देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

शहीद कोविड योद्धाओं को कर्मचारी संगठनों ने दी श्रद्धांजलि।

ञापन भेजकर शहीदों के मृतक आश्रितों को नियुक्ति प्रदान करने ₹50 लाख अनुदान देने का प्रार्थना किया।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 01 2021 Updated: June 01 2021 03:33
0 27790
शहीद कोविड योद्धाओं को कर्मचारी संगठनों ने दी श्रद्धांजलि। प्रतीकात्मक

लखनऊ। इंडियन पब्लिक सर्विस एंप्लाइज फेडरेशन के आहवान पर आज पूरे देश में एक साथ 1.30 बजे सड़कों से लेकर संस्थानों तक कोविड शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इप्सेफ के अध्यक्ष बीपी मिश्रा और महामंत्री प्रेमचंद्र ने बताया कि भारत के सभी राज्यों में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

उत्तर प्रदेश में कार्यक्रम का आयोजन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया था महामंत्री अतुल मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारियों ने अपने अपने संस्थानों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया । प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य,चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण, परिवहन , नगर निगम, समाज कल्याण, गन्ना, विकास प्राधिकरण, सिंचाई, वन विभाग, माध्यमिक शिक्षा सहित सभी विभागों के मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । 

कार्यक्रम के उपरांत सभी जनपद शाखाओ ने ज्ञापन भेजकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से अनुरोध किया कि सभी मृतक शहीदों के मृतक आश्रितों को नियुक्ति प्रदान की जाए, सरकार द्वारा घोषित ₹50 लाख अनुदान राशि एवं उनके अन्य देयक का अति शीघ्र भुगतान किया जाए । 

परिषद के उपाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि कार्यालयों के अलावा जो कर्मचारी अपने अपने घरों पर थे उन्होंने घरों में अपने परिवार के साथ एक दीप जला कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, यहां तक कि जो कर्मचारी सड़क पर थे कहीं आ जा रहे थे वहीं पर 1:30 बजे खड़े हो गए और 2 मिनट मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी । 

लखनऊ जनपद के अध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ के सभी चिकित्सालयों और कार्यालयों में कार्यक्रम संपन्न हुआ । वहीं वन विभाग में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वी पी मिश्रा, परिषद के अध्यक्ष सुरेश व महामंत्री अतुल मिश्रा, सचिव डॉ पी के सिंह , वन विभाग फेडरेशन आफ फारेस्ट के महामंत्री आशीष पाण्डेय, पीयूष मोहन श्रीवास्तव, राम नरेश यादव,उपेन्द्र तिवारी सहित कई पदाधिकारियों की उपस्थिति में मेंश्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई ।

सिविल चिकित्सालय में परिषद के प्रमुख उपाध्यक्ष व फार्मेसिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।सिविल चिकित्सालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में निदेशक डॉ सुभाष सुंदरियाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस के नंदा, सिविल अस्पताल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र पांडेय, संरक्षक अखिलेश श्रीवास्तव, चिकित्सालय के सभी संवर्गो के सैकड़ो अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे । चिकित्सालय में सैकड़ो कर्मचारियों ने कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए सिविल चिकित्सालय के डॉ रामकृष्ण वरिष्ठ ऑर्थो सर्जन , लैब टेक्नीशियन अशोक कुमार गुप्ता एवं लैब की कर्मचारी रूबीना को श्रद्धांजलि दी गई ।

बलरामपुर चिकिसालय में परिषद के जिला अध्यक्ष सुभाष के नेतृत्व व परिषद के संगठन प्रमुख डॉ के के सचान, प्रवक्ता अशोक कुमार, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, डी पी ए के महामंत्री श्रवण सचान, कोषाध्यक्ष रजत,ऑप्टोमेट्रिस्ट एसो के अध्यक्ष सर्वेश पाटिल, कपिल वर्मा सहित आदि पदाधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

महामंत्री अतुल मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम उन पुण्य आत्माओं को शांति प्रदान करेगा जो अपनी जान पर खेलते हुए इस कोविड-19 संक्रमण के दौरान अपनी सेवा देते रहे हैं और शहीद हो गए हैं* । साथ ही यह *शहीद के परिवारों के लिए भी उनके दुख में सहभागिता करने का एक कार्यक्रम है । शहीद के परिवार को भी ऐसा प्रतीत होगा कि वह अकेले नहीं है, इस दुख की घड़ी में प्रदेश और देश का कर्मचारी उनके साथ खड़ा है। परिषद ने कहा कि वर्तमान समय मे कर्मचारी जोखिम लेकर कार्य कर रहा है , अपनी जान भी गंवा रहा है ।

