











































जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के साथ कुलपति डॉ बिपिन पुरी
लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय और जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी, अमेरिका के मध्य एक समझौता शोध कार्यों को लेकर हुआ है। दोनों ने मिल कर एमओयू साइन किया और शोध कार्यों को लेकर प्रतिबद्धता जताई।
शोध कार्यों (health research work) को लेकर केजीएमयू (KGMU) ने बड़ा कदम उठाया है और विश्व विख्यात झप्पीगो कारपोरशन से समझौता किया है। कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ) बिपिन पुरी ने झप्पीगो के भारत प्रमुख डॉ सोमेश कुमार के साथ एमओयू साइन (MoU signed) किया।

इस एमओयू के अनुसार दोनों संस्थान आपसी समन्वय स्थापित कर चिकित्सा एवं स्वास्थ (medicine and health) के क्षेत्र में प्रशिक्षण, प्रयोगशाला कार्य (laboratory work) तथा शोध कार्यों को बढ़ावा देने का कार्य करेंगे। सार्वजनिक स्वास्थ्य (public health) के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में चिकित्सा कर्मचारियों (medical staff) की क्षमता निर्माण और कार्यान्वयन एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य, नवाचार और हस्तक्षेप के उल्लिखित क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान रहेंगे।
कुलपति डॉ बिपिन पुरी (Dr Bipin Puri) ने कहा कि केजीएमयू की दक्षताओं और विशेषज्ञता को देखते हुए यह समझौता किया गया है। हम साक्ष्य आधारित, लागत प्रभावी कार्यक्रम गतिविधियों और तकनीकी सहायता का विकास, समर्थन और कार्यान्वयन करेंगे। इससे नए शोध (new research) करने में सहायता मिले।
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के भारत प्रमुख डॉ सोमेश कुमार ने कहा कि केजीएमयू ने स्वास्थ्य और चिकित्सा के शिक्षण में मील के पत्थर स्थापित किए है। यहाँ के छात्रों ने देश-विदेश में अपनी छाप छोड़ी है। हमें विश्वास है कि झप्पीगो और केजीएमयू के समझौते से उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं (UP health services) में इजाफा होगा।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9737
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5915
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के 412 मामले सामने आए। सितंबर के महीने में कुल 693 मामले सामने आ
मंत्री अनिल राजभर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।जहां उन्होंने आकस्मिक वार्ड, दवाई वितरण कक्ष को
हड्डियों एवं जोड़ों की बीमारियों की रोकथाम सही जीवनशैली तथा उपचार के साथ-साथ नियमित परामर्श प्रदान कि
प्रोफेसर अनिल अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि मरीज को खाना निगलने में परेशानी हो रही थी। जांच की त
कोरोना महामारी व अन्य कारणों से रूस में करीब 10 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इस कारण देश की आबादी मे
अपर आयुक्त अरुण कुमार ने फोर्टिफाइड चावल को लेकर भ्रांतियों का भी निराकरण किया। 'प्लास्टिक चावल' जैस
नर्स को मां का दर्जा दिया गया है, डाक्टर के बाद मरीज की सारी जिम्मेदारी नर्सों पर ही होती है। इसी वज
जिले की कोविड लैब के अनुसार 2212 सैंपल की जाँच रिपोर्ट में 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 12 म
सहारा हॉस्पिटल का हृदय रोग विभाग प्रदेश का एकमात्र ऐसा अस्पताल बन गया है, जो नये आने वाले हृदय रोग व

COMMENTS