देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की जगह लेगा नेशनल फार्मेसी आयोग

ड्राफ्ट बिल पर सभी हितधारकों एवं आम नागरिकों से सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित की हैं। इसका उद्देश्य देश की फार्मेसी व्यवस्था को पारदर्शी उत्तरदायी तकनीक-सक्षम तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करना है। इसी क्रम में फार्मासिस्ट फेडरेशन की वैज्ञानिक विंग ने डॉ. हरलोकेश यादव एडिशनल प्रोफेसर एम्स नई दिल्ली की अध्यक्षता में देश के वरिष्ठ फार्मेसी शिक्षकों वैज्ञानिकों कम्युनिटी एवं हॉस्पिटल फार्मासिस्टों शोधकर्ताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 04 2026 Updated: August 04 2026 14:17
0 2401
फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की जगह लेगा नेशनल फार्मेसी आयोग nil Kumar President of the Pharmacist Federation

 लखनऊ। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा देश में फार्मेसी शिक्षा पंजीकरण एवं पेशेवर नियमन को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से फार्मेसी एक्ट 1948 के स्थान पर नेशनल फार्मेसी कमीशन (National Pharmacy Commission) बिल 2026 का प्रारूप सार्वजनिक किया गया है। मंत्रालय ने इस ड्राफ्ट बिल पर सभी हितधारकों एवं आम नागरिकों से सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित की हैं। इस पहल का उद्देश्य देश की फार्मेसी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी उत्तरदायी तकनीक-सक्षम तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करना है। इसी क्रम में फार्मासिस्ट फेडरेशन (केंद्रीय समिति) की वैज्ञानिक विंग ने डॉ. हरलोकेश यादव एडिशनल प्रोफेसर एम्स नई दिल्ली की अध्यक्षता में देश के वरिष्ठ फार्मेसी शिक्षकों वैज्ञानिकों कम्युनिटी एवं हॉस्पिटल फार्मासिस्टों शोधकर्ताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया। 10 दिनों तक प्रतिदिन सायं 8:00 से 9:00 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ड्राफ्ट बिल के प्रत्येक अध्याय एवं प्रावधान पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसके आधार पर धारा-वार एवं बिंदुवार सुझाव तैयार किए गए।

फेडरेशन द्वारा भारत सरकार को भेजे गए प्रमुख सुझावों में वेटरनरी फार्मेसी को आधुनिक चिकित्सा प्रणाली से अलग किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 तथा अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अनुरूप फार्मेसी की परिभाषा में सम्मिलित रखने का आग्रह किया गया है। साथ ही फार्मेसी प्रैक्टिस की परिभाषा को व्यापक बनाते हुए उसमें फार्मेसी प्रैक्टिस, डिजिटल फार्मेसी सेवाएं टेलीफार्मेसी चिकित्सीय निगरानी (Therapeutic Monitoring) तथा आधुनिक फार्मेसी सेवाओं को स्पष्ट रूप से शामिल करने का सुझाव दिया गया है। फेडरेशन ने यह भी सुझाव दिया है कि वर्तमान फार्मेसी एक्ट, 1948 की धारा 42 की भावना के अनुरूप यह स्पष्ट प्रावधान किया जाए कि केवल पंजीकृत फार्मासिस्ट ही औषधियों का कंपाउंडिंग तैयारी मिश्रण एवं वितरण (Dispensing) कर सके तथा अपंजीकृत व्यक्तियों द्वारा औषधि वितरण एवं संबंधित कार्यों पर दंडात्मक प्रावधानों को नए कानून में और अधिक स्पष्ट एवं प्रभावी बनाया जाए।

आयोग एवं राज्य फार्मेसी परिषदों में कम्युनिटी हॉस्पिटल क्लिनिकल इंडस्ट्रियल रेगुलेटरी अफेयर्स एवं फार्माकोविजिलेंस क्षेत्रों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व डिजिटल गवर्नेंस राष्ट्रीय डिजिटल रजिस्टर ऑनलाइन पंजीकरण एवं शिकायत निवारण प्रणाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) टेलीफार्मेसी फार्माकोजीनोमिक्स पर्सनलाइज्ड मेडिसिन राष्ट्रीय एग्जिट टेस्ट के लिए पृथक व्यवस्था तथा उसके पूर्व फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रमों सहित अनेक महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए गए हैं। फेडरेशन द्वारा तैयार किए गए विस्तृत सुझावों को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अवर सचिव (AHS) संतोष कुमार को ई-मेल के माध्यम से प्रेषित किया गया है। साथ ही देश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों विश्वविद्यालयों एवं शोध संस्थानों के निदेशकों को भी पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है कि वे अपने सुझाव मंत्रालय को भेजते समय फार्मासिस्ट फेडरेशन द्वारा प्रस्तुत बिंदुओं पर भी विचार करें।

फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया यह प्रस्ताव देशभर के अनुभवी विशेषज्ञों के सामूहिक विमर्श का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत सरकार इन सुझावों पर सकारात्मक विचार कर एक ऐसा नेशनल फार्मेसी कमीशन अधिनियम लागू करेगी, जो फार्मेसी शिक्षा, पेशेवर अभ्यास, रोगी सुरक्षा, सुशासन तथा जनस्वास्थ्य को और अधिक सुदृढ़ करेगा। उन्होंने बताया इस सुझाव-पत्र के निर्माण में डॉ. हरलोकेश यादव के मार्गदर्शन में फेडरेशन के सलाहकार प्रो. प्रकाश वी. दीवान प्रो. मंदीप अरोरा प्रो. अनिल कुमार डॉ. आर. एस. ठाकुर एवं डॉ. विशाल विश्वकर्मा सहित अनेक वरिष्ठ विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महामंत्री अशोक कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे पी नायक संगठन मंत्री आरपी सिंह उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अब केवल पांच दिन के आइसोलेशन में रहना होगा कोरोना संक्रमित को: सीडीसी  

अब केवल पांच दिन के आइसोलेशन में रहना होगा कोरोना संक्रमित को: सीडीसी  

एस. के. राणा January 05 2022 29178

यदि किसी व्यक्ति को कोरोना हो गया है तो उसे सिर्फ पांच दिन पृथकवास में रहना चाहिए। यदि पांच दिनों के

कोविड-19 से संक्रमित स्वर्गवासी नर्सेज को शहीद के नाम से जाना जाए - राजकीय नर्सेज संघ

कोविड-19 से संक्रमित स्वर्गवासी नर्सेज को शहीद के नाम से जाना जाए - राजकीय नर्सेज संघ

हुज़ैफ़ा अबरार February 15 2021 42336

संविदा या ऐजेंसी के माध्यम से कार्यरत नर्सेज को समान पद का समान वेतन दिया जाय, व अन्य मागों पर भी वि

टीबी के लम्बे उपचार में डॉक्सीसाइक्लिन जटिलताओं को कम करेगा: एक शोध  

टीबी के लम्बे उपचार में डॉक्सीसाइक्लिन जटिलताओं को कम करेगा: एक शोध  

हे.जा.स. June 21 2021 42817

डॉक्सीसाइक्लिन एक सस्ता और व्यापक रूप से उपलब्ध एंटीबायोटिक है जो फेफड़ों की क्षति को कम कर सकता है,

डीएनए सीक्वेंसिंग से एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाई गई

डीएनए सीक्वेंसिंग से एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाई गई

हे.जा.स. February 26 2022 36704

एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाने में मिली सफलता के बाद यह पता किया जा सकेगा कि हमारे पूर्वज कब और कहा

जानिए क्या है इस समय देश में कोरोना की स्थिति ?

जानिए क्या है इस समय देश में कोरोना की स्थिति ?

एस. के. राणा February 16 2023 29523

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 102 नए

तांबे के बर्तन में पानी पी रहे हैं तो न करें ये गलती

तांबे के बर्तन में पानी पी रहे हैं तो न करें ये गलती

श्वेता सिंह November 21 2022 34068

अक्सर लोग तांबे का पानी पीते वक्त कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण उन्हें समस्याओं का सामना करना

दिल्ली में डेंगू के 314 नए केस, 1572 पहुंचा आंकड़ा

दिल्ली में डेंगू के 314 नए केस, 1572 पहुंचा आंकड़ा

एस. के. राणा October 18 2022 24727

राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। बीते एक हफ्ते में डेंगू के 314 नए मामले दर्ज किए गए

एक्सपायर इंजेक्शन लगाने से मरीज़ की हालत बिगड़ी

एक्सपायर इंजेक्शन लगाने से मरीज़ की हालत बिगड़ी

अबुज़र शेख़ October 22 2022 26054

श्रीनिवास को स्वास्थ्य कर्मियों ने कानामाइसिन इंजेक्शन लगाया। वह इंजेक्शन अगस्त माह में ही एक्सपायर

हेल्थकेयर सेक्टर में वेतन विसंगति का शिकार हैं महिलाएं: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हेल्थकेयर सेक्टर में वेतन विसंगति का शिकार हैं महिलाएं: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. July 14 2022 34452

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और विश्व स्वास्थ्य संगठन की ताज़ा साझा रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि ह

नागपुर: अस्पताल की लापरवाही के चलते थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे एचआईवी और हेपेटाइटिस बी के शिकार, एक की मौत 

नागपुर: अस्पताल की लापरवाही के चलते थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे एचआईवी और हेपेटाइटिस बी के शिकार, एक की मौत 

विशेष संवाददाता May 30 2022 46452

छह बच्चों का इलाज थैलेसीमिया के लिए किया जा रहा था, जिसमें खून चढ़ाने के लिए पहले न्यूक्लिक एसिड टेस

Login Panel