देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

पहले हजार दिन की सही देखभाल, जीवन बनाये खुशहाल : डॉ. पियाली 

एसजीपीजीआई की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पियाली भट्टाचार्य का कहना है कि किसी भी बच्चे के पहले हजार दिन की सही देखभाल और पोषण ही उसके जीवन की मजबूत नींव का निर्माण करते हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 04 2021 Updated: September 04 2021 03:41
0 38384
पहले हजार दिन की सही देखभाल, जीवन बनाये खुशहाल : डॉ. पियाली  प्रतीकात्मक

लखनऊ। हर माँ व परिवार की यही चाहत होती है कि उनके आंगन में एक स्वस्थ बच्चे की किलकारी गूंजे। उनकी इस चाहत को साकार करने की चाबी उनके ही हाथों में है। इसके लिए जरूरी है कि बच्चे के शुरू के सुनहरे हजार दिन (गर्भ के 270 दिन और पहले दो साल के 730 दिन) को सही देखभाल व पोषण से इतनी मजबूती प्रदान कर दें कि वह उनके पूरे जीवन चक्र की शक्ति बनकर उनकी रक्षा कर सके। इसके लिए जरूरी है कि सबसे पहले गर्भवती के पोषण का खास ख्याल रखें ताकि वह एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सके।  

एसजीपीजीआई की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पियाली भट्टाचार्य का कहना है कि किसी भी बच्चे के पहले हजार दिन की सही देखभाल और पोषण ही उसके जीवन की मजबूत नींव

का निर्माण करते हैं। इन दिनों में बच्चे का तेजी से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इतना ही नहीं यह समय मस्तिष्क के तीव्र विकास का भी होता है, इसलिए सही पोषण इसमें भी महत्वपूर्ण पहलू निभाता है।इस दौरान उचित स्वास्थ्य, पर्याप्त पोषण, प्यार भरा व तनावमुक्त माहौल और सही देखभाल बच्चे के विकास में मददगार बनते हैं। इसीलिए इस समय माँ-बच्चे के सही पोषण और खास देखभाल की जरूरत होती है। इसके लिए जरूरी है कि गर्भवती रोजाना संतुलित और पोषक आहार का सेवन करें। दूध, तेल या घी व आयोडीन युक्त नमक का इस्तेमाल करें। आईएफए की एक लाल गोली रोजाना, चौथे महीने से 180 दिन तक और कैल्शियम की निर्धारित खुराक लें। इसके अलावा एक अल्बेंडाजोल की गोली दूसरी तिमाही में लें। स्वच्छ पेयजल का ही इस्तेमाल करें। प्रसव पूर्व चार जांच अवश्य कराएँ ताकि कोई कमी हो तो उसे समय से दूर किया जा सके। संस्थागत प्रसव ही कराएँ क्योंकि इसी में माँ-बच्चे की पूर्ण सुरक्षा निहित है। व्यक्तिगत साफ़-सफाई व स्वच्छता का ख्याल रखें। खाना खाने से पहले और शौच के बाद हाथों को अच्छी तरह से साबुन-पानी से अवश्य धुलें व हमेशा शौचालय का ही इस्तेमाल करें। प्रसव के बाद धात्री महिलाएं भी इन बातों का ख्याल रखें। 

नवजात को कराएँ स्तनपान ताकि बनी रहे मुस्कान : 
जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान जरूर कराएँ क्योंकि माँ का पहला पीला गाढ़ा दूध बच्चे का पहला टीका होता है। शिशु को शुरू के छह माह तक सिर्फ और सिर्फ मां का दूध पिलायें क्योंकि बाहरी कुछ भी चीज देने से संक्रमण का खतरा रहता है। बच्चे को जरूरी टीके भी अवश्य लगवाएं। मां अपने साथ बच्चे की विशेष स्वच्छता का ध्यान रखें। बच्चे के शौच का निपटान हमेशा शौचालय में ही करें। छह माह पूरे होने पर स्तनपान के साथ मसला हुआ और गाढ़ा पौष्टिक ऊपरी आहार देना शुरू करें, जिसमें दूध, तेल या घी और आयोडीन युक्त नमक का इस्तेमाल करें। विटामिन ए की निर्धारित खुराक दें। पेट के कीड़ो से बचने के लिए 12 से 24 महीने के बच्चे को अल्बेंडाजोल की आधी गोली तथा 24 से 59 महीने के बच्चे को एक गोली साल में दो बार आंगनबाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र पर दिलवाएं। बच्चे का नियमित वजन कराएँ। बच्चे के बौद्धिक विकास के लिए पौष्टिक आहार उसकी उम्र के अनुसार आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता, एएनएम या चिकित्सक के बताये मात्रा के अनुसार देना सुनिश्चित करें। 

