देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्तर प्रदेश ने उल्लेखनीय और प्रगति हासिल की: अमित कुमार घोष

जाँच सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के तहत प्रदेश में अब तक 10,17,992 एक्स-रे किए जा चुके हैं, जिनमें से 34,550 एक्स-रे केवल 04 मई को किए गए। प्रदेश में उपलब्ध 989 एक्स-रे मशीनों का व्यापक उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है और निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले लगभग 46 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जा चुकी है। साथ ही मॉलिक्यूलर जाँच के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 07 2026 Updated: May 08 2026 09:04
0 1400
  टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्तर प्रदेश ने उल्लेखनीय और प्रगति हासिल की: अमित कुमार घोष अमित कुमार घोष

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में संचालित 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान ने अपने 42 दिनों में उल्लेखनीय और प्रभावशाली प्रगति दर्ज करते हुए टीबी उन्मूलन की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार किया है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग जाँच उपचार और जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से यह अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है और जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को व्यापक बना रहा है।अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा अमित कुमार घोष ने अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब तक के परिणाम अत्यंत उत्साहजनक हैं। उन्होंने बताया कि 24 मार्च 26 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा शुभारंभ किए गए इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश के उच्च जोखिम वाले गांवों शहरी वार्डों झुग्गी-बस्तियों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य शिविरों के माध्यम से सघन स्क्रीनिंग और जाँच अभियान चलाया जा रहा है। इन 42 दिनों में अब तक 15,03,112 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें केवल 04 मई को ही 45,810 लोगों की स्क्रीनिंग शामिल है जो फील्ड स्तर पर अभियान की सक्रियता और प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है।


जाँच सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के तहत प्रदेश में अब तक 10,17,992 एक्स-रे किए जा चुके हैं, जिनमें से 34,550 एक्स-रे केवल 04 मई को किए गए। प्रदेश में उपलब्ध 989 एक्स-रे मशीनों का व्यापक उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है और निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले लगभग 46 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जा चुकी है। साथ ही मॉलिक्यूलर जाँच के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जहां 2,578 NAAT मशीनों के माध्यम से अब तक 2,76,446 जाँच की गई हैं, जिनमें से 2,21,698 जाँच प्रभावी रूप से दर्ज की गई हैं, जो लगभग 86.6 प्रतिशत उपयोगिता को दर्शाती है।
 टीबी मरीजों की पहचान और उपचार के क्षेत्र में भी तेजी देखने को मिली है। अब तक 68,273 टीबी मरीजों की नोटिफिकेशन की गई है, जबकि 28,763 मरीजों का ड्रग-रेसिस्टेंट टीबी के लिए आकलन किया गया है, जो लगभग 42 प्रतिशत कवरेज को दर्शाता है। रोकथाम के तहत पात्र परिवार संपर्कों में से 1,24,633 की पहचान की गई, जिनमें से 72,285 को टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट प्रदान किया गया है, जो लगभग 58 प्रतिशत उपलब्धि है।

अभियान के अंतर्गत आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर केवल टीबी जाँच तक सीमित नहीं है, बल्कि इनमें हीमोग्लोबिन जाँच रक्तचाप मधुमेह स्क्रीनिंग सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को समग्र स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। प्रदेश में अब तक 26,722 उच्च जोखिम वाले गांवों और क्षेत्रों की पहचान की जा चुकी है और 7,359 आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया गया है, जिनमें शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में व्यापक कवरेज सुनिश्चित किया गया है। जनभागीदारी को इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बनाते हुए विभिन्न स्तरों पर व्यापक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सार्वजनिक उपक्रमों और कॉरपोरेट संस्थाओं के सहयोग से सैकड़ों कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, वहीं माई भारत स्वयंसेवकों और निजी क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी से हजारों लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया है। प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया माइकिंग और टीबी चैंपियंस के माध्यम से भी बड़े स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो रही है। समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव ने यह निर्देश दिए कि सभी जाँच और स्क्रीनिंग से संबंधित डेटा को रियल-टाइम में निक्षय पोर्टल पर अपलोड किया जाए, ताकि पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। जिन क्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है, उन्हें चिन्हित कर माइक्रोप्लान को और सुदृढ़ करने तथा घर-घर संपर्क और जन-जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अपर मुख्य सचिव ने मण्डलायुक्तों जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से आह्वान किया कि वे इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दें और जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों तथा आम नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से उत्तर प्रदेश न केवल टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को समय से पहले प्राप्त करेगा, बल्कि देश के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में उभरेगा। यह 100 दिवसीय अभियान प्रत्येक संभावित टीबी रोगी तक समय पर पहुँचकर जाँच, उपचार और रोकथाम सुनिश्चित करने की दिशा में एक निर्णायक पहल सिद्ध हो रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ओमिक्रॉन वैरिएंट्स संक्रमण से लॉन्ग कोविड का खतरा हो सकता है: शोध