ऐसे समय में कर्मचारियों का सम्मान होना चाहिए एवं कर्मचारियों की मानसिक दशा को बेहतर बनाए रखने हेतु सरकार द्वारा प्रयास किया जाना चाहिए । इसलिए संघ ने मांग की है कि सभी मृतकों के आश्रितों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाए जिससे उनका परिवारअपना भरण-पोषण सही से कर सकें । 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

टीका लगवाने के बाद कसरत करने से शरीर में बढ़ती है एंटीबॉडी: अध्ययन 

टीका लगवाने के बाद कसरत करने से शरीर में बढ़ती है एंटीबॉडी: अध्ययन 

हे.जा.स. February 15 2022 37935

अध्ययन में शामिल जिन लोगों ने टीकाकरण कराने के बाद डेढ़ घंटे तक साइकिल चलाई या सैर की, उनमें आगामी च

प्रदेश में पोलियो वायरस के किसी भी संभावित प्रवेश को रोकना:  डॉ.पिंकी जोवेल

प्रदेश में पोलियो वायरस के किसी भी संभावित प्रवेश को रोकना:  डॉ.पिंकी जोवेल

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2026 1134

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने बताया उत्तर प्रदेश पिछले 16 वर्षों से पोलियो मुक्त बना हुआ है, लेकिन इस

अब विवेकानंद पालीक्लीनिक में भी मिलेगा आयुष्मान का लाभ

अब विवेकानंद पालीक्लीनिक में भी मिलेगा आयुष्मान का लाभ

हुज़ैफ़ा अबरार December 04 2022 203111

स्टेट हेल्थ एजेंसी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी संगीता सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा कि समाज के हर व

पीपीपी माडल पर चलेंगी उत्तर प्रदेश की 15 सीएचसी

पीपीपी माडल पर चलेंगी उत्तर प्रदेश की 15 सीएचसी

श्वेता सिंह October 19 2022 24120

प्रदेश की 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया है, जहां पीपीपी मॉडल पर सभी सुविधाएं विकसि

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू में फल एवं कम्बल वितरण।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू में फल एवं कम्बल वितरण।

हुज़ैफ़ा अबरार January 29 2021 28233

पयामे इंसानियत फोरम द्वारा विभाग के रोगियों को फल वितरण किया गया। इस संस्था से अब्दुल कासिम एवं अन्य

बढ़ते जलजनित संक्रमण किडनी की सेहत के हानिकारक: डा मानसी सिंह

बढ़ते जलजनित संक्रमण किडनी की सेहत के हानिकारक: डा मानसी सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 112

मानसून के दौरान बाढ़ जलभराव और स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे म

डीडीयू में योग के पाठ्यक्रम में दाखिले का आज अंतिम दिन

डीडीयू में योग के पाठ्यक्रम में दाखिले का आज अंतिम दिन

अनिल सिंह November 03 2022 38970

पीजी डिप्लोमा इन योग के समन्वयक डॉ. संजय कुमार राम ने बताया कि पीजी डिप्लोमा में इच्छुक अभ्यर्थी 3

महिला डॉक्‍टर एक साथ कोरोना वायरस के दो वेरिएंट से संक्रमित।

महिला डॉक्‍टर एक साथ कोरोना वायरस के दो वेरिएंट से संक्रमित।

हे.जा.स. July 21 2021 24241

अभी तक की जानकारी के मुताबिक, महिला डॉक्टर को कोरोना के बेहद हल्के लक्षण हैं। उनकी हालत ठीक है और फि

लखनऊ हवाई अड्डे पर ओमिक्रॉन से बचाव और पहचान के पुख्ता प्रबंध।

लखनऊ हवाई अड्डे पर ओमिक्रॉन से बचाव और पहचान के पुख्ता प्रबंध।

हुज़ैफ़ा अबरार December 07 2021 32545

सीसीएसआई हवाई अड्डे पर 50 यात्रियों को समायोजित करने के लिए पर्याप्त प्रतीक्षा क्षेत्र स्थापित किया

बैक्टीरियल वेजिनोसिस: महिलाओं का गुप्त रोग, समझने की ज़रुरत

बैक्टीरियल वेजिनोसिस: महिलाओं का गुप्त रोग, समझने की ज़रुरत

लेख विभाग July 26 2022 36613

बैक्टीरियल वेजिनोसिस के होने से एचआईवी या एड्स सहित कई अन्य यौन संक्रमित संक्रमणों से संक्रमण का खतर

Login Panel