देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

स्किन डिज़ीज़ में लांग टर्म स्टेरायड थेरेपी से नुकसान हो सकता है: स्किन स्पेशलिस्ट

जब लांग टर्म तक थेरेपी देनी होती है तो कुछ दिनों बाद इसको रुक रुक कर देते हैं जिसे पल्स थेरेपी कहते हैं। हफ्ते में दो तीन दिन स्टेरायड थेरेपी दे कर उसके साइड इफेक्ट्स कम कर सकते हैं। कभी कभी स्टेरायड की जगह दूसरी ड्रग का भी इस्तेमाल करते हैं।

रंजीव ठाकुर
June 11 2022 Updated: June 11 2022 20:37
0 31057

लखनऊ। गर्मियों का मौसम आते ही त्वचा को लेकर काफी परेशानियां आती है। तेज धूप और गर्म तापमान में पसीना बहुत आता है और चिपचिपाहट से अक्सर स्किन को लेकर दिक्कतें आती है। गर्मियों में त्वचा को रोगों से कैसे बचाया जाएं ये एक गम्भीर सवाल सबके मन में रहता है। इन्ही महत्वपूर्ण सवालों को लेकर हेल्थ जागरण ने विख्यात चर्मरोग विशेषज्ञ (dermatologist) डॉ ए के गुप्ता से खास बातचीत की। डॉ गुप्ता सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में वरिष्ठ चिकित्सक हैं और स्किन स्पेशलिस्ट के रूप में पूरे प्रदेश में अग्रणी स्थान रखतें हैं।

 

हेल्थ जागरण - डॉ साहब गर्मी में त्वचा से सम्बंधित कौन सी बीमारियां परेशान करती है ?

डॉ के गुप्ता - इस गर्मी के मौसम में तीन तरह की बीमारियां होती हैं जिसको आम आदमी घमौरियों (prickly heat) के रूप में जानता है। इस समय ज्यादा पसीना आने से फंगल इंफेक्शन (फंगल इंफेक्शन) भी होते हैं। कुछ दिनों में बरसात हो जाएगी तो यह इंफेक्शन और ज्यादा हो जाएगा। थोड़ी एलर्जिक प्राब्लम भी होती है।

हेल्थ जागरण - गर्मियों के मौसम में त्वचा की देखभाल कैसे करें?

डॉ के गुप्ता - धूप से बचाव अच्छा उपाय है और कैलामाइन लोशन (calamine lotion) लगा कर ही बाहर निकलें। बाकी फंगल इंफेक्शन के लिए अलग अलग इलाज है। बाकी फंगल इंफेक्शन के लिए अलग अलग इलाज है।

 

हेल्थ जागरण - देखा गया है कि स्किन डिज़ीज़ में लम्बे समय तक स्टेरायड थेरेपी (steroid therapy) दी जाती है, इसका लांग टर्म में मरीज को क्या नुक़सान हो सकता है?

डॉ के गुप्ता - बहुत नुकसानदायक होता है। इसलिए जब लांग टर्म तक थेरेपी देनी होती है तो कुछ दिनों बाद इसको रुक रुक कर देते हैं जिसे पल्स थेरेपी कहते हैं। हफ्ते में दो तीन दिन स्टेरायड थेरेपी दे कर उसके साइड इफेक्ट्स कम कर सकते हैं। कभी कभी स्टेरायड की जगह दूसरी ड्रग का भी इस्तेमाल करते हैं। कभी दवा बदल कर कभी रुक रुक दवा दे कर मरीज को साइड इफेक्ट्स से बचाया जा सकता है।

 

हेल्थ जागरण - गर्मियों में खानपान या जीवनशैली में बदलाव कर स्किन डिज़ीज़ से बचा जा सकता है?

