देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

शोध: टीबी के इलाज की कम होगी अवधि, 14 दवाइयों से मिलेगा छुटकारा

एक नए शोध के अनुसार टीबी के इलाज में बड़ी राहत मिलने वाली है। नई दवा बीपीएएल आने से इलाज छह माह तक कम हो जाएगा और रोजाना 14 अलग-अलग दवाएं लेने से भी छुटकारा मिलेगा।

रंजीव ठाकुर
September 01 2022 Updated: September 01 2022 14:27
0 42692
शोध: टीबी के इलाज की कम होगी अवधि, 14 दवाइयों से मिलेगा छुटकारा प्रतीकात्मक चित्र

एक नए शोध के अनुसार टीबी के इलाज में बड़ी राहत मिलने वाली है। नई दवा बीपीएएल आने से इलाज छह माह तक कम हो जाएगा और रोजाना 14 अलग-अलग दवाएं लेने से भी छुटकारा मिलेगा। 

द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन (New England Journal of Medicine) में प्रकाशित एक नए अध्ययन में बताया गया है कि नई दवा बीपीएएल (BPAL dose) से टीबी का इलाज (TB treatment) छह माह तक कम हो जाएगा और रोजाना 14 अलग-अलग दवाएं भी नहीं खानी पड़ेंगी। 

प्रकाशित अध्ययन (health Research) में बताया गया कि नई दवा बीपीएएल 18 से 24 महीने की उपचार अवधि को लगभग छह महीने तक कम किया जा सकता है। पुराने ऑल ओरल ड्रग रेजिमेन (old all oral drug regimen) में एक मरीज को रोजाना लगभग 14 अलग-अलग टीबी रोधी दवाएं लेनी होती थीं, लेकिन नई दवा बीपीएएल से यह संख्या तीन तक सीमित हो जाएगी।

भारत में इस नई दवा बीपीएएल के आने में अभी समय लगेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के टीबी नियंत्रण शाखा से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि दवा के सफल परिणामों के बारे में जानकारी है, लेकिन भारत में इसे अनुमति देने से पहले स्वदेशी अध्ययन की शर्त पूरी करनी होगी।

नए अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने प्रीटोमेनिड सहित तीन दवा पर चिकित्सीय अध्ययन किया है, जिसमें दवा का असर 90 फीसदी से भी अधिक मिला है। प्रीटोमेनिड (Pretomanid), बेडाक्विलाइन (Bedaquiline) और लाइनजोलिड (Linezolid) दवा के साथ दिया जा सकता है। इस मिश्रण को बीपीएएल नाम से जाना जाता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

हेल्थकेयर सेक्टर में वेतन विसंगति का शिकार हैं महिलाएं: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हेल्थकेयर सेक्टर में वेतन विसंगति का शिकार हैं महिलाएं: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. July 14 2022 34459

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और विश्व स्वास्थ्य संगठन की ताज़ा साझा रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि ह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को जामनगर में जीसीटीएम का करेंगे भूमि पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को जामनगर में जीसीटीएम का करेंगे भूमि पूजन

विशेष संवाददाता April 14 2022 25623

भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में स्वास्थ्य के प्रति सम्रग दृष्टिकोण अपनाया गया जो आज अधिक प्रा

दुनिया स्थानीय बीमारियों को वैश्विक महामारी बनने से रोकने में सक्षम नही: यूएन प्रमुख

दुनिया स्थानीय बीमारियों को वैश्विक महामारी बनने से रोकने में सक्षम नही: यूएन प्रमुख

हे.जा.स. December 28 2021 28307

यूएन प्रमुख ने अपने सन्देश में आगाह किया कि कोविड-19 ने दर्शाया है कि एक संक्रामक बीमारी कितनी तेज़ी

जायडस कैडिला को मधुमेह की दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली।

जायडस कैडिला को मधुमेह की दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली।

हे.जा.स. September 07 2021 43502

कंपनी ने 31 अक्टूबर, 2020 को अमेरिकी नियामक के पास नयी दवा के लिए आवदेन (एनडीए) दिया था, जिसमें यह म

यूपी में माध्यमिक शिक्षा के कुछ स्कूल कोविड प्रोटोकाल के साथ खुले।

यूपी में माध्यमिक शिक्षा के कुछ स्कूल कोविड प्रोटोकाल के साथ खुले।

रंजीव ठाकुर August 19 2021 29146

उत्तर प्रदेश सरकार ने दो अगस्त सोमवार को कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों (माध्यमिक

संतुलित आहार: स्वस्थ जीवन का आधार

संतुलित आहार: स्वस्थ जीवन का आधार

लेख विभाग May 29 2022 87760

संतुलित आहार के एक नहीं अनेक फायदे हैं। इससे व्यक्ति के शरीर में उन सभी पोषक तत्वों की पूर्ति होती ह

सीएचसी गजराही में समय से नहीं आते डाक्टर और कर्मचारी, मरीज परेशान।

सीएचसी गजराही में समय से नहीं आते डाक्टर और कर्मचारी, मरीज परेशान।

February 25 2021 27949

अस्पताल में कोई भी कर्मचारी अपने निश्चित समय पर नहीं आता है। अस्पताल परिसर में आवास होने के बाद भी क

सहारा अस्पताल में "औषधि सुरक्षा" पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित  

सहारा अस्पताल में "औषधि सुरक्षा" पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित  

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2022 28860

डॉ. मजहर हुसैन, निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य) ने भी दवा सुरक्षा को ध्यान रखने पर जोर दिया और कहा कि मर

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल्स ने 500 रोबोटिक नी सर्जरी पूरी कीं, नए मिसो रोबोट का अनावरण

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल्स ने 500 रोबोटिक नी सर्जरी पूरी कीं, नए मिसो रोबोट का अनावरण

हुज़ैफ़ा अबरार May 04 2026 1526

अब अपोलोमेडिक्स क्षेत्र का पहला निजी अस्पताल बन गया है, जहाँ नी रिप्लेसमेंट के लिए दो समर्पित रोबोट

पूर्वी उत्तर प्रदेश में सिर और गर्दन कैंसर के बढ़ते मामले चिंता का विषय : डॉ. कमलेश वर्मा

पूर्वी उत्तर प्रदेश में सिर और गर्दन कैंसर के बढ़ते मामले चिंता का विषय : डॉ. कमलेश वर्मा

हुज़ैफ़ा अबरार April 30 2026 2569

सिर और गर्दन के कैंसर का सबसे बड़ा कारण तंबाकू सेवन है, चाहे वह सिगरेट और बीड़ी के रूप में हो या गुट

Login Panel