










































Mukesh Sharma
लखनऊ। पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुकेश शर्मा का कहना है कि रक्तदान के प्रति समुदाय में जागरूकता की अलख जगाने और समय-समय पर रक्तदान के लिए नि:स्वार्थ भाव से आगे आने वाले रक्तदाताओं के प्रति शुक्रिया अदा करने के लिए ही हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। इस साल इस खास दिवस की थीम मानवता की एक बूँद रक्तदान करें-जीवन बचाएं तय की गयी है। इस दिवस को नोबेल पुरस्कार विजेता कार्ल लैंडस्टीनर की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है उन्होंने ही रक्त समूहों की खोज की थी।
रक्त ऐसी चीज है जिसे किसी लैब में निर्मित नहीं किया जा सकता है, जबकि रक्त की सबसे अधिक जरूरत आपात स्थितियों शल्य क्रिया कैंसर या गंभीर बीमारियों के मरीजों और प्रसव के दौरान पड़ती है। अस्पतालों के ब्लड बैंक की हरसम्भव कोशिश रहती है कि उनके यहाँ कभी कोई ऐसी स्थिति न आने पाए कि रक्त के अभाव में किसी के साँसों की डोर टूटने पाए। इसके लिए वह समय-समय पर लोगों को नियमित और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहते हैं और जगह-जगह शिविर आयोजित करते हैं। इन प्रयासों का सिर्फ और सिर्फ एक ही मूल मकसद होता है। आपात स्थितियों में लोगों के प्राणों की रक्षा करना।
18 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति जिसका वजन करीब 50 किलोग्राम है। वह स्क्रीनिंग के बाद रक्तदान कर सकता है। गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति या संक्रमित का रक्त ब्लड बैंक तक न पहुँचने पाए, इसके लिए जरूरी जांच-परख भी की जाती है। सर्दी, फ्लू, गले में खराश, बुखार, पेट की खराबी या किसी अन्य संक्रमण की स्थिति में वैसे भी लोगों को रक्तदान से बचना चाहिए। दान किये गए रक्त की हर यूनिट को लाल रक्त कोशिकाओं, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स सहित कई वर्गों में विभाजित किया जा सकता है। इस तरह एक व्यक्ति द्वारा दान किया गया रक्त कई लोगों के काम आ सकता है। शरीर में करीब पांच लीटर रक्त होता है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति एक बार में करीब 450 मिली लीटर रक्तदान कर सकता है, जिसकी भरपाई शरीर 24 से 48 घंटे में खुद कर लेती है। एक बार रक्तदान कर देने वाला करीब आठ सप्ताह तक दोबारा रक्तदान नहीं कर सकता है।
रक्तदान को लेकर समुदाय में तरह-तरह की भ्रांतियां हैं जिस कारण से लोग रक्तदान को आगे आने से कतराते हैं। आज के दिन उन्हीं भ्रांतियों को जड़ से ख़त्म करने की जरूरत है। लोगों में भ्रम है कि रक्तदान से कमजोरी आती है जबकि ऐसा कतई नहीं है। कुछ लोग सोचते हैं कि एक बार उनके रक्तदान कर देने से क्या ही फर्क पड़ने वाला है जबकि ब्लड की एक-एक बूँद बहुमूल्य है। इसलिए जब भी किसी को भी मौका मिले वह इस पुण्य का लाभ जरूर कमायें।







हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2026 0 168
हुज़ैफ़ा अबरार September 08 2026 0 126
हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2026 0 119
हुज़ैफ़ा अबरार September 02 2026 0 3199
हुज़ैफ़ा अबरार September 04 2026 0 462
हुज़ैफ़ा अबरार September 01 2026 0 378
हुज़ैफ़ा अबरार September 02 2026 0 266
हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2026 0 168
हुज़ैफ़ा अबरार September 08 2026 0 126
हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2026 0 119
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 8939
एस. के. राणा January 20 2026 0 5523
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5327
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5243
एस. के. राणा February 01 2026 0 5187
एस. के. राणा January 13 2026 0 4886
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 4837
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87267
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35309
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38384
सौंदर्या राय April 05 2022 0 35875
लेख विभाग March 19 2022 0 35511
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73155
आईसीएमआर-एनआईआईएच ने हीमोफीलिया और खून से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए रैपिड डायग्नोस्टिक किट
कोविड मामलों में उछाल को देखते हुए जिनपिंग की सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने का प्रयास कर रह
एचएएल-यूपी कोविड अस्पताल के सभी 255 बेड ऑक्सीजन सुविधाओं से सुसज्जित हैं। 130 बेड ऑक्सीजन से लैस हैं
अस्पतालों के इमरजेंसी डिपार्टमेंट और एम्बुलेंस सेवाओं में काम कर रहे डाक्टरों, नर्सों और पेरामेडिकल
पीरियड्स के दौरान अस्वस्थ महसूस करना कोई असामान्य बात नहीं है, लेकिन बुखार का अनुभव करने से स्थिति औ
बढ़ते प्रदूषण के बीच एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि पहले प्रदूषण की वजह से सिर
कोरोना को लेकर सरकार अलर्ट मोड में नजर आ रही है। वहीं दिल्लीन के 4 सबसे बड़े अस्पतालों में भी तैयारी
हाथ मिलाने की जगह नमस्कार करें, हाथों को बार-बार साबुन-पानी से धुलते रहें, भीड़भाड़ में जाने से बचें,
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनता चिकित्सकों को भगवान के रूप में देखती है अतः जनता की सेवा करना हमारा
महावीर कैंसर संस्थान ने कैंसर के मरीजों के लिए बड़ा फैसला लिया है। संस्थान ने बच्चों के लिए एक सभी स

COMMENTS