर सुनील वर्मा का धन्यवाद किया और सुविधाओं के लिए हॉस्पिटल मैनेजमेंट के प्रति आभार जताया।

मरीज के सफल इलाज में सहारा हॉस्पिटल के ब्लड बैंक के हेड डॉक्टर अरविंद सिंह एवं ब्लड बैंक के टेक्नीशियन डेविड एवं सहारा हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजिस्ट (Nephrologist) डॉक्टर शोमित सिंह एवं हेमेटोलॉजिस्ट (Hematologist) डॉक्टर मोना का योगदान सराहनीय रहा। सभी के सामूहिक प्रयास से मरीज के इलाज में सफलता मिली।

सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह ने बताया कि संपूर्ण उत्तर भारत से लेकर नेपाल, बिहार तक के मरीज सहारा हॉस्पिटल में इलाज के लिए आते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बेहद खतरनाक है पैरों की नसें नीली पड़ना, दर्द शुरू होने से पहले ही करें ये उपाय

बेहद खतरनाक है पैरों की नसें नीली पड़ना, दर्द शुरू होने से पहले ही करें ये उपाय

श्वेता सिंह September 05 2022 52613

वैसे तो कुछ लोगों की नसों का रंग आमतौर पर नीला ही प्रतीत होता है लेकिन यह स्थिति उससे पूरी तरह से अल

जानिये गंजेपन या बाल झड़ने से बचाने के कारण और उपाय

जानिये गंजेपन या बाल झड़ने से बचाने के कारण और उपाय

लेख विभाग July 30 2022 53650

आमतौर पर गंजापन रोग के कारण नहीं होता है। यह उम्र बढ़ने, आनुवंशिकता या हार्मोन में बदलाव से भी संबंध

डायबिटीज के पेशेंट भी खा सकते है दिवाली पर ये मिठाई

डायबिटीज के पेशेंट भी खा सकते है दिवाली पर ये मिठाई

लेख विभाग October 22 2022 30499

दिवाली पर सबसे ज्यादा टेंशन डायबिटीज वालों की होती है। फेस्टिवल की डिशेज़ देखकर मुंह में पानी आना तो

केजीएमयू में फिर से शुरू होगा लेजर विधि से गुर्दे की पथरी का इलाज

केजीएमयू में फिर से शुरू होगा लेजर विधि से गुर्दे की पथरी का इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार February 28 2022 70746

केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग में लिथोट्रिप्सी मशीन गुजरे पांच माह से खराब है। मशीन खराब होने से लेजर त

अब मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और आर्ट की पढ़ाई करें एक साथ

अब मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और आर्ट की पढ़ाई करें एक साथ

विशेष संवाददाता September 02 2022 33012

देश के कॉलेजज़ में अब मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और आर्ट की पढ़ाई एक साथ करने का रास्ता खुल गय

राजस्थान  की डा. अर्चना की खुदकुशी के खिलाफ गोरखपुर आइएमए का आज शाम कैंडल मार्च

राजस्थान की डा. अर्चना की खुदकुशी के खिलाफ गोरखपुर आइएमए का आज शाम कैंडल मार्च

आनंद सिंह April 01 2022 33780

कैंडल मार्च शाम साढ़े 6 बजे सीतापुर अस्पताल शुरू होगा। सड़क मार्ग से जिलाधिकारी कार्यालय तक जाएगा। जह

महिला ने डॉक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, दवा लेने गई थी मेडिकल कॉलेज

महिला ने डॉक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, दवा लेने गई थी मेडिकल कॉलेज

विशेष संवाददाता June 02 2023 51922

हरदोई में मेडिकल कालेज के जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर पर संगीन आरोप लगे हैं। आरोप है कि दवा लेने पहुंची म

मेदांता सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सीनियर सिटीजन को दिया गया प्रीविलेज कार्ड 

मेदांता सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सीनियर सिटीजन को दिया गया प्रीविलेज कार्ड 

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2022 40579

मेदांता सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सीनियर सिटीजन क्लब सेकेंड इनिंग के मैंमर्स को प्रीविलेज कार्ड दि

रैह्पसोडी - 2022: पहले दिन फॉर्मल ड्रेस कोड में डॉक्टर बने एक्टर

रंजीव ठाकुर September 23 2022 29858

केजीएमयू का तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 कन्वेंशन सेन्टर में शुरू हुआ। क

टाइप-2 डायबिटीज़ के लिए ग्लेनमार्क ने लॉन्च किया लोबग्लिटाज़ोन  

टाइप-2 डायबिटीज़ के लिए ग्लेनमार्क ने लॉन्च किया लोबग्लिटाज़ोन  

विशेष संवाददाता October 07 2022 66868

इस दवा की मार्केटिंग LOBG ब्रांड नाम के अंतर्गत की जाएगी। इस दवा में लोबेग्लिटाज़ोन 0.5 मिलीग्राम हो

Login Panel