देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राष्ट्रपति मुर्मू ने गोद लिए 9.5 लाख मरीज

मोदी सरकार ने 2030 तक टीबी को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। वहीं टीबी को खत्म करने के उद्देश्य से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नौ सितंबर को शुरू किए गए 'प्रधानमंत्री-टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत 9.5 लाख से अधिक तपेदिक रोगियों को देखभाल के लिए अपनाया गया है।

विशेष संवाददाता
September 18 2022 Updated: September 18 2022 21:45
0 24152
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राष्ट्रपति मुर्मू ने गोद लिए 9.5 लाख मरीज राष्ट्रपति मुर्मू ने

नयी दिल्ली। मोदी सरकार ने 2030 तक टीबी को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। वहीं टीबी को खत्म करने के उद्देश्य से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नौ सितंबर को शुरू किए गए 'प्रधानमंत्री-टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत 9.5 लाख से अधिक तपेदिक रोगियों को देखभाल के लिए अपनाया गया है।

 

अधिकारियों के मुताबिक  निक्षय पोर्टल (nikshay portal) 2.0 पर ‘निक्षय मित्र’ (टीबी रोगी की देखभाल करने वाले) के तहत 15,415 पंजीकरण कराए गए हैं, जिसमें व्यक्ति, संगठन, उद्योग और निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में वर्तमान में इलाज के लिए बहु-दवा प्रतिरोधी सहित कुल 13 लाख 53 हजार 443 टीबी रोगियों में से 9.57 लाख रोगियों (patients)  ने देखभाल के लिए अपनाए जाने को लेकर अपनी सहमति दी है और उनमें से लगभग सभी (9,56,352) को शनिवार तक देखभाल के लिए अपनाया जा चुका है।

टीबी (TB)  मरीजों की देखभाल के लिए आगे आने वाले लोगों और संस्थाओं को 'निक्षय मित्र' कहा जाएगा। लोग प्रखंड, जिलों को अपना सकते हैं या किसी मरीज को देखभाल के लिए अपना सकते हैं और उन्हें ठीक होने में मदद करने के लिए पोषण तथा उपचार सहायता प्रदान कर सकते हैं।

 

बता दें कि टीबी बीमारी इतनी खतरनाक है कि अकेले भारत में 25% टीबी के मरीज पाए जाते हैं। साल 2021 की ग्लोबल टीबी रिपोर्ट (TB report) के मुताबिक, भारत में टीबी की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है।  2017 में जहां हमारे देश में प्रति लाख आबादी पर 217 टीबी के केस पाए जाते थे। वहीं साल 2020 तक आते-आते 188 केस प्रति लाख हो गया है।  इसके मुकाबले दुनिया में साल 2015 में 142 मामले प्रति लाख रिपोर्ट पाए गए । हालांकि 2020 में यह आंकड़ा काफी कम होकर 127 केस प्रति लाख रह गया। 

 

Updated by Aarti Tewari

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सिप्ला को माइग्रेन की दवा Sumatriptan के लिए मिली USFDA से मंजूरी। 

सिप्ला को माइग्रेन की दवा Sumatriptan के लिए मिली USFDA से मंजूरी। 

हे.जा.स. March 03 2021 27198

सिप्ला की दवा Sumatriptan 20 मिलीग्राम NASAL स्प्रे अंतर्राष्ट्रीय दवा कंपनी GlaxoSmithKline के ब्र

आईएमए गोरखपुर का मिशन जनकल्याण: निशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर देगा स्वस्थ्य सेवायें

आईएमए गोरखपुर का मिशन जनकल्याण: निशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर देगा स्वस्थ्य सेवायें

आनंद सिंह April 03 2022 31196

जनकल्याण मिशन के तहत आज शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में डॉक्टर शिव शंकर शाही ने लेजर विधि द्वारा 3 बुजुर्गो

बार-बार हाथ पैर हो जाते हैं सुन्न तो हो जाएं अलर्ट

बार-बार हाथ पैर हो जाते हैं सुन्न तो हो जाएं अलर्ट

आरती तिवारी September 30 2022 36103

अगर आपके पैर अक्सर सुन्न पड़ जाते हैं या आपको कई बार बैठे-बैठे या लेटे हुए हाथ-पैरों में झुनझुनी सी

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मिली जापान की भी मान्यता

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मिली जापान की भी मान्यता

रंजीव ठाकुर August 06 2022 31348

कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को लेकर भारत बायोटेक ने जानकारी दी कि जापान ने कोवैक्सीन की बूस्टर डोज को म

कोरोना संक्रमण से ख़राब हालात की जानकारी छुपा रहा चीन

कोरोना संक्रमण से ख़राब हालात की जानकारी छुपा रहा चीन

हे.जा.स. December 24 2022 31535

चीन के इस कदम ने एक बार फिर से स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों को डर है कि चीन

केजीएमयू की डा. ज्योति बाजपेई  ’’वुमेन फिजिशियन एवार्ड’’ से सम्मानित

केजीएमयू की डा. ज्योति बाजपेई ’’वुमेन फिजिशियन एवार्ड’’ से सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार November 22 2022 54361

अमेरिकन कालेज ऑफ़ फिजिशियन्स (एसीपी) इंडिया चैप्टर की सातवीं एनुअल मीटिंग आई.एम.ए. सी.पी. इंडिया-22 व

मुख्यमंत्री ने नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु मिशन निरामया: का लोकार्पण किया

हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2022 31297

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्

लंपी वायरस का कहर, 5 मवेशियों को मौत

लंपी वायरस का कहर, 5 मवेशियों को मौत

विशेष संवाददाता November 12 2022 25595

उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों लंपी वायरस से गायों की मौत हो रही है। स्थिति को देखते हुए पशुप

अपोलोमेडिक्स ने कैंसर को हारने वाले मरीज़ों को किया सम्मानित।

अपोलोमेडिक्स ने कैंसर को हारने वाले मरीज़ों को किया सम्मानित।

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2021 36476

कैंसर जैसी जटिल बीमारी से लड़ने के लिए एक अच्छे डॉक्टर के साथ-साथ एक अच्छी तरह से प्रशिक्षित टीम, परि

कम उम्र वालो में भी बढ़ रहा है जोड़ों का दर्द

कम उम्र वालो में भी बढ़ रहा है जोड़ों का दर्द

लेख विभाग October 13 2022 42710

आधुनिक विज्ञान का मानना है कि उम्र के साथ दोनों हड्डियों के बीच की लिक्विडिटी खराब हो जाती है। इससे

Login Panel