देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कुपोषण के कारण उप्र में शिशु मृत्यु दर बहुत अधिक, स्तनपान और मदर्स मिल्क बैंक ही समाधान

डा. आरएन सिंह मानते हैं कि संपूर्ण स्तनपान का प्रतिशत 80% से ऊपर ले जाना होगा। जगह-जगह मदर्स मिल्क बैंक स्थापित करने होंगे। प्रदेश में जिले को बेबी फ्रेंडली जिला बनाना होगा।

आनंद सिंह
March 13 2022 Updated: March 13 2022 15:22
0 175936
कुपोषण के कारण उप्र में शिशु मृत्यु दर बहुत अधिक, स्तनपान और मदर्स मिल्क बैंक ही समाधान प्रतीकात्मक

गोरखपुर। दो साल पहले एक रिपोर्ट आई थी। उस रिपोर्ट में देश में शिशु मृत्यु दर का जिक्र था। देश भर में जिन राज्यों में शिशु मृत्यु दर सबसे ज्य़ादा था, उन्हें रेड जोन में रखा गया था। उन्हीं रेड जोन्स में एक अपना उत्तर प्रदेश भी था। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 1000 बच्चों में से 36 कुपोषण (malnourishment) के कारण काल के गाल में समा जाते थे।

इसके उलट, केरल जैसे राज्य में 1000 में से मात्र 6 बच्चे कुपोषण से मरते थे। यह डाटा है और केंद्र की तरफ से जारी किया गया था। बेशक, 2015-2016 तक उत्तर प्रदेश की हालत बेहद खराब थी। तब यह आंकड़ा 45.1 फीसद था। लेकिन, 2017 में जब योगी सरकार आई तब से यह ग्राफ लगातार तेजी से गिरा है।

2020-21 की बात करें तो यह आंकड़ा 35.7 फीसद पर आ गया था। जाहिर है, योगी सरकार के कार्यकाल में शिशु मृत्यु दर (child death rate) में उल्लेखनीय कमी आई है। इसके बावजूद, जिस तादाद में शिशु मृत्यु दर है, वह बेहद चिंता का विषय़ है। 

इन्सेफेलाइटिस उन्मूलन अभियान के चीफ कैंपेनर और पूर्वांचल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. आर.एन. सिंह कहते हैं, जब केरल में शिशु मृत्युदर मात्र छह है तो उत्तर प्रदेश में यह 36 कैसे हो सकता है, इस पर सोचना होगा। केरल एक शिक्षित प्रदेश है पर आर्थिक रूप से उतना मजबूत नहीं। फिर भी हमें प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों मे शिशु मृत्यु दर को हर हाल में कम‌ करना होगा। इसके लिए समाज व सरकार दोनों को‌ आगे आना होगा। 

डा. आरएन सिंह मानते हैं कि संपूर्ण स्तनपान (breastfeeding) का प्रतिशत 80% से ऊपर ले जाना होगा। जगह-जगह मदर्स मिल्क बैंक स्थापित करने होंगे। प्रदेश में जिले को बेबी फ्रेंडली (शिशु मित्र) जिला बनाना होगा। कुपोषण को जड़ से उखाड़ने के लिये स्तनपान संवर्धन, बेबी फ्रेंडली डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट व मदर्स मिल्क बैंक जैसे कार्यक्रम चलाने से ही कुपोषण व शिशु मृत्यु दर में सकारात्मक कमी आ सकती है। संपूर्ण स्तनपान का मतलब है जन्म के आधे घंटे से ही मां का दूध देना शुरू करना होगा और अगले छह माह तक बच्चे को केवल मां का दूध और घर में बने अनुपूरक आहार ही देने चाहिए।

क्या है मदर्स मिल्क बैंक

डा. सिंह के अनुसार, मदर्स मिल्क (mother's milk bank) बैंक में माताएं अपना अतिरिक्त दूध दान करती है। इसे एक निश्चित तापमान पर स्टोर किया जाता है। जरूरतमंद नवजातों (neonates) को छोटे पैक्स अथवा बोतलों में इसे वितरित किया जाता है। इससे नवजात शिशुओं की सेहत बेहतर होती है और वह एक बढ़िया जिंदगी जीने के लिए जिंदा रह सकता है।

