देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू के लिंब सेंटर में सीटी स्कैन सुविधा शुरू 

लिंब सेंटर में अधिकतर मरीजों को सीटी स्कैन कराने की जरूरत होती है। अभी तक सीटी स्कैन की सुविधा रेडियोलॉजी विभाग के सामने, न्यू ओपीडी बिल्डिंग तथा ट्रॉमा सेंटर में ही होती थी। अब लिंब सेंटर में भी सीटी स्कैन की शुरुआत की जा रही है।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 11 2022 Updated: June 11 2022 18:48
0 31807
केजीएमयू के लिंब सेंटर में सीटी स्कैन सुविधा शुरू  प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। केजीएमयू के लिंब सेंटर में पीपीपी मॉडल पर सीटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ किया गया है। अब सीटी स्कैन के लिए मरीजों को मुख्य परिसर में नहीं जाना पड़ेगा। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को सहूलियत होगी। 


विदित है कि लिंब सेंटर (Limb Center) को कोविड अस्पताल में बदल दिया गया था। पिछले महीने से वहां की सेवायें फिर से बहाल की गयीं है। सभी विभाग पहले की तरह काम करना शुरू कर चुकें हैं।


लिंब सेंटर में अधिकतर मरीजों को सीटी स्कैन (CT scan) कराने की जरूरत होती है। अभी तक सीटी स्कैन की सुविधा रेडियोलॉजी विभाग के सामने, न्यू ओपीडी बिल्डिंग तथा ट्रॉमा सेंटर में ही होती थी। अब लिंब सेंटर में भी सीटी स्कैन की शुरुआत की जा रही है। मुख्य कैंपस में 128 स्लाइस की नई मशीन से सीटी स्कैन की शुरुआत भी हुई है। अभी तक ऑप्थेमोलॉजी विभाग में पीपीपी मोड (PPP mode) में मरीजों की जांच होती थी लेकिन नई मशीन लगने के बाद अब रेडियोडायग्नोसिस विभाग (Department of Radiodiagnosis) की ओर से जांच की जा रही है। 


वहीं दूसरी ओर केजीएमयू शताब्दी भवन में एमआरआई (MRI) मशीन लगाई जा रही है। अभी तक रेडियोडायग्नोसिस विभाग के सामने स्थित केंद्र में ही एमआरआई हो रही है। यहां 1.5 टेसला मशीन से जांच हो रही है, जबकि अब शताब्दी भवन में 3 टेसला एमआरआई मशीन लगाई जा रही हैं। अगले दो से महीने में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।


केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने ने बताया कि अब केजीएमयू में चार जगह सीटी स्कैन की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। लिंब सेंटर, मुख्य कैंपस में रेडियोलॉजी विभाग के सामने स्थित सेंटर, न्यू ओपीडी बिल्डिंग व ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मिल रही है। जल्द ही शताब्दी भवन में एमआरआई की सुविधा भी शुरू हो जाएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 64 स्वास्थ्य केंद्रों को सीजीएचएस सूची से किया बाहर, देखें सूची

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 64 स्वास्थ्य केंद्रों को सीजीएचएस सूची से किया बाहर, देखें सूची

एस. के. राणा May 04 2022 47470

सीजीएचएस के एंपैनलमेंट सेल ने दिल्ली-एनसीआर में निजी अस्पतालों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए 64 स्वास्थ

चीन में ओमिक्रॉन वैरिएंट से फैला कोविड संक्रमण बेकाबू

चीन में ओमिक्रॉन वैरिएंट से फैला कोविड संक्रमण बेकाबू

हे.जा.स. March 21 2022 31568

चीन में ओमिक्रॉन वैरिएंट बेकाबू होने से कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमण रोकने के लिए पूरे

देश में मंकीपॉक्स संक्रमण का तीसरा मामला सामने आया

देश में मंकीपॉक्स संक्रमण का तीसरा मामला सामने आया

रंजीव ठाकुर July 22 2022 29705

देश में एक बार फिर मंकी पॉक्स संक्रमण का नया मामला सामने आया है और वह भी केरल से ही है तथा यह व्यक्त

जल्द हैलट हॉस्पिटल में खुलेगा आई बैंक

जल्द हैलट हॉस्पिटल में खुलेगा आई बैंक

आरती तिवारी October 04 2022 33517

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत हैलट अस्पताल में 80 लाख रुपए की लागत से एक नेत्र बैंक बनन

रूखे, बेजान बालों में जान डाल देगा गुड़हल का फूल

रूखे, बेजान बालों में जान डाल देगा गुड़हल का फूल

श्वेता सिंह September 13 2022 40639

गुड़हल का फूल लगभग हर घर में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। अगर आपके बाल कम उम्र में ही सफेद हो गए हैं,

एटा में ऑक्सीजन की कमी से बच्ची की मौत, उपमुख्यमंत्री ने दिए जांच कर कार्यवाही के आदेश

एटा में ऑक्सीजन की कमी से बच्ची की मौत, उपमुख्यमंत्री ने दिए जांच कर कार्यवाही के आदेश

विशेष संवाददाता August 01 2022 32000

अस्पताल या एम्बुलेन्स में ऑक्सीजन की कमी से मौत का यह मामला नया नहीं है। तमाम बार ऐसी घटनाएं प्रकाशि

साइकिल चलाने से बढ़ती है सुंदरता, आईये जानते हैं कैसे ?

साइकिल चलाने से बढ़ती है सुंदरता, आईये जानते हैं कैसे ?

सौंदर्या राय February 17 2022 43853

स्टेनफॉर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि जो लोग नियमित रूप से साइक्लिंग करते हैं। उनकी त्

अनार के छिलके के गुणों को जानकर हो जाएंगे हैरान

अनार के छिलके के गुणों को जानकर हो जाएंगे हैरान

लेख विभाग June 03 2023 37899

अनार के छिलके में बहुत सारा विटामिन सी होता है, जो हमारे पूरे शारीरिक विकास के लिए एक और महत्वपूर्ण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  न्यू कमांड अस्पताल के प्रोजेक्ट का क‍िया श‍िलान्‍यास।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने न्यू कमांड अस्पताल के प्रोजेक्ट का क‍िया श‍िलान्‍यास।

हे.जा.स. January 17 2021 17426

इस अस्पताल में 788 बेड होगा, ज‍िसमें 100 इमरजेंसी बेड अलग से होंगे। यह हॉस्पिटल नर्सिंग और डेंटल कॉल

अपोलोमेडिक्स ने मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम जैसी घातक बीमारी से बचाई बच्चे की जान।

अपोलोमेडिक्स ने मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम जैसी घातक बीमारी से बचाई बच्चे की जान।

हुज़ैफ़ा अबरार July 28 2021 28887

अपोलोमेडिक्स की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रांजलि सक्सेना के मुताबिक़ यह कोविड होने के बाद बच्चों में होने

Login Panel