देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

नर्सिंग संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिले अशोक कुमार

स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सेज की रीढ़ जैसी भूमिका की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि नर्सिंग संवर्ग की सभी जायज समस्याओं का शासन स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र और ठोस समाधान निकाला जाएगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 30 2026 Updated: October 17 2026 11:15
0 1400
नर्सिंग संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिले अशोक कुमार Ashok Kumar Meets Deputy CM Brajesh Pathak

लखनऊ। प्रदेश के नर्सिंग संवर्ग की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और सेवा संबंधी लंबित मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट किए । इस दौरान नर्सिंग संवर्ग के गृह जनपद नियुक्ति पदोन्नति ए सी पी उच्च संस्थानों की भांति भत्ते उच्च शिक्षा हेतु सवेतन छुट्टी कैर्च (पालनाघर) रिक्त पदों पर नियमित भर्ती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। महामंत्री अशोक कुमार ने उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया कि संवर्ग लंबे समय से अपनी न्यायोचित मांगों के निस्तारण की प्रतीक्षा कर रहा है। विभागीय स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई न होने के कारण पूरे प्रदेश के नर्सेज संवर्ग में गहरा रोष व्याप्त है, जिसके चलते बाध्य होकर संवर्ग को आगामी 9 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन का मार्ग चुनना पड़ा है। बैठक में आगामी आंदोलन के नोटिस और मांगों का विस्तृत ज्ञापन भी माननीय मंत्री जी को सौंपा गया।


वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सभी बिंदुओं को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सेज की रीढ़ जैसी भूमिका की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि नर्सिंग संवर्ग की सभी जायज समस्याओं का शासन स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र और ठोस समाधान निकाला जाएगा। वार्ता के उपरांत महामंत्री अशोक कुमार ने कहा हम उपमुख्यमंत्री जी के सकारात्मक रुख और संवेदनशीलता का स्वागत करते हैं। स्वास्थ्य मंत्री जी ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण का ठोस आश्वासन दिया है। संवर्ग को उम्मीद है कि 9 अक्टूबर से पूर्व शासन स्तर से सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को बिना किसी अवरोध के सुचारू बनाए रखा जा सके।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत है: आयुष मंत्री दयालु

पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत है: आयुष मंत्री दयालु

रंजीव ठाकुर August 02 2022 28620

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कॉलेजज़ के प्राचार

कोरोना के हल्के संक्रमण में पेरासिटामोल के अलावा अन्य दवाओं का ज्यादा उपयोग चिंताजनक

कोरोना के हल्के संक्रमण में पेरासिटामोल के अलावा अन्य दवाओं का ज्यादा उपयोग चिंताजनक

हे.जा.स. January 15 2022 33929

कोरोना की तीसरी लहर में रोज लाखों केस सामने आ रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि तीसरी लहर में हल्के

निगरानी समितियों ने कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को बाँटा मेडिसिन किट।

निगरानी समितियों ने कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को बाँटा मेडिसिन किट।

हुज़ैफ़ा अबरार June 28 2021 32752

बच्चों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं ले

गुजरात में मिला कोरोना का कप्पा वेरियंट।

गुजरात में मिला कोरोना का कप्पा वेरियंट।

हे.जा.स. July 27 2021 19306

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कप्पा घातक साबित नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव

भारत में पीआईडी के 90 प्रतिशत मामले पकड़ में नहीं आते: डा मयंक सोमानी 

भारत में पीआईडी के 90 प्रतिशत मामले पकड़ में नहीं आते: डा मयंक सोमानी 

हुज़ैफ़ा अबरार January 22 2023 30734

डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि अमेरिका में जहां प्राइमरी इम्युनोडेफिशिएंसी डिसऑर्डर पीआईडी के मामले

ये 4 फल चेहरे की झुर्रियों को करते हैं दूर

ये 4 फल चेहरे की झुर्रियों को करते हैं दूर

श्वेता सिंह October 22 2022 32056

अगर आप झुर्रियों की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप इन फलों को अपने भोजन में शा

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मनाया गया आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मनाया गया आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 

हे.जा.स. June 22 2022 31996

‘‘मानवता के लिए योग’’ विषय के आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवसमनाने का इससे अधिक उपयुक्त समय नहीं हो सकत

बीजिंग में कोरोना महामारी के प्रसार के चलते स्थिति गंभीर, संक्रमण से 39 लोगों की मौत

बीजिंग में कोरोना महामारी के प्रसार के चलते स्थिति गंभीर, संक्रमण से 39 लोगों की मौत

हे.जा.स. April 25 2022 30096

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि देश में शनिवार को संक्रमण के 21,796 नए मामले सामने जिनमे

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश,कहा- सांस व दिल के मरीजों के उपचार का पुख्ता इंतजाम करें

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश,कहा- सांस व दिल के मरीजों के उपचार का पुख्ता इंतजाम करें

आरती तिवारी December 07 2022 30550

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिया कि सांस के मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत अधिक पड़ती है। ऐसे में

फाइजर को अल्सरेटिव कोलाइटिस दवा के लिए यूएस एफडीए की मंजूरी मिली

फाइजर को अल्सरेटिव कोलाइटिस दवा के लिए यूएस एफडीए की मंजूरी मिली

हे.जा.स. October 17 2023 182987

अल्सरेटिव कोलाइटिस एक ऐसी स्थिति है जो अल्सर की ओर ले जाती है और पेट में दर्द, खूनी मल और असंयम का क

Login Panel