देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाएगा- मोदी

‘‘हम पूरे चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक बदलाव ला रहे हैं।’’ एनएमसी के गठन से इस क्षेत्र में पारदर्शिता आएगी और यह नए चिकित्सा कॉलेजों की स्थापना को तर्कसंगत बनाएगा।

हे.जा.स.
February 27 2021
0 35007
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाएगा- मोदी प्रतीकात्मक

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक बदलाव ला रही है तथा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) इन क्षेत्रों में बहुत पारदर्शिता लेकर आएगा।

प्रधानमंत्री ने चिकित्सा क्षेत्र के विद्यार्थियों से प्रसन्‍नचित्त रहने और हास्य रस को बनाए रखने का आग्रह किया और कहा कि इससे मरीजों को खुश रखने के साथ-साथ उनका मनोबल बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

यहां स्थित एमजीआर चिकित्सा विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि भारत ने स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में न केवल नई राह बनाई है, बल्कि इस राह पर दूसरे देशों की भी मदद की है।

उन्‍होंने कहा कि भारत के स्‍वास्‍थ्‍य ढांचे को आज पूरे विश्व में नए नजरिए, नये सम्‍मान और नई विश्‍वसनीयता के साथ देखा जा रहा है। ‘‘हम पूरे चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक बदलाव ला रहे हैं।’’ एनएमसी के गठन से इस क्षेत्र में पारदर्शिता आएगी और यह नए चिकित्सा कॉलेजों की स्थापना को तर्कसंगत बनाएगा।

एनएमसी विधेयक वर्ष 2019 में संसद के दोनों सदनों से पारित हुआ था और पिछले साल ही यह अस्तित्व में आया। इस आयोग के गठन का उद्देश्य भारतीय चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता लाने और गुणवत्तापूर्ण तथा उत्तरदायी व्यवस्था बनाना है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे इस क्षेत्र में मानव संसाधन की उपलब्धता और उसकी गुणवत्ता में सुधार आएगा।’’

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के वर्तमान कालखंड में भारत के स्वास्थ्य ढांचे को दुनिया भर में नए नजरिए, नए सम्मान और नई विश्वसनीयता के साथ देखा जा रहा है और ऐसे में चिकित्सकों की जिम्मेदारी भी बहुत बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘आप सब ऐसे समय में स्नातक की उपाधि हासिल कर रहे हैं जब भारतीय चिकित्सा जगत के पेशेवरों, वैज्ञानिकों और फार्मा जगत के पेशेवरों को सम्मान के नजरिए से देखा जा रहा है। कुल मिलाकर भारत के पूरे स्वास्थ्य ढांचे को नए नजरिए, नए सम्मान और नई विश्वसनीयता के साथ देखा जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह भी है कि देश के युवा चिकित्सकों के कंधों पर जिम्मेदारी को बोझ भी बढ़ा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले छह वर्षों के दौरान एमबीबीएस सीटों में 30 हजार से अधिक की वृद्धि हुई, जो 2014 की संख्या से 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है। इसी प्रकार एमबीबीएस की स्नातकोत्तर सीटों की संख्या में 24 हजार की वृद्धि हुई जो 2014 की संख्या से लगभग 80 प्रतिशत की वृद्धि है।

उन्होंने कहा कि 2014 में देश में सिर्फ छह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान थे जबकि पिछले छह वर्षों में केंद्र सरकार ने देश भर में 15 और एम्स को मंजूरी दी है।

मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने तमिलनाडु में 11 नये चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दी है और ये नए नए महाविद्यालय उन जिलों में खोले जाएंगे जहां फिलहाल कोई चिकित्सा महाविद्यालय नहीं है।

इस दौरान तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी उपस्थित थे। दीक्षांत समारोह में 21,000 से अधिक छात्रों को डिग्री और डिप्लोमा उपाधियां प्रदान की गई।

एमजीआर विश्वविद्यालय तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन के नाम पर रखा गया है। यह पहला मौका था जब देश के प्रधानमंत्री ने इस विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यूनीसेफ़ ने वैश्विक भुखमरी के शिकार बच्चों की मदद के लिए जी-7 से की अपील 

