देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

धुले के एक मेडिकल कॉलेज पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, यह मुन्ना भाई फिल्म की तरह है

महाराष्ट्र के धुले जिले में स्थित एक मेडिकल कालेज में अतिरिक्त छात्रों के प्रवेश की अनुमति रद करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि यह मुन्ना भाई फिल्म की तरह है।

एस. के. राणा
February 15 2022 Updated: February 16 2022 00:26
0 46497
धुले के एक मेडिकल कॉलेज पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, यह मुन्ना भाई फिल्म की तरह है प्रतीकात्मक

नई दिल्ली, प्रेट। महाराष्ट्र के धुले जिले में स्थित अन्नासाहेब चूड़ामन पाटिल मेमोरियल मेडिकल कालेज में अतिरिक्त छात्रों के प्रवेश की अनुमति रद करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि यह मुन्ना भाई फिल्म की तरह है। इस मेडिकल कालेज में औचक निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीज चुस्त-तंदुरुस्त मिले थे और बाल चिकित्सा वार्ड में कोई भी गंभीर मरीज नहीं मिला था।

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस सूर्यकांत की पीठ को बताया कि अतिरिक्त छात्रों के प्रवेश के लिए अनुमति इसलिए रद कर दी गई थी क्योंकि अन्य कमियों के साथ-साथ कालेज में कोई भी आपरेशन थियेटर और एक्स-रे मशीन नहीं थी। पीठ ने कहा, 'यह चौंकाने वाला है। यह मुन्ना भाई फिल्म की तरह है। वार्ड में सभी मरीज चुस्त-तंदुरुस्त मिले थे। बाल चिकित्सा वार्ड में कोई भी गंभीर मरीज नहीं था। हम नहीं बता सकते कि निरीक्षण रिपोर्ट में और क्या-क्या मिला। हम आश्चर्यचकित हैं।' कालेज की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि एनएमसी ने बिना नोटिस के निरीक्षण किया और वह भी मकर संक्रांति पर्व पर छुट्टी वाले दिन। इस पर पीठ ने कहा कि बीमारी मकर संक्रांति पर रुक नहीं जाती। आपके मुवक्किल ने यह नहीं कहा कि वहां कोई मरीज नहीं था।

पीठ बांबे हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ एनएमसी और मेडिकल कालेज की अपीलों पर सुनवाई कर रही थी। हाई कोर्ट ने एनएमसी को कालेज का नए सिरे से निरीक्षण करने के निर्देश और कालेज को छात्रों के प्रवेश की अनुमति प्रदान कर दी थी। एनएमसी ने हाई कोर्ट के आदेश को इस आधार पर चुनौती दी थी कि इसे एनएमसी एक्ट के प्रविधानों को संज्ञान में लिए बिना जारी किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट का आदेश खारिज करते हुए उस मामले पर नए सिरे से विचार करने के लिए कहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड-19: उत्तर प्रदेश में 53 लोगों की मौत, 468 नए मामले।

कोविड-19: उत्तर प्रदेश में 53 लोगों की मौत, 468 नए मामले।

हुज़ैफ़ा अबरार June 14 2021 41339

पिछले 24 घटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 53 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इ

लड़कियों में होने वाली माहवारी को समझें

लड़कियों में होने वाली माहवारी को समझें

लेख विभाग August 13 2022 40408

पीरियड के इन संकेतों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है क्योंकि इससे आप सेनेटरी पैड्स और टेम्पन्स जैसे

अपर जिलाधिकारी अब्दुल बासित ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी अब्दुल बासित ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

विशेष संवाददाता February 09 2023 36655

अपर जिलाधिकारी अब्दुल बासित ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अपर जिला अधिकारी ने डॉक्टरों की उप

पोस्ट कोविड लंग फाइब्रोसिस मरीज का हुआ डबल लंग ट्रांसप्लांट।

पोस्ट कोविड लंग फाइब्रोसिस मरीज का हुआ डबल लंग ट्रांसप्लांट।

हुज़ैफ़ा अबरार December 13 2020 23347

मरीज को सफलतापूर्वक हार्ट और लंग ट्रांसप्लांट इंस्टीट्यूट, केआईएमएस, हैदराबाद में स्थानांतरित कर दिय

आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य का अधिकार अभियान।

आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य का अधिकार अभियान।

हुज़ैफ़ा अबरार January 11 2021 23339

आचार्य मनीष ने कहा, 'हम पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में एक जनहित  याचिका दायर करके आयुर्वेद को उ

अमेरिका में 4 से 6 हफ्तों में चार गुना हो सकतें है कोरोना के मामले।

अमेरिका में 4 से 6 हफ्तों में चार गुना हो सकतें है कोरोना के मामले।

रंजीव ठाकुर July 27 2021 34187

सीएनएन ने इसके पीछे कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के प्रसार और टीकाकरण की रफ्तार में आए धीमेपन को व

पीएम मोदी हिमाचल को देंगे दशहरे पर AIIMS की सौगात

पीएम मोदी हिमाचल को देंगे दशहरे पर AIIMS की सौगात

विशेष संवाददाता October 04 2022 32013

एम्स का निर्माण 1470 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। अस्पताल में 18 स्पेशिएलिटी और 17 सुपर स्पेशि

ड्रग रेजिस्टेंट टीबी के इलाज का हब बनेगा केजीएमयू

ड्रग रेजिस्टेंट टीबी के इलाज का हब बनेगा केजीएमयू

हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2022 38924

सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस बनने के साथ ही केजीएमयू प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों और डीआर टीबी सेंटर की व्यवस

पेट को आकर्षक बनाने के उपाय।

पेट को आकर्षक बनाने के उपाय।

सौंदर्या राय October 18 2021 53624

अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने से मसल मास बढ़ता है और Metabolism भी बढ़ता हैं। इसलिए हर भोजन में प्रोटीन

पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के मिले 4 केस

पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के मिले 4 केस

विशेष संवाददाता January 05 2023 26639

पश्चिम बंगाल में ओमीक्रॉन वायरस के बीएफ स्वरूप के चार मामले सामने आए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने

Login Panel