देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्राणायाम से फेफड़ों में ऑक्सीजन कैरिंग कैपेसिटी बढ़ती है।

प्राणायाम जरूर करिए क्योंकि यह फेफड़ों में आक्सीजन संग्रह करने की क्षमता को बढ़ाता है,हमारी श्वांस की नली को मजबूत करता है। प्राणायाम करते रहने से भविष्य में कभी वेंटीलेटर की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 22 2021 Updated: June 22 2021 05:52
0 34483
प्राणायाम से फेफड़ों में ऑक्सीजन कैरिंग कैपेसिटी बढ़ती है। प्रतीकात्मक

लखनऊ। जीवन में मानसिक तनाव और शांति का अभाव इन सबसे बाहर आने का मात्र एक साधन है योग व प्राणायाम, इस दृष्टि से धन्वन्तरि सेवा संस्थान द्वारा पुराना दंत संकाय के.जी.एम.यू लखनऊ में सातवां अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

तन और मन को स्वस्थ्य रखने के लिए योग व प्राणायाम पर मार्गदर्शन देते हुए धन्वन्तरि सेवा संस्थान के अध्यक्ष व रेस्पिरेट्री विभाग के विभागाध्यक्ष के.जी.एम.यू के डॉक्टर सूर्यकांत ने बताया कि प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। इस योग का पूरे विश्व में प्रचार प्रसार करने का श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। हमारे व्यक्तित्व में जो कुछ जोड़ दे उसे योग कहते हैं। वैसे तो योग के आठ सोपान होते हैं लेकिन तीन चीजें ज्यादा प्रयोग में लाई जाती हैं। आसन, ध्यान और प्राणायाम। आसन से हमारी मसल्स खुलते हैं, ज्वाइंट और शरीर मजबूत होता है, ध्यान से हमारा कंसन्ट्रेशन बढता है, मेमोरी बढता है. प्राणायाम हमारे फेफड़ों को मजबूत करता है। 

वर्तमान समय में कोरोना महामारी में भी सबसे ज्यादा अटैक फेफड़ों में हुआ है। इसे सुरक्षित व मजबूत रखना बड़ी चुनौती है। इसलिए केवल प्राणायाम के द्वारा ही इसे मजबूत किया जा सकता है। प्राणायाम जरूर करिए क्योंकि यह फेफड़ों में आक्सीजन संग्रह करने की क्षमता को बढ़ाता है,हमारी श्वांस की नली को मजबूत करता है। प्राणायाम करते रहने से भविष्य में कभी वेंटीलेटर की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

संस्थान के सचिव डॉक्टर नीरज मिश्र(चिकित्सा अधीक्षक दंत संकाय, केजीएमयू) ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग के अवसर पर हमारी संस्था की ओर से लोगों को योग करने का संदेश दिया गया है। योग हमारी वैदिक परंपरा है इसका वैज्ञानिक प्रमाण भी हो चुका है कि यह हमारे तन और मस्तिष्क के लिए बहुत ही आवश्यक है इसलिए सभी लोगों को इसे अपने जीवन का एक हिस्सा मानकर करना चाहिए.। सभी स्वस्थ्य रहे, निरोगी रहे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संस्थान के संचालक अवधेश जी के मार्गदर्शन पर योग, आसन, और प्राणायाम का फिजिकल अभ्यास संपन्न हुआ। सहभागी बंधु और अन्य लोगों ने योग का अभ्यास किया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्वास्थ्य विभाग ने मनाया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

स्वास्थ्य विभाग ने मनाया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

आरती तिवारी May 11 2023 24618

पीएमएसएमए दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य दूसरी और तीसरी तिमाही की गर्भवती को प्रसव पूर्व कम से कम ए

युवाओं को डिप्रेशन में धकेल रही हैं ऑनलाइन डेटिंग साइट्स और सोशल मीडिया।

युवाओं को डिप्रेशन में धकेल रही हैं ऑनलाइन डेटिंग साइट्स और सोशल मीडिया।

लेख विभाग January 05 2021 30808

ऑनलाइन डेटिंग में मिले पार्टनर आपके लिए कई बार सिर दर्द बन जाते हैं। वहीं कई बार इसके चलते लोग धोखे

सर्दियों में अर्थराइटिस के मरीजों की संख्या में ज्यादा वृद्धि होती है: डॉ सौम्य

एस. के. राणा February 04 2026 4655

आजकल के मौसम में हीटर की मदद से थोड़ा गर्म तापमान में रहना चाहिए। जो घुटनों के मरीज हैं, वे नीकैप अव

स्टरलाइट एवं सेवामोब द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

स्टरलाइट एवं सेवामोब द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता October 14 2022 30150

कैंप में शुगर, उच्च रक्तचाप आदि बीमारियों की निःशुल्क जांच की गयी। इसके अलावा बुखार, सर्दी , खांसी,

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला: स्वास्थ्य मेला में किया गया 2120 मरीजों का उपचार

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला: स्वास्थ्य मेला में किया गया 2120 मरीजों का उपचार

विशेष संवाददाता May 23 2023 59426

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में गर्मी अधिक होने के बाद भी 2120 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य

मैनपुरी में बुखार बना जानलेवा, 15 दिन में आठ मरीजों की मौत

मैनपुरी में बुखार बना जानलेवा, 15 दिन में आठ मरीजों की मौत

श्वेता सिंह September 04 2022 69127

बुखार से पीड़ित पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। शुक्रवार को यहां बुखार से पीड़ित एक महिला ने दम तोड़

यूपी में नए एएनएम कॉलेज अब नहीं खुलेंगे

यूपी में नए एएनएम कॉलेज अब नहीं खुलेंगे

आरती तिवारी July 04 2023 29304

टेक्नीकल सपोर्ट यूनिट की ओर से कराए गए सर्वे में यह बात सामने आई कि एएनएम कोर्स करने वालों को सरकार

10 सप्ताह में वैश्विक स्तर पर ओमिक्रोन संक्रमण के नौ करोड़ से ज्यादा मामले सामने आये

10 सप्ताह में वैश्विक स्तर पर ओमिक्रोन संक्रमण के नौ करोड़ से ज्यादा मामले सामने आये

हे.जा.स. February 02 2022 24274

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम ने मंगलवार को कहा कि 10 सप्ताह पहले कोरोना वायरस क

महिलाओं के मान, सम्मान और गौरव का माध्यम बना स्वंय सहायता समूह- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

महिलाओं के मान, सम्मान और गौरव का माध्यम बना स्वंय सहायता समूह- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

हे.जा.स. February 10 2021 42582

सभी अधिकारी कम से कम एक-एक टीबी ग्रसित बच्चों को गोद लें और इस कार्य से स्वंय सेवी संस्थाएं भी जुड़े।

Artificial sweeteners and risk of cardiovascular diseases: results from the prospective NutriNet-Santé cohort

Artificial sweeteners and risk of cardiovascular diseases: results from the prospective NutriNet-Santé cohort

British Medical Journal February 25 2023 41487

The findings from this large scale prospective cohort study suggest a potential direct association b

Login Panel