देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आई-क्यू के साथ 1 करोड़ से अधिक मरीजों का भरोसा कायम

अपग्रेडेड राजाजीपुरम सेंटर में अब उन्नत रेटिना सेवाओं और अत्याधुनिक OCT (Optical Coherence Tomography) तकनीक की सुविधा उपलब्ध है, जिससे रेटिना संबंधी बीमारियों की सटीक जांच और बेहतर उपचार संभव हो सकेगा। यह सेंटर एक ही छत के नीचे संपूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 07 2026 Updated: May 07 2026 23:53
0 2590
आई-क्यू के साथ 1 करोड़ से अधिक मरीजों का भरोसा कायम Eye-Q Super-Speciality Eye Hospitals lucknow

 
 

लखनऊ।  देश की अग्रणी नेत्र चिकित्सा श्रृंखला Eye-Q Super-Speciality Eye Hospitals ने लखनऊ में अपने राजाजीपुरम स्थित सेंटर को अपग्रेड कर शहर में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। आधुनिक सुविधाओं और उन्नत तकनीक से लैस इस अपग्रेडेड सेंटर का उद्घाटन 7 मई 26 को किया गया। इसका उद्देश्य शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं सुलभ नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं पूर्व सांसद कौशल किशोर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. अजय शर्मा CMD एवं फाउंडर Eye-Q Eye Hospitals और रजत गोयल CEO एवं Co-founder, Eye-Q Eye Hospitals उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे।  इस अवसर पर डॉ. बाबर परवेज खान Associate Medical Director – Lucknow & Kanpur Region और डॉ. उत्सव दीप Clinical In-Charge राजाजीपुरम सेंटर मौजूद रहे।
देशभर में लाखों मरीजों को सेवाएं दे चुका Eye-Q लगातार आधुनिक तकनीक अनुभवी विशेषज्ञों और मरीज केंद्रित सेवाओं के साथ अपने नेटवर्क को मजबूत कर रहा है। अपग्रेडेड राजाजीपुरम सेंटर में अब उन्नत रेटिना सेवाओं और अत्याधुनिक OCT (Optical Coherence Tomography) तकनीक की सुविधा उपलब्ध है, जिससे रेटिना संबंधी बीमारियों की अधिक सटीक जांच और बेहतर उपचार संभव हो सकेगा। यह सेंटर एक ही छत के नीचे संपूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगा। डॉ. अजय शर्मा CMD एवं फाउंडर Eye-Q Eye Hospitals ने कहा हमारा उद्देश्य हर व्यक्ति तक विश्वस्तरीय और किफायती नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर उन्नत डायग्नोस्टिक सिस्टम और अनुभवी मेडिकल टीम के माध्यम से हम बेहतर उपचार और उत्कृष्ट मरीज अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
रजत गोयल CEO एवं Co-founder Eye-Q Eye Hospitals ने कहा राजाजीपुरम सेंटर का अपग्रेडेशन लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। हम आधुनिक तकनीक और बेहतर मरीज अनुभव पर लगातार काम कर रहे हैं। डॉ. बाबर परवेज खान  Associate Medical Director Lucknow & Kanpur Region ने कहा अपग्रेडेड रेटिना क्लिनिक और अत्याधुनिक OCT तकनीक के जुड़ने से रेटिना रोगों की अधिक सटीक जांच और प्रभावी उपचार संभव हो सकेगा। हमारी विशेषज्ञ टीम मरीजों को बेहतर और व्यक्तिगत देखभाल प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
डॉ. उत्सव दीप Clinical In-Charge राजाजीपुरम सेंटर ने बताया सेंटर में मोतियाबिंद रेटिना ग्लूकोमा रिफ्रैक्टिव (नजर सुधार) प्रक्रियाओं सहित नियमित आंखों की जांच की सुविधाएं उपलब्ध हैं। आधुनिक तकनीक और अनुभवी मेडिकल टीम के साथ हम बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उद्घाटन अवसर पर Eye-Q द्वारा विशेष लॉन्च ऑफर भी शुरू किया गया है, जिसके तहत सीमित समय के लिए मात्र ₹100 में संपूर्ण आई चेक-अप की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य लोगों को नियमित आंखों की जांच के प्रति जागरूक करना और बेहतर नेत्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। राजाजीपुरम सेंटर का यह अपग्रेडेशन Eye-Q के उस मिशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत संस्थान देशभर में उन्नत, सुलभ और भरोसेमंद नेत्र चिकित्सा सेवाओं का विस्तार कर रहा है।
Eye-Q Super-Speciality Eye Hospitals  
वर्ष 2007 में स्थापित Eye-Q Super-Speciality Eye Hospitals हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात सहित देशभर में 30 से अधिक अस्पताल संचालित करता है। इसके अलावा नाइजीरिया (अफ्रीका) में भी समूह के चार अस्पताल हैं। संस्थान किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

