देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

शोध: पांच गुना तेज होगी जीन एडिटिंग, कैंसर व एचआइवी तथा अनुवांशिक बीमारियों में कारगर

भोपाल के भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आइसर) ने जीनोम एडिटिंग तकनीक का नया प्रयोग किया है जिससे इस प्रक्रिया को पांच गुना तेज किया जा सकता है। इससे जीन एडिटिंग का दायरा बढ़ेगा और कैंसर व एचआइवी तथा अनुवांशिक बीमारियों जैसे रोगों का उपचार आसान होगा।

विशेष संवाददाता
September 01 2022 Updated: September 01 2022 10:17
0 33711
शोध: पांच गुना तेज होगी जीन एडिटिंग, कैंसर व एचआइवी तथा अनुवांशिक बीमारियों में कारगर भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल

भोपाल। पूरी दुनिया में जीन एडिटिंग को लेकर लगातार प्रयोग किए जा रहे हैं जिससे कि असाध्य रोगों पर नियंत्रण किया जा सके। यह ऐसी तकनीक है जिसमें जीन को बदला जा सकता है। इसमें जीनोम में विशेष स्थानों पर अनुवांशिक सामग्री को जोडऩे, घटाने या फेरबदल करने का काम किया जाता है और विशेष स्थान पर डीएनए की एडिटिंग की जा सकती है।

भोपाल के भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) ने जीनोम एडिटिंग (genome editing) तकनीक का नया प्रयोग किया है जिससे इस प्रक्रिया को पांच गुना तेज किया जा सकता है। इससे जीन एडिटिंग (gene editing) का दायरा बढ़ेगा और कैंसर (cancer) व एचआइवी (HIV) तथा अनुवांशिक बीमारियों (genetic diseases) जैसे रोगों का उपचार आसान होगा।

इस शोध को मालिक्यूलर थेरेपी न्यूक्लिक एसिड जर्नल (Molecular Therapy Nucleic Acids journal) में प्रकाशित किया गया है। बायोलाजिकल साइंस (Biological Science) विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अजित चांदे के निर्देशन में सात विज्ञानियों की टीम ने नए तरीके से रेप्साक्स का उपयोग किया है जिसके परिणाम चौंकाने वाले आए है। इस कंपाउंड की गतिविधियां आश्चर्यजनक तरीके से पांच गुना बढ़ गईं।

डॉ अजित चांदे (Dr Ajit Chande) ने बताया कि यह चिकित्सा जगत में मील का पत्थर साबित होगा। सिकेल सेल जैसी असाध्य बीमारी (incurable diseases) का इलाज भी इससे आसान हो सकेगा। इससे प्रतिरक्षा प्रणाली इस हद तक मजबूत हो जाएगी कि वह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को पहचान कर खुद उसकी कोशिकाओं को नष्ट कर देगी।

डॉ चांदे ने कहा कि यह शोध अनुवांशिक बीमारियों को क्रिस्पर कैश-9 (CrisperCache-9) तकनीक के माध्यम से जीन एडिटिंग कर रोकने में कारगर सिद्ध होगा। यह रेप्साक्स एक जटिल रासायनिक कंपाउंड (complex chemical compound) है, जो लाखों अणुओं के मिलने से बनता है। इसका मानव कोशिकाओं (human cells) पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होता है। यह केवल उसी कोशिका पर असर दिखाता है जिसके लिए डिजाइन किया गया है। इससे तय कोशिकाओं का अनियंत्रित तरीके से बढऩा रोका जा सकता है।

डॉ अजित चांदे ने बताया कि इस तकनीक से अनुवांशिक बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी। जीन एडिटिंग की मदद से गर्भ में ही बच्चे के जीनोम में बदलाव किया जा सकता है, जो वंशानुगत संक्रमण (hereditary infections) रोकने में कारगर सिद्ध हो सकता है। इससे सिकेल सेल जैसी असाध्य बीमारी का इलाज भी इससे आसान हो सकेगा।

Edited by Rajeev Thakur

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अपोलोमेडिक्स दूसरा लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट करने वाला पहला अस्पताल बना।

अपोलोमेडिक्स दूसरा लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट करने वाला पहला अस्पताल बना।

हुज़ैफ़ा अबरार September 09 2021 35501

शराब के सेवन की अधिकता, डायबिटीज और मोटापे की बढ़ती प्रवृति से न केवल लिवर के मरीजों की संख्या बढ़ रही

होम्योपैथी दवा पर फ़ैली धारणाओं का समाधान।

होम्योपैथी दवा पर फ़ैली धारणाओं का समाधान।

हुज़ैफ़ा अबरार May 10 2021 37935

होम्योपैथिक दवाइयाँ मेडिकल ऑक्सीजन का विकल्प नहीं हो सकती है परंतु यदि मेडिकल ऑक्सीजन के साथ प्रयोग

लोहिया संस्थान में आईडी-नेट मशीन के ज़रिये मिलेगा सुरक्षित खून

लोहिया संस्थान में आईडी-नेट मशीन के ज़रिये मिलेगा सुरक्षित खून

रंजीव ठाकुर June 04 2022 35969

एलाइजा जांच से शरीर में 15 दिन पूर्व दाखिल हुए एचआईवी वायरस (HIV virus) का पता लगाया जा सकता है। जबक

एंटी-एजिंग क्रीम में मौजूद ये नेचुरल चीजें करती हैं त्वचा की देखभाल में मदद

एंटी-एजिंग क्रीम में मौजूद ये नेचुरल चीजें करती हैं त्वचा की देखभाल में मदद

श्वेता सिंह October 13 2022 33418

रेटिनॉल एक एंटी-एजिंग क्रीम है जिसमें विटामिन ए कंपाउंड होता है। क्रीम में रेटिनॉल की मौजूदगी उम्र ब

मॉनसून में  इन सब्जियों से करें तौबा-तौबा, रहेंगे स्वस्थ

मॉनसून में इन सब्जियों से करें तौबा-तौबा, रहेंगे स्वस्थ

लेख विभाग June 30 2023 26432

अगर आप इन सब्जियों का इस्तेमाल करते है तो हो जाइए सावधान, जी हां ऐसे में अगर आपको मॉनसून में स्वस्थ

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक

हुज़ैफ़ा अबरार August 25 2026 658

जिलाधिकारी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण संस्थागत प्रसव नियमित टीकाकर

यूपी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में निकली हजारों भर्तियां, देखें डिटेल्स

यूपी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में निकली हजारों भर्तियां, देखें डिटेल्स

रंजीव ठाकुर July 19 2022 39751

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में हजारों मुख्य सेविका पद के लि

लोहिया संस्थान में अस्पताल जनित संक्रमण नियंत्रण पर नर्सिंग स्टाफ की कार्यशाला 

लोहिया संस्थान में अस्पताल जनित संक्रमण नियंत्रण पर नर्सिंग स्टाफ की कार्यशाला 

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 707

वेंटिलेटर-एसोसिएटेड निमोनिया सेंट्रल लाइन-एसोसिएटेड ब्लडस्ट्रीम इंफेक्शन और  कैथेटर-एसोसिएटेड यूरिनर

केरल में बर्ड फ्लू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

केरल में बर्ड फ्लू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विशेष संवाददाता December 25 2022 25724

जिला प्रशासन ने एक विज्ञप्ति जारी करके कहा, "जिले के वेचुर, नीनदूर और अरपुकारा पंचायतों में शनिवार क

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद

विशेष संवाददाता May 27 2023 30076

औषधि विभाग और मोदीनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोविन्दुपरी कॉलोनी में छापा मारकर 80 लाख रु

Login Panel