ओमिक्रॉन वैरिएंट्स संक्रमण से लॉन्ग कोविड का खतरा हो सकता है: शोध

लेख विभाग January 15 2023 28008

लॉन्ग कोविड को जानने के लिए किए गए शोध के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन भले ही हल्

पोर्टेबल ईसीजी डिवाइस से घर बैठे नज़र रखें अपने हार्ट पर

पोर्टेबल ईसीजी डिवाइस से घर बैठे नज़र रखें अपने हार्ट पर

एस. के. राणा January 25 2022 31383

अब पोर्टेबल ईसीजी डिवाइस भी बाज़ार में आ गयी है। इससे घर में बैठकर ही दिल की धड़कन पर 24 घण्टे नजर र

केजीएमयू में एक माह में 15 मरीजों में एच3एन2 वायरस की पुष्टि

केजीएमयू में एक माह में 15 मरीजों में एच3एन2 वायरस की पुष्टि

आरती तिवारी March 14 2023 25047

केजीएमयू में में बीते एक महीने में H3N2 वायरस के 15 केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना

घटते हुए कोरोना संक्रमण से प्रदेश में राहत।

घटते हुए कोरोना संक्रमण से प्रदेश में राहत।

रंजीव ठाकुर July 15 2021 22992

राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22,704 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों क

ह्रदय की मांसपेशियों के नष्ट होने का प्रमुख कारण है हार्ट अटैक के इलाज में देरी करना। 

ह्रदय की मांसपेशियों के नष्ट होने का प्रमुख कारण है हार्ट अटैक के इलाज में देरी करना। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 02 2021 26299

ज्यादातर युवा रिमोट वर्किंग मोड में काम कर रहे हैं लेकिन यह जरूरी है कि आप इस दौरान भी फिजिकली ज्याद

स्ट्रोक और एट्रियल फाइब्रिलेशन में काम आने वाली एलेम्बिक की दवा को यूएसएफडीए से मिली मंज़ूरी

स्ट्रोक और एट्रियल फाइब्रिलेशन में काम आने वाली एलेम्बिक की दवा को यूएसएफडीए से मिली मंज़ूरी

विशेष संवाददाता April 12 2022 50090

एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स की ANDA स्वीकृत दवा डाबीगेट्रान एटेक्सिलेट, बोहेरिंगर इंगेलहेम फार्मास्यूट

चीन में बीते दिन कोविड-19 के 9000 के पार केस आए सामने

चीन में बीते दिन कोविड-19 के 9000 के पार केस आए सामने

हे.जा.स. November 11 2022 22907

चीन में कोरोना का कहर जारी है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान चीन में 9005 नए मामले

नवंबर से 11 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में होगी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई

नवंबर से 11 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में होगी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई

हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2022 44181

राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिछले कार्यकाल में मेडिकल कॉलेजों के

विश्व के तीस प्रतिशत टी बी मरीज भारत में:- डॉ ए. के. सिंह

विश्व के तीस प्रतिशत टी बी मरीज भारत में:- डॉ ए. के. सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार January 30 2021 27105

भारत में हर साल 20 लाख लोग टीबी की चपेट में आते हैं लगभग 5 लाख प्रतिवर्ष मर जाते हैं।

लक्षण नजर आएं तो गर्भवती की टीबी की जांच जरूर कराएँ

लक्षण नजर आएं तो गर्भवती की टीबी की जांच जरूर कराएँ

रंजीव ठाकुर July 06 2022 31012

सिम्टोमेटिक स्क्रीनिंग में जिन गर्भवती में टीबी के लक्षण नजर आयें उनको टीबी जांच केन्द्रों पर अवश्य

Login Panel