देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

टाटा मोटर्स ने रेफ्रिजरेटड ट्रकों के द्वारा कोविड-19 वैक्‍सीन के ढुलाई की पेशकश की। 

आज जब पूरा देश पहले फेज के वैक्‍सीनेशन के लिए तैयार है। हमें सहयोग की पेशकश करते हुए काफी खुशी हो रही है।

हे.जा.स.
January 23 2021 Updated: February 04 2021 17:30
0 33509
टाटा मोटर्स ने रेफ्रिजरेटड ट्रकों के द्वारा कोविड-19 वैक्‍सीन के ढुलाई की पेशकश की।  प्रतीकात्मक फोटो

नयी दिल्ली। भारत के सबसे बड़े कॉमर्शियल वाहन निर्माता, टाटा मोटर्स, ने देश भर में चल रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत वैक्सीन को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए अपने रेफ्रिजरेटड ट्रक मुहैया कराने की पेशकश की है। इस तरह कंपनी ने राष्ट्र के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता जताई है। टाटा मोटर्स ने वैक्‍सीन के शुरू से लेकर अंत तक किए जाने वाले ट्रांसपोर्टेशन के लिए ट्रकों की व्‍यापक रेंज पेश की है और ये ट्रक्‍स सर्वश्रेष्‍ठ टेक्‍नोलॉजी और ट्रांसपोर्टेशन की सभी विशिष्‍ट जरूरतों से लैस हैं। ये वैक्सीन ट्रक और वैन गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल पर खरीद के लिए उपलब्ध है।

वैक्सीन के विश्वसनीय, सुरक्षित और तेज रफ्तार से ट्रांसपोर्टेशन सुनिश्चित करने के लिए नई रेंज के वाहनों का निर्माण और डिजाइनिंग तापमान, मात्रा और वजन की जरूरतों के अनुसार किया गया है। इस रेंज के वाहन विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए और टनों के हिसाब से माल ढोने की क्षमता के अनुसार उपलब्ध है। इंटरमीडिएट कॉमर्शियल वाहन (आईसीवी) और मीडियम कॉमर्शियल वाहन सेग्मेंट (एमसीवी) में क्रमश: 20 और 32 क्यूबिक मीटर की रेंज में रेफ्रिजरेटेड ट्रक और आईसीवी और एमसीवी सेग्मेंट में इंसुलेटेड वैन उपलब्ध है।  स्मॉल कॉमर्शियल वाहन (एससीवी) और पिक-अप (पीयू) रेंज भी शहरों में कम दूरी पर एक जगह से दूसरी जगह और गांवों-गांवों में वैक्सीन पहुंचाने के लिए पेश की गई है।   

टाटा मोटर्स की कॉमर्शियल व्‍हीकल बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट श्री गिरीश वाघ ने इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए कहा, “ऑटोमोटिव सेक्टर में अग्रणी कंपनी के तौर पर टाटा मोटर्स ने हमेशा नए-नए प्रॉडक्ट्स के साथ समकालीन जरूरतों को पूरा किया है। टाटा मोटर्स ने लगातार बेहतरीन क्षमता और कम संचालन लागत वाले प्रॉडक्ट्स पेश किए हैं। इसके साथ ही कंपनी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के प्रति भी सजग रही है। आज जब पूरा देश पहले फेज के वैक्‍सीनेशन के लिए तैयार है। हमें सहयोग की पेशकश करते हुए काफी खुशी हो रही है। हमने देश भर में वैक्सीन के सुरक्षित और तेज रफ्तार से ट्रांसपोर्टेशन में सहयोग का ऑफर दिया है। सरकार के निर्देशों और वैक्सीन के निर्माता की जरूरतों का ख्याल रखते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रॉडक्ट्स की पूरी रेंज प्रदान करने का हमारा प्रयास आत्मनिर्भर भारत के विजन में योगदान देने का है।“