डॉ के गुप्ता - गर्मियों में शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अपने देखा होगा गर्मियों में दाने दाने से निकल आते हैं जिसका कारण शरीर की साफ सफाई ना रखना होता है। गर्मियों में पसीना बहुत आता है जिसकी वजह से इंफेक्शन हो जाते हैं। तो मुख्यतया शरीर और आसपास की सफाई रखना जरूरी है और नहाने धोने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन का चुनाव और द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ

यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन का चुनाव और द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ

रंजीव ठाकुर May 15 2022 29458

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष अवस्थी कोषाध्यक्ष पद पर अनीता सिंह संयुक्त मंत्री पद पर विजय गुप्ता एव

कोरोना संक्रमण: कम हो रहें है नए मामले और मौतें।  

कोरोना संक्रमण: कम हो रहें है नए मामले और मौतें।  

एस. के. राणा July 04 2021 36197

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों की संख्या में 10,183 की कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 1

टमाटर के रस से पाएं इन स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा

टमाटर के रस से पाएं इन स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा

श्वेता सिंह September 07 2022 31826

बुढ़ापे की इन निशानियों से बचने के लिए चेहरे पर टमाटर के रस से मालिश करें। इससे त्वचा में कोलाजन का

लखनऊ के जानकीपुरम में निर्माणाधीन ट्रामा सेन्टर की बढ़ी लागत को मिली मंजूरी।

लखनऊ के जानकीपुरम में निर्माणाधीन ट्रामा सेन्टर की बढ़ी लागत को मिली मंजूरी।

हुज़ैफ़ा अबरार February 16 2021 30652

जानकीपुरम में बन रहे इस ट्रामा सेन्टर के लिए पूर्व में रू0 253.08 लाख स्वीकृत किये गये थे। पूर्व में

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज

श्वेता सिंह September 28 2022 27696

चिकित्सकों ने अपील की है कि घरों की छत पर कबाड़ में पानी जमा ना होने दें। कहीं भी साफ पानी इकट्ठा ना

पर्यावरण प्रदूषण स्वास्थ्य के समक्ष गम्भीर चुनौती।

पर्यावरण प्रदूषण स्वास्थ्य के समक्ष गम्भीर चुनौती।

हुज़ैफ़ा अबरार June 04 2021 65250

पर्यावरण के प्रदूषण के कारण उत्पन्न होने वाले रोगों रोगों के उपचार में होम्योपैथिक दवाइयाँ पूरी तरह

सिप्ला बाज़ार में लाएगी कोविड की गोली, आपातकालीन उपयोग की मिली मंज़ूरी।

सिप्ला बाज़ार में लाएगी कोविड की गोली, आपातकालीन उपयोग की मिली मंज़ूरी।

हे.जा.स. December 29 2021 31132

सिप्ला की योजना मोलनुपिरवीर को सिप्मोल्नु ब्रांड नाम से लॉन्च करने की है। मोलनुपिरवीर यूके मेडिसिन्स

कैसे करें दस्त का इलाज़?

कैसे करें दस्त का इलाज़?

लेख विभाग October 09 2021 44201

ज्यादातर केसेस में, डायरिया कुछ दिन में अपने आप ठीक हो जाता है लेकिन विशेष प्रकार के डायरिया के कारण

दिमागी बुखार व वेक्टर जनित बीमारियों से निपटने में उत्तर प्रदेश रहा अव्वल। 

दिमागी बुखार व वेक्टर जनित बीमारियों से निपटने में उत्तर प्रदेश रहा अव्वल। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 10 2021 34115

प्रदेश में इस वर्ष 1 जनवरी से 1 फरवरी में डेंगू, इन्फ्लुएन्जा एचएन, चिकनगुनिया, कालाजार तथा मलेरिया

लखनऊ में हुई टोमैटो फ्लू की इंट्री, एसजीपीजीआई में मिले दर्जन भर मामले

लखनऊ में हुई टोमैटो फ्लू की इंट्री, एसजीपीजीआई में मिले दर्जन भर मामले

रंजीव ठाकुर August 25 2022 32160

एसजीपीजीआई में अचानक टोमैटो फ्लू के मामले बढ़ने लगे हैं। एक महीने पहले तक जहाँ दो हफ्ते में इक्का-दुक

Login Panel