देहरादून में लंपी वायरस ने बढ़ाई चिंता, 48 घंटों में 80 पशुओं की मौत

देहरादून में लंपी वायरस ने बढ़ाई चिंता, 48 घंटों में 80 पशुओं की मौत

विशेष संवाददाता October 10 2022 34017

उत्तराखंड में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। पशुपालन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक  लंपी से 2 दिन में

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की जगह लेगा नेशनल फार्मेसी आयोग

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की जगह लेगा नेशनल फार्मेसी आयोग

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 2562

ड्राफ्ट बिल पर सभी हितधारकों एवं आम नागरिकों से सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित की हैं। इसका उद्देश्य द

एसजीपीजीआई ने पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वॉकथन का किया आयोजन 

एसजीपीजीआई ने पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वॉकथन का किया आयोजन 

आयशा खातून September 29 2022 41728

वॉकथन में स्लोगन के माध्यम से जनता को आकर्षित करने का प्रयास किया गया। इसी क्रम में कैंडल मार्च का भ

अब प्रसूता की मौत पर  24 घंटे में होगा आडिट:अमित कुमार घोष

अब प्रसूता की मौत पर  24 घंटे में होगा आडिट:अमित कुमार घोष

हुज़ैफ़ा अबरार September 11 2026 532

बीते एक दशक में निश्चित तौर पर एमएमआर कम हुई है लेकिन प्रदेश में गर्भावस्था या प्रसव के दौरान हुई प्

पपीता के गुण और फायदे ।

पपीता के गुण और फायदे ।

लेख विभाग July 04 2021 42818

पपीता कच्चा हो या पका उसमें इतने सारे मिनरल, विटामिन, प्रोटीन, एनर्जी आदि है कि वह बहुत सारे रोगों क

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल्स ने 500 रोबोटिक नी सर्जरी पूरी कीं, नए मिसो रोबोट का अनावरण

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल्स ने 500 रोबोटिक नी सर्जरी पूरी कीं, नए मिसो रोबोट का अनावरण

हुज़ैफ़ा अबरार May 04 2026 1652

अब अपोलोमेडिक्स क्षेत्र का पहला निजी अस्पताल बन गया है, जहाँ नी रिप्लेसमेंट के लिए दो समर्पित रोबोट

भारत में पहुंचा कोरोना का नया वैरिएंट

भारत में पहुंचा कोरोना का नया वैरिएंट

एस. के. राणा October 18 2022 26204

कोरोना के नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। खबरों के मुताबिक, कोरोना का यह नया वैरिएंट ओमिक्रॉन का सब-वै

भारत बायोटेक ने वैक्‍सीन ट्रायल के बाद वालंटियर की मौत से पल्ला झाड़ा ।

भारत बायोटेक ने वैक्‍सीन ट्रायल के बाद वालंटियर की मौत से पल्ला झाड़ा ।

हे.जा.स. January 10 2021 24967

हैदराबाद स्थित कंपनी ने शनिवार को सफाई दी कहा कि वालंटियर की मौत का संबंध कोवैक्सीन के ट्रायल से नही

समाज को नशामुक्त कर देश को स्वस्थ बनाएं: डॉ सूर्यकान्त

समाज को नशामुक्त कर देश को स्वस्थ बनाएं: डॉ सूर्यकान्त

हुज़ैफ़ा अबरार October 03 2022 32472

नशे के सेवन से बुरी संगत, तनाव, अपराध तथा युवावस्था में भटकाव आदि सामाजिक बुराईयों का जन्म होता हैं

भविष्य में कोविड-19 से निपटने के लिए एक्शन में डब्ल्यूएचओ

भविष्य में कोविड-19 से निपटने के लिए एक्शन में डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. November 26 2022 24351

वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ऐसे 'पैथोजन्स' की पहचान के लिए एक लिस्ट बनाएगा, जो भविष्य में कोरोना जैसी

Login Panel