डा. सिंह ने बताया कि राजस्थान व महाराष्ट्र में मदर्स मिल्कबैंक बहुतायत में हैं। उनका कहना था कि चूंकि गोरखपुर सीएम सिटी भी है, लिहाजा इस किस्म के मदर्स मिल्क बैंक यहां तो सबसे ज्यादा संख्या में होनी चाहिए। इसके लिए सरकार चाहे तो पीपी माडल पर भी काम कर सकती है। उन्होंने बताया कि मां के दूध से निमोनिया, सेप्टीसीमिया, डायरिया जैसी प्राणलेवा बीमारियों से बचाव होगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कम उम्र वालो में भी बढ़ रहा है जोड़ों का दर्द

कम उम्र वालो में भी बढ़ रहा है जोड़ों का दर्द

लेख विभाग October 13 2022 42871

आधुनिक विज्ञान का मानना है कि उम्र के साथ दोनों हड्डियों के बीच की लिक्विडिटी खराब हो जाती है। इससे

कानपुर में ‘कोल्ड अटैक’, 25 मरीजों की मौत

कानपुर में ‘कोल्ड अटैक’, 25 मरीजों की मौत

विशेष संवाददाता January 07 2023 27429

गुरुवार को हार्ट अटैक से पीड़ित 41 लोग कार्डियोलॉजी में भर्ती कराए गए। वर्तमान में ह्रदय रोग संस्थान

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स द्वारा स्पाइरोमेट्री कार्यशाला आयोजित

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स द्वारा स्पाइरोमेट्री कार्यशाला आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार February 22 2026 2492

कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में फेफड़ों की कार्यप्रणाली की मूल अवधारणा,  अनुपात तथा स्नश्वस्न 25-75 ज

Maternal consumption of ultra-processed foods and subsequent risk of offspring

Maternal consumption of ultra-processed foods and subsequent risk of offspring

British Medical Journal October 05 2022 27466

Maternal consumption of ultra-processed food during the child rearing period was associated with an

भारत बायोटेक को इंट्रा नैजल वैक्सीन के बूस्टर खुराक के परीक्षण की मिली इजाजत

भारत बायोटेक को इंट्रा नैजल वैक्सीन के बूस्टर खुराक के परीक्षण की मिली इजाजत

एस. के. राणा January 28 2022 35931

भारत के दवा नियंत्रक ने भारत बायोटेक को नाक से दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन की बूस्टर खुराक के परीक्

कटा सिर धड़ से जोड़ इजारयली डॉक्टर ने किया चमत्कार

कटा सिर धड़ से जोड़ इजारयली डॉक्टर ने किया चमत्कार

हे.जा.स. July 15 2023 130011

द टाइम्स‍ ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने 12 साल के लड़के सुलेमान हसन को बेहद जटिल सर्ज

कोविड़ संक्रमण के बाद हो सकती है थकान, सांस लेने में कठिनाई, स्वाद में कमी, सीन में दर्द जैसी समस्या।

कोविड़ संक्रमण के बाद हो सकती है थकान, सांस लेने में कठिनाई, स्वाद में कमी, सीन में दर्द जैसी समस्या।

लेख विभाग October 16 2021 26247

एक चौथाई से अधिक रोगियों को सांस लेने में कठिनाई होती थी। सीने में दर्द और धड़कन भी आम तौर पर रिपोर्

कोरोनरोधी टीके के दोनों डोज़ लेने वालों की संख्या, एक डोज़ लेने वालों से आगे निकली।

कोरोनरोधी टीके के दोनों डोज़ लेने वालों की संख्या, एक डोज़ लेने वालों से आगे निकली।

एस. के. राणा November 17 2021 31524

देश में पहली बार पूरी तरह से टीकाकरण (vaccine ) करवाने वालों की संख्या आंशिक रूप से टीकाकरण करवाने व

देश में बिक रहीं कैंसर-लिवर की नकली दवाएं

देश में बिक रहीं कैंसर-लिवर की नकली दवाएं

हे.जा.स. September 09 2023 167317

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में कैंसर और लिवर की नकली दवाएं बिकने का अलर्ट जारी किया है। डब्ल्यूए

गोरखपुर हुआ कोरोना मुक्त, सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य

गोरखपुर हुआ कोरोना मुक्त, सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य

अनिल सिंह December 09 2022 28371

पहली लहर में एक मार्च तक 2021 तक 21 हजार 700 लोग संक्रमित हो चुके थे और 367 की मौत चुकी थी। दूसरी लह

Login Panel