देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

हमदर्द लेबोरेटरीज़ ने लॉन्च की 12 नई यूनानी दवाइयाँ।

स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत हमदर्द लेबोरेट्रीज ने लखनऊ में हेल्थ वैन्स सेवा आरम्भ की है।

0 29902
हमदर्द लेबोरेटरीज़ ने लॉन्च की 12 नई यूनानी दवाइयाँ। हमदर्द लेबोरेटरीज़

लखनऊ। यूनानी ब्रांड हमदर्द लेबोरेटरीज़ (मेडिसीन डिवीज़न) ने 12 नई, ओटीसी दवाइयाँ लॉन्च की हैं। इनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा करने वाली, बुख़ार, सर्दी और खाँसी इत्यादि बीमारियों के उपचार के लिए दवाइयाँ शामिल हैं। ये सभी भरोसेमंद यूनानी फॉर्मूलेशन्स हैं। 

उत्पादों की नई रेंज में एकल सामग्री वाले उत्पाद शामिल हैं, जैसे अश्वगंधी कलौन्जी, गिलोय, जामुन पाउडर और ज़ाफरान जिन्हें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और संपूर्ण स्वास्थ्य सुदृढ़ करने के गुणों के लिए जाना जाता है। 

हमदर्द लेबोरेटरीज़ ने बुख़ार के लिए यूनानी दवाइयों की पहली रेंज ‘हब-ए-बुख़ार’ लॉन्च की है। सर्दी और खाँसी के लिए ‘लौक सपिस्तान’, और इसके साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली ‘सुफ़ूफ-ए-सत्ते गिलो’ और शरीर की मज़बूती के लिए ‘ख़मीरा हमीदी’ दवाई उतारी हैं । 

हमदर्द ने अपने भरोसेमंद उत्पाद आयुष जोशंदा को सैशे में पेश किए जाने की भी घोषणा की है। बच्चे और वयस्क के लिए स्मरण शक्ति बढाने वाला एक अनोखा उत्पाद ‘मेमोप्राश’ भी लॉन्च किया है। 

नए उत्पादों के लॉन्च पर प्रतिक्रिया देते हुए चेयरमैन हमदर्द लेबोरेटरीज़ (मेडिसीन डिवीज़न) अब्दुल मजीद ने कहा कि प्रतिरक्षण के लिए टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत के साथ स्वास्थ्य देखभाल प्राथमिकता बन गई है। इसलिए अब लोगों को  शारीरिक और मानसिक रूप से  स्वस्थ्य किया जाना आवश्यक हैं । 

उन्होंने आगे कहा कि, “हमदर्द के उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हमने अनुसंधान और विकास में सबसे अच्छी शुरुआत की है। हम ऐसे उत्पादों को लॉन्च करना जारी रखेंगे जो ग्राहकों को मुश्किल दौर से निपटने और उन्हें सेहतमंद बनाए रखने में सहायता करेंगे।”

इसके अलावा, स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत हमदर्द लेबोरेट्रीज ने लखनऊ में हेल्थ वैन्स सेवा आरम्भ की है। इन वाहनों पर विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे जो लोगों को प्रतिरक्षण क्षमता बढ़ाने वाले जांचे-परखे उत्पादों के मुफ्त नमूनों के साथ-साथ निःशुल्क परामर्श देंगे। हमदर्द ने इसी अभियान के अंतर्गत लखनऊ के अलावा नई दिल्ली, नॉएडा, गाज़ियाबाद और मेरठ में भी हेल्थ वैन्स सेवा आरम्भ की है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बी फार्म प्रैक्टिस कोर्स तत्काल लागू किया जाये: फार्मेसिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश   

बी फार्म प्रैक्टिस कोर्स तत्काल लागू किया जाये: फार्मेसिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश   

हुज़ैफ़ा अबरार July 25 2021 34073

एकेटीयू ने अभी तक बी फार्म प्रैक्टिस कोर्स लागू नहीं किया है, जिसके कारण कई संस्थान इसे अपने स्थान प

बीएमजीएफ टीम ने अवंतीबाई महिला अस्पताल का किया दौरा

बीएमजीएफ टीम ने अवंतीबाई महिला अस्पताल का किया दौरा

रंजीव ठाकुर June 10 2022 32358

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सीईओ मार्क सुज़मन ने वृहस्पतिवार को अवंतीबाई बाल महिला अस्पताल का द

अब हिमाचल में टोमैटो फ्लू ने दी दस्तक

अब हिमाचल में टोमैटो फ्लू ने दी दस्तक

विशेष संवाददाता September 02 2022 31849

टोमैटो फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। ट

मरीजों का इंतजार खत्म, धनबाद के सदर हॉस्पिटल में खुला आयुष्मान केंद्र

मरीजों का इंतजार खत्म, धनबाद के सदर हॉस्पिटल में खुला आयुष्मान केंद्र

विशेष संवाददाता February 26 2023 31548

सदर अस्पताल में लगभग चार साल बाद अब आयुष्मान के तहत मरीजों का इलाज हो पाएगा। शनिवार को सदर अस्पताल म

‘वर्ल्ड अल्जाइमर्स डे’ आज, जानें इस बार की थीम ?

‘वर्ल्ड अल्जाइमर्स डे’ आज, जानें इस बार की थीम ?

आरती तिवारी September 21 2022 24314

अल्जाइमर्स एक दिमागी बीमारी है,जो व्यक्ति के दिमाग को कमजोर कर मैमोरी पर असर डालती है। पहले ये बीमार

भारतीय फार्मा उद्योग: महामारी में भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़
सीएम योगी 8 अक्टूबर को करेंगे मिशन निरामया अभियान की शुरुआत

सीएम योगी 8 अक्टूबर को करेंगे मिशन निरामया अभियान की शुरुआत

अबुज़र शेख़ October 06 2022 31944

इसका लाभ सीधे तौर पर नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं को मिलेगा।  इस मिशन के तहत नर्सिंग व पैराम

ऑनलाइन पढ़ाई छीन रही है बच्चों के आँखों की रोशनी

ऑनलाइन पढ़ाई छीन रही है बच्चों के आँखों की रोशनी

अनिल सिंह October 15 2022 39999

घर पर टीवी और अन्य मनोरंजन साधनों ने बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ा दिया। इससे बच्चों की आंखों का पानी

डब्ल्यूएचओ ने इस वायरस को लेकर अलर्ट किया जारी

डब्ल्यूएचओ ने इस वायरस को लेकर अलर्ट किया जारी

हे.जा.स. February 12 2023 30799

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने बुधवार को कहा कि हाल के हफ्तों में रिपोर्ट किए ग

देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के निर्देश

देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के निर्देश

विशेष संवाददाता June 19 2022 28060

बड़ी संख्या में नमूने भेजने के लिए कहने का उद्देश्य ओमिक्रॉन के मौजूदा सब-वैरिएंट्स पर करीब से नजर र

Login Panel