देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

तनाव मुक्ति के लिए आध्यात्मिकता औषधि है - ब्रह्म कुमारी पूनम बहन

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में बाल्यकाल से शिक्षित ब्रह्म कुमारी पूनम बहन (सीएस) नौ दिवसीय तनाव मुक्ति अलविदा तनाव में व्याख्यान देने इंदौर से आई है। आपने 21 वर्षों से पूरे देश में अलविदा तनाव कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

रंजीव ठाकुर
May 05 2022 Updated: May 05 2022 14:06
0 47660

लखनऊ। कहते हैं तनाव मानव का बहुत बड़ा शत्रु है जो शरीर को धीरे धीरे रोग युक्त करता जाता है। लेकिन वर्तमान की जीवन शैली, वातावरण और वैश्विक कारण तनाव को और बढ़ा रहे हैं। ऐसे में दवा से इतर केवल अध्यात्म ही ऐसा है जो तनाव घटा सकता है। ऐसा ही एक आयोजन राजधानी के जानकीपुरम में 5 मई से होने जा रहा है। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में बाल्यकाल से शिक्षित ब्रह्म कुमारी पूनम बहन (सीएस) नौ दिवसीय तनाव मुक्ति अलविदा तनाव में व्याख्यान देने इंदौर से आई है। आपने 21 वर्षों से पूरे देश में अलविदा तनाव कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

5 से 13 मई तक प्ले ग्राउंड, सेक्टर 8, जानकीपुरम विस्तार, अग्रसेन स्कूल के सामने अलविदा तनाव शिविर का आयोजन होगा।

हेल्थ जागरण ने ब्रह्म कुमारी पूनम बहन (सीएस) से तनाव को लेकर खास बातचीत की।

हेल्थ जागरण - बहन जी तनाव के आध्यात्मिक कारण क्या हैं?
पूनम बहन - तनाव का कारण आध्यात्मिकता नहीं बल्कि आध्यात्म औषधि है। परमात्मा कौन है, उसे कैसे याद करूं ये कंफ्यूजन्स हो सकते हैं लेकिन तनाव का उपचार आध्यात्मिक ही हो सकता है। आध्यात्मिकता तो सॉल्यूशन है।

हेल्थ जागरण - बहन जी क्या तनाव को दवा के बगैर केवल जीवनशैली में बदलाव कर मुक्ति पाई जा सकती है?
पूनम बहन - बिल्कुल, जीवनशैली में बदलाव कर तनाव को दूर किया जा सकता है लेकिन तनाव के साथ जो बिमारियां आती हैं जैसे ब्लडप्रेशर, डायबिटीज इनके लिए तो दवा जरुरी है। कहते हैं दवा और दुआ दोनों जरुरी होते हैं तो दुआ आध्यात्म है। स्ट्रैच रिलीजिंग फिजिकल नहीं मेंटल होता है। तनाव दूर करने के लिए आध्यात्मिक औषधि है।

हेल्थ जागरण - बहन जी लम्बे समय तक तनावग्रस्त रहने से शरीर में क्या क्या विकृतियां आती हैं और इससे क्या हानि हो सकती है?
पूनम बहन - सब जानते हैं कि ब्लडप्रेशर, शूगर, अल्सर, एसीडिटी होती है माइग्रेन तक पहुंच जाता है। हार्ट ब्लाकेज और  ब्रेन हेमरेज तक हो जाता है। 

हेल्थ जागरण - तनाव मुक्त रहने के लिए आप क्या निर्देश देना चाहेंगी?
पूनम बहन - दो सालों से पूरा विश्व एक बहुत बड़ी परीक्षा के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आध्यात्मिक औषधि और सहारा ले कर आया है। भारत में तो योग के प्रति लोगों की बहुत रुचि है।