यूनीसेफ़ ने वैश्विक भुखमरी के शिकार बच्चों की मदद के लिए जी-7 से की अपील 

हे.जा.स. June 24 2022 27676

वैश्विक स्तर पर खाद्य पदार्थों की क़ीमतों में इज़ाफा हुआ है। इस कारण अतिरिक्त 15 देशों के दो लाख, 60

कोविड से अप्रैल और मई  2021 में हुईं 1.66 लाख से ज़्यादा मौतें।

कोविड से अप्रैल और मई 2021 में हुईं 1.66 लाख से ज़्यादा मौतें।

एस. के. राणा July 26 2021 21830

देश में अप्रैल और मई में कोरोना से हुई कुल मौतों का 41 प्रतिशत महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली से आया।

आज लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सर्वाइकल कैंसर और एच.पी.वी. टीकाकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आज लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सर्वाइकल कैंसर और एच.पी.वी. टीकाकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रंजीव ठाकुर May 09 2022 26525

जागरूकता कार्यक्रम के शुरुआत में संस्थान की निदेशक प्रो (डॉ ) सोनिया नित्यानन्द सर्वाइकल कैंसर और एच

मूत्र असंयमता : केवल डायबिटीज और उम्र बढ़ने का संकेत नहीं, यूरोलॉजिस्ट्स की राय

मूत्र असंयमता : केवल डायबिटीज और उम्र बढ़ने का संकेत नहीं, यूरोलॉजिस्ट्स की राय

रंजीव ठाकुर May 01 2022 35289

ओवरएक्टिव ब्लैडर समस्या से पीड़ित होने का यह मतलब नहीं है कि यह उम्र बढ़ने के कारण या डायबिटीज का संक

बिना वेंटिलेटर भी ठीक हो सकते हैं बच्चे

बिना वेंटिलेटर भी ठीक हो सकते हैं बच्चे

आरती तिवारी August 27 2023 26674

लखनऊ नियोनेटॉलजी फाउंडेशन की ओर से शनिवार को शहीद पथ पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस नियोकॉन —2023 का

हल्दी: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का अचूक नुस्खा। 

हल्दी: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का अचूक नुस्खा। 

लेख विभाग May 11 2021 25605

इसे एक कप पानी या दूध में डालकर उबालें। जब पानी या दूध उबलकर आधा बच जाए, तो इसे गर्म चाय की तरह पिएं

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे: रीजेंसी हेल्थ की युवाओं में बढ़ते हाइपरटेंशन पर हेल्थ एडवाइज़री जारी

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे: रीजेंसी हेल्थ की युवाओं में बढ़ते हाइपरटेंशन पर हेल्थ एडवाइज़री जारी

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2026 2009

20 और 30 की उम्र के आखिर में हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है। ऐसा ज़्यादातर क्रोनिक

लखनऊ के नामी डॉक्टरों के नाम करोड़ों की ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार।

लखनऊ के नामी डॉक्टरों के नाम करोड़ों की ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार।

हुज़ैफ़ा अबरार February 08 2021 22508

अपराधी पहले डॉक्टरों की फर्जी मार्कशीट बनाते फिर उसके आधार पर फाइनेंस कंपनी से 20,00,000 का लोन लेते

अर्थराइटिस पर हेल्थ टॉक व स्वास्थ्य मेला आयोजित

अर्थराइटिस पर हेल्थ टॉक व स्वास्थ्य मेला आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार November 01 2022 37019

खुशी क्लिनिक एन्ड वेलनेस सेण्टर की होम्योपैथिक महिला रोग विशेषज्ञ डॉ विनीता द्विवेदी ने नि:शुल्क परा

आई-क्यू के साथ 1 करोड़ से अधिक मरीजों का भरोसा कायम

आई-क्यू के साथ 1 करोड़ से अधिक मरीजों का भरोसा कायम

हुज़ैफ़ा अबरार May 07 2026 2422

अपग्रेडेड राजाजीपुरम सेंटर में अब उन्नत रेटिना सेवाओं और अत्याधुनिक OCT (Optical Coherence Tomograph

Login Panel