देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

डार्क चॉकलेट खाने के बहुत हैं फायदे: डायटीशियन आयशा खातून

चॉकलेट खाने से तनाव कम होता है और यौन शक्ति भी बढ़ती है और पार्टनर के साथ लाइफ हेल्दी बनी रहती है। दरअसल, चॉकलेट खाने से सेरोटोनिन हार्मोन बनता है जिसकी वजह से मूड अच्छा होता है, इसलिए कपल्स को इसे खाने की सलाह दी जाती है।

आयशा खातून
March 03 2023 Updated: March 03 2023 03:07
0 48369
डार्क चॉकलेट खाने के बहुत हैं फायदे: डायटीशियन आयशा खातून प्रतीकात्मक चित्र

चॉकलेट हर उम्र के लोगों को दीवाना बना देती है। छोटी सी चॉकलेट स्वाद के साथ हमारे शरीर को भी फायदा पहुंचाती है। चॉकलेट कोको के पेड़ के हिस्सों से बनते हैं, जिसे लैटिन में 'थियोब्रमा काकाओ' के नाम से जाना जाता है। डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ कई तरह के जरूरी तत्व पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों के कारण चॉकलेट व्यक्ति के दिमाग से लेकर दिल तक को हेल्दी रखने में सहायक होता है। संजय गांधी पीजीआई लखनऊ की डायटीशियन आयशा खातून डार्क चॉकलेट खाने के फायदों (Benefits of Dark Chocolate) के बारे में बतातीं हैं। 

डार्क चॉकलेट में मौजूद पोषक तत्व - Nutrients present in dark chocolate
डार्क चॉकलेट में घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा होती है और यह खनिजों से भरा होता है। डार्क चॉकलेट के 100 ग्राम बार में 70-85% कोको होता है। इसके अलावा इसमें 11 ग्राम फाइबर (fiber), 67% आयरन (iron), 58% मैग्नीशियम (magnesium), 89% कॉपर (copper) और 98% मैंगनीज (manganese) होता है। साथ ही ये पोटेशियम, फास्फोरस और सेलेनियम का भी बेहकर स्त्रोत है।

डार्क चॉकलेट से होता है खुशी का एहसास - Dark chocolate gives a feeling of happiness
चॉकलेट में थियोब्रोमीन (theobromine) और कैफीन होती है, जिससे दिमाग को ताजगी मिलती है और इससे दिमाग में एंडोरफिन का स्राव बढ़ता है, जिससे हमें खुशी का एहसास होता है। एक अध्ययन से पता चला है कि 5 दिनों तक उच्च फ्लेवनॉल (high-flavanol) कोको खाने से दिमाग में रक्त के प्रवाह (blood flow) में सुधार होता है।

डार्क चॉकलेट से यौन शक्ति बढ़ाती है - Dark chocolate increases sexual power 
चॉकलेट खाने से तनाव कम होता है और यौन शक्ति भी बढ़ती है और पार्टनर के साथ लाइफ हेल्दी बनी रहती है। दरअसल, चॉकलेट खाने से सेरोटोनिन हार्मोन (serotonin hormone) बनता है जिसकी वजह से मूड अच्छा होता है, इसलिए कपल्स को इसे खाने की सलाह दी जाती है।

डार्क चॉकलेट ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखता है - Dark chocolate controls blood pressure
डार्क चॉकलेट नाइट्रिक ऑक्साइड (NO) के उत्पादन के लिए धमनियों की परत एंडोथेलियम को उत्तेजित कर सकती है। NO के कार्यों में से एक धमनियों देना भी है, जो रक्त प्रवाह के प्रतिरोध को कम करता है और इसलिए ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सर्दियों में देश झेल रहा वायु प्रदूषण की मार, जनस्वास्थ्य खतरे में

सर्दियों में देश झेल रहा वायु प्रदूषण की मार, जनस्वास्थ्य खतरे में

एस. के. राणा March 08 2025 162755

रिपोर्ट के मुताबिक, देश के लगभग 73 फीसदी शहरों में पीएम 2.5 का स्तर राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानकों स

करेले का जूस सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद

करेले का जूस सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद

लेख विभाग December 09 2022 47781

क्या आपको पता है कि यही करेला आपको ठंड और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में मदद करता है। वहीं इस

अमेरिका ने जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को दी मंजूरी।

अमेरिका ने जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को दी मंजूरी।

हे.जा.स. March 01 2021 25259

जॉनसन एंड जॉनसन के टीके की दो खुराक के बजाए केवल एक खुराक की आवश्यकता होती है। इस टीकों को महीनों तक

लोहिया संस्थान में दूरबीन विधि से हुई पैंक्रियाज के जटिल कैंसर की सर्जरी

लोहिया संस्थान में दूरबीन विधि से हुई पैंक्रियाज के जटिल कैंसर की सर्जरी

हुज़ैफ़ा अबरार May 21 2026 0

सामान्यत: इस प्रकार के कैंसर में बड़े चीरे वाले ऑपरेशन किए जाते हैं जिससे मरीज़ को लंबे समय तक अस्पता

फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में यूपी की नई पहल, अब नेवर टेकन तक पहुंचने पर जोर

फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में यूपी की नई पहल, अब नेवर टेकन तक पहुंचने पर जोर

हुज़ैफ़ा अबरार October 23 2026 602

फाइलेरिया एक परजीवी कीड़े से होने वाली बीमारी है, जिसे आम भाषा में हाथीपाँव भी कहा जाता है। यह बीमार

चीन के वुहान में 3 साल बाद फिर लॉकडाउन

चीन के वुहान में 3 साल बाद फिर लॉकडाउन

हे.जा.स. October 28 2022 25824

चीन में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना के 1,000 से अधिक नए मामले सामने आए. बीते 14 दिनों में वुह

सुनने की क्षमता पर दुष्प्रभाव डाल सकता है ओमिक्रोन संक्रमण: विशेषज्ञ स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी

सुनने की क्षमता पर दुष्प्रभाव डाल सकता है ओमिक्रोन संक्रमण: विशेषज्ञ स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी

हे.जा.स. January 24 2022 33964

यदि आपको कान में दर्द, कान का बजना, सीटी जैसी सनसनी, कान में झुनझुनी महसूस हो रही है, तो यह कोरोना व

लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ 9 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर

लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ 9 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर

रंजीव ठाकुर June 13 2022 41891

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के एकेडमिक ब्लॉक भवन के दसवें तल के हॉल में दस दिवसीय योग प

डब्ल्यूएचओ ने एचआईवी, वायरल हेपेटाइटिस और एसटीआई की रोकथाम, निदान, उपचार और देखभाल पर जारी किये नए दिशानिर्देश

डब्ल्यूएचओ ने एचआईवी, वायरल हेपेटाइटिस और एसटीआई की रोकथाम, निदान, उपचार और देखभाल पर जारी किये नए दिशानिर्देश

हे.जा.स. July 30 2022 33602

दिशानिर्देश में 5 प्रमुख आबादी (पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुष, ट्रांस और लिंग विविध लोगों

टीके की दोनों खुराक लेने के बाद गंभीर संक्रमण का जोखिम नगण्य हो जाता है: शोध

टीके की दोनों खुराक लेने के बाद गंभीर संक्रमण का जोखिम नगण्य हो जाता है: शोध

हे.जा.स. February 09 2022 39212

द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक टीके से पैदा हुई प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) कुछ महीन

Login Panel