जानकीपुरम शिविर में सुबह 6:30 बजे से 8 बजे तक आइए। इस शिविर में प्रतिदिन अलग अलग विषय पर चर्चा होगी जिनमें खुश रहने के उपाय, सुखी जीवन का रहस्य, परमात्मा का सत्य परिचय, मनोबल कैसे बढ़ाएं बताएंगे। इस समय फीयर एंजाइटी की मेजर प्राब्लम समाज फेस कर रहा है, पारिवारिक रिश्तों में तनाव, इन सबका उपचार बताया जाएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सन फार्मा ने अमेरिका में टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन के 36,275 डिब्बों को वापस लिया ।

सन फार्मा ने अमेरिका में टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन के 36,275 डिब्बों को वापस लिया ।

हे.जा.स. February 09 2021 35484

मांस में लगने वाले इंजेक्शन 'साईपीयोनेट' दवा निर्माता सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज द्वारा भारत में न

इस साल सांस संबंधी बीमारियों में आई कमी

इस साल सांस संबंधी बीमारियों में आई कमी

एस. के. राणा October 26 2022 29296

दिवाली के बाद राजधानी में पिछले साल की तुलना में वायु प्रदूषण कम होने की वजह से दिल्ली के अस्पतालों

फरीदाबाद में एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

फरीदाबाद में एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

श्वेता सिंह August 24 2022 41115

फरीदाबाद को आज एशिया के सबसे बड़े निजी अस्पताल की सौगात मिलने वाली है। देश के प्रधाममंत्री इस अस्पता

रोगियों की सेवा सबसे बड़ा धर्म : डॉ. रघुराम भट्ट

रोगियों की सेवा सबसे बड़ा धर्म : डॉ. रघुराम भट्ट

आनंद सिंह April 10 2022 34692

बोले मेडिकल एसेसमेंट बोर्ड के अध्यक्ष, पहली बार देखा नर्सिंग प्रशिक्षुओं की सेवा शपथ समारोह का विशुद

फेस-ब्राइटनिंग मसाज से चेहरे को दें ख़ूबसूरती

फेस-ब्राइटनिंग मसाज से चेहरे को दें ख़ूबसूरती

सौंदर्या राय July 12 2022 31622

चेहरे की मसाज त्वचा को लिफ्ट और फर्म कर सकती है, जिससे चेहरे का मोटापा और झुर्रियों की उपस्थिति कम ह

निजी अस्पताल के मकड़जाल में फंसते आमजन, अस्पताल में कराया गया नाबालिग का गर्भपात

निजी अस्पताल के मकड़जाल में फंसते आमजन, अस्पताल में कराया गया नाबालिग का गर्भपात

आरती तिवारी May 22 2023 30357

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। ऐसे ग

रीजेंसी हेल्थ कानपुर के डॉक्टरों ने तंबाकू से हुए एडवांस्ड ओरल कैंसर का किया इलाज़

रीजेंसी हेल्थ कानपुर के डॉक्टरों ने तंबाकू से हुए एडवांस्ड ओरल कैंसर का किया इलाज़

हुज़ैफ़ा अबरार June 02 2026 1330

डॉक्टरों की सलाह और कैंसर के खतरे की जानकारी मिलने के बावजूद उसने तंबाकू छोड़ने और नियमित जांच कराने

कोरोना से जंग की ‘मॉकड्रिल’

कोरोना से जंग की ‘मॉकड्रिल’

एस. के. राणा April 10 2023 27929

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मॉकड्रिल करने के निर्देश दिए थे। वहीं आज देशभर में मॉकड

लीवर की बीमारी में काम करने वाली कैडिला की दवा को USFDA ने ODD प्रदान किया।

लीवर की बीमारी में काम करने वाली कैडिला की दवा को USFDA ने ODD प्रदान किया।

हे.जा.स. January 31 2021 28058

Orphan Drug Designation मिल जाने से  कंपनी, अमेरिका में उक्त दवा की मार्केटिंग सात साल तक तय नियमों

डिप्रेशन के हर दिन मिल रहे 60 मरीज

डिप्रेशन के हर दिन मिल रहे 60 मरीज

admin May 30 2023 41900

जिला अस्पताल में मानसिक रोग चिकित्सक डॉ. विनीत अग्रवाल ने कहा कि ओपीडी में इस साल की शुरुआत से लेकर

Login Panel