टाटा मोटर्स ने देश के रीफर (रेफ्रिजरेटेड लोड बॉडी) और विनिर्माताओं के साथ गठबंधन किया है। टाटा मोटर्स की तैयारी अब रेडी-टू-यूज रीफर्स और इंसुलेटेड वैक्सीन वैन ऑफर करने की है। टाटा मोटर्स ने इन सालों में कोल्ड चेन कस्टमर्स को रीफर्स की बड़ी रेंज की बिक्री की है, जिसमें प्राथमिक तौर पर फॉर्मा कंपनियां शामिल हैं। वैक्सीन के वितरण कार्यों पर विशेष रूप से ध्यान देने के साथ ही इन गाड़ियों में तरह-तरह के लाभ है। यह वाहन लंबी अवधि तक काम करने के साथ तेज रफ्तार से वैक्सीन को पहुंचाने, कम से कम मेंटेनेंस और संचालन लागत का ऑफर देते हैं। इन्हें एडवांस टेलिमैटिक्स सिस्टम “फ्लीट ऐज” से लैस किया गया है, जिससे इन ट्रकों के ओनर्स बेड़े का प्रबंधन और ज्यादा सक्षम ढंग से कर सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड टीकाकरण में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें नए मामलें और मौतें।

कोविड टीकाकरण में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें नए मामलें और मौतें।

हे.जा.स. August 19 2021 19946

नई दिल्ली। कोविड टीकाकरण में देश ने आज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया लेकिन कोरोना के नए मामलें और मौतों का

चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की राष्ट्रीय और वैश्विक मांग को पूरा करने के प्रयास देश में किये जाएँ, राज्य सरकारें सहयोग करें

चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की राष्ट्रीय और वैश्विक मांग को पूरा करने के प्रयास देश में किये जाएँ, राज्य सरकारें सहयोग करें

एस. के. राणा February 27 2022 29046

चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारें जमीन आवंटन अच्छी नीतियों का निर्माण कर सकती हैं

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के भेंट चढ़े कोरोना के 52 टीके। 

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के भेंट चढ़े कोरोना के 52 टीके। 

रंजीव ठाकुर January 30 2021 28810

52 वायल जम गई थीं जिन्हें हटाकर दूसरी वैक्सीन मंगाई गई। वैक्सीन की खराबी की जांच के लिए दो सदस्यीय ज

जाँघ और हिप को योग से बनाएं सुड़ौल।

जाँघ और हिप को योग से बनाएं सुड़ौल।

सौंदर्या राय October 21 2021 39950

अनियमित खानपान और दिनचर्चा के कारण जांघों पर चर्बी जमा होने लगती है। इससे आपकी बॉडी शेप खराब हो जाता

आयुर्वेद गुरु आचार्य मनीष ने लॉन्च किया भारत का पहला पेट-यकृत-प्लीहा शुद्धि किट,

आयुर्वेद गुरु आचार्य मनीष ने लॉन्च किया भारत का पहला पेट-यकृत-प्लीहा शुद्धि किट,

हुज़ैफ़ा अबरार August 23 2025 38635

लॉन्च पर आचार्य मनीष ने कहा सिर्फ लक्षणों का इलाज करने से सेहत ठीक नहीं रहती। असली इलाज तब होता है ज

आज से महंगी हो जाएँगी आम दिनचर्या में काम आने वाली दवाइयाँ 

आज से महंगी हो जाएँगी आम दिनचर्या में काम आने वाली दवाइयाँ 

विशेष संवाददाता April 01 2022 36453

एंटीबायोटिक्स, सर्दी-खांसी की दवाएं, एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स, कान-नाक और गले की दवाएं, एंटीसेप्टिक्स

न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स में करियर की असीम सम्भावना।

न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स में करियर की असीम सम्भावना।

अखण्ड प्रताप सिंह November 03 2021 28454

12वीं के बाद स्टूडेंट्स इस फील्ड में बैचलर डिग्री, मास्टर डिग्री या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। एक स

तीसरी बार हुआ कैंसर, फिर सर्जरी कर बचाई जान

तीसरी बार हुआ कैंसर, फिर सर्जरी कर बचाई जान

आरती तिवारी July 22 2023 28877

दो बार सर्जरी होने के बाद तीसरी बार कैंसर होने के मामले कम ही होते हैं। डॉक्टर भी सफलता की दर काफी क

चंदन हॉस्पिटल ने विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया

चंदन हॉस्पिटल ने विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया

हुज़ैफ़ा अबरार October 29 2025 4025

गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को संबोधित करते हुए, डॉ. ऋत्विज बिहारी प्रमुख और अध्यक्ष न्यूरोलॉजी विभाग चंद

दिल्ली में पिछले पांच दिन से अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड-19 के मरीजों की संख्या स्थिर

दिल्ली में पिछले पांच दिन से अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड-19 के मरीजों की संख्या स्थिर

हे.जा.स. January 12 2022 31174

स्वास्थ्य मंत्री जैन ने बताया कि ‘‘बेहद कम’’ संख्या में बच्चे कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं और

Login Panel