क्या कहते हैं आंकड़े :  
जन्म के एक घंटे के भीतर नवजात को स्तनपान कराने से नवजात मृत्यु दर में 33 फीसद तक कमी लायी जा सकती है (PLOS One Journal की Breastfeeding Metanalysis report-2017)। इसके अलावा छह माह तक शिशु को स्तनपान कराने से दस्त रोग और निमोनिया के खतरे में क्रमशः 11 फीसद और 15 फीसद कमी लायी जा सकती है (Lancet Study-Maternal and child Nutrition series 2008 के अनुसार)। नेशनल फेमिली हेल्थ सर्वे-4 (2015-16) के अनुसार प्रदेश में एक घंटे के अंदर स्तनपान की दर 25.2 फीसद और छह माह तक केवल स्तनपान की दर 41.6 फीसद है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

टीबी उन्मूलन में केजीएमयू करेगा उत्तर प्रदेश की अगुवाई।

टीबी उन्मूलन में केजीएमयू करेगा उत्तर प्रदेश की अगुवाई।

हुज़ैफ़ा अबरार November 25 2021 30668

कुलपति के मार्गदर्शन में डा सूर्यकान्त पूरे प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगें। डा सू

दमकती त्वचा पाने के लिए करें फलों के छिलकों का उपयोग

दमकती त्वचा पाने के लिए करें फलों के छिलकों का उपयोग

सौंदर्या राय October 16 2023 106023

इस समस्या को दूर करने के लिए फलों के छिलकों का इस्तेमाल करने से त्वचा पर निखार आता है। आइए आपको बतात

इन घरेलू तरीकों से ठीक करें दो मुंहे बाल

इन घरेलू तरीकों से ठीक करें दो मुंहे बाल

आरती तिवारी September 10 2022 33349

दोमुंहे बाल हमारे बालों की ख़ूबसूरती बिगाड़ देते हैं। दोमुंहे बालों के कारण बाल झड़ना, बालों का रूखापन

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अवैधानिक आरक्षण नीति में बदलाव हो: डा. संजय पाठक

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अवैधानिक आरक्षण नीति में बदलाव हो: डा. संजय पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार September 12 2025 17615

गत 20 वर्षों से मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अवैधानिक आरक्षण नीति से सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को धोख

रूसी वैक्सीन स्पुतनिक लाइट वन-शॉट अब बाज़ार में उपलब्ध, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ने दी मंज़ूरी

रूसी वैक्सीन स्पुतनिक लाइट वन-शॉट अब बाज़ार में उपलब्ध, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ने दी मंज़ूरी

आनंद सिंह February 05 2022 30266

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया की विषय विशेषज्ञ समिति ने रूस के स्पुतनिक लाइट वन-शॉट कोरोना वैक्सीन

जानिए मधुमेह (डायबिटीज, शुगर) के कारण और लक्षण।

जानिए मधुमेह (डायबिटीज, शुगर) के कारण और लक्षण।

लेख विभाग February 19 2021 25229

शुगर के लक्षण की जानकारी दे रहे हैं : प्यास लगना, बार-बार पेशाब लगना, भूख बढ़ना, थकान, धुंधला दिखाई

गरमी और बरसात में होने वाले रोगों से ऐसे करें बचाव, देखिए डॉ पंकज कुमार गुप्ता की सलाह

रंजीव ठाकुर May 27 2022 39484

इस मौसम में तापमान 40 डिग्री से अधिक होता है तो एक्जर्शन और हीट स्ट्रोक ज्यातातर देखने में आता है। ज

फिर से शुरू होगा खनेरी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य

फिर से शुरू होगा खनेरी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य

विशेष संवाददाता March 18 2023 27086

महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर ख़नेरी के ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य एक बार फिर जल्द शुरू होगा।

5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए आयी कोरोनारोधी वैक्सीन, आपात इस्तेमाल के लिए आवेदन

5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए आयी कोरोनारोधी वैक्सीन, आपात इस्तेमाल के लिए आवेदन

एस. के. राणा March 09 2022 26422

बायोलॉजिकल ई ने 5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए तैयार कोरोना रोधी वैक्सीन कोर्बिवैक्स के आपात इस्तेम

अपना और अपने हार्ट का रखे ख्याल, फॉलो करें ये हेल्दी डाइट

अपना और अपने हार्ट का रखे ख्याल, फॉलो करें ये हेल्दी डाइट

लेख विभाग June 08 2023 42316

गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से हार्ट संबंधी बीमारियां बढ़ती जा रही है। हालांकि हेल्दी डाइट

Login Panel