देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड टीकाकरण में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें नए मामलें और मौतें।

नई दिल्ली। कोविड टीकाकरण में देश ने आज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया लेकिन कोरोना के नए मामलें और मौतों का सिलसिला जारी है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को दी।

हे.जा.स.
August 19 2021
0 19960
कोविड टीकाकरण में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें नए मामलें और मौतें। प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। कोविड टीकाकरण में देश ने आज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया लेकिन कोरोना के नए मामलें और मौतों का सिलसिला जारी है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को दी।

भारत ने 24 घंटे में कोविड-19 टीके की 88.13 लाख से अधिक खुराक दी है जो एक दिन में सबसे अधिक खुराक लगाने का रिकॉर्ड है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘भारत ने एक दिन में सबसे अधिक कोविड-19 टीके की खुराक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। कल (बीता हुआ) इतिहास में दुनिया के सबसे बड़े टीका अभियान के तौर पर दर्ज होगा। बधाई।’’

मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार की सुबह तक मिली अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कुल 62,12,108 टीकाकरण सत्र में अबतक कोविड-19 टीके की 55,47,30,609 खुराक दी गई है।

मंत्रालय ने बताया कि अबतक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से कोविड-19 टीके की 56.81 करोड़ खुराक मुहैया कराई गई है और 1,09,32,960 खुराकों की आपूर्ति प्रक्रियागत है।

मंत्रालय के मुताबिक इस वक्त राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास 2.25 करोड़ टीके की खुराक मौजूद है।

 देश में कोविड-19 के नए मामले -

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 25,166 नए मामले आए, जो 154 दिनों में सबसे कम है, जिससे देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,22,50,679 हो गए, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 97.51 प्रतिशत दर्ज की गई, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है।

मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के 437 और मरीजों की मौत के साथ देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,32,079 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,69,846 रह गई है, जो 146 दिनों में सबसे कम है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 1.15 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

पिछले 24 घंटे की अवधि में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या में 12,101 की कमी आई है।

इसके अलावा, सोमवार को कोविड-19 के लिये 15,63,985 नमूनों की जांच की गई, जिससे देश में कोविड-19 का पता लगाने के लिए अब तक की गईं जांच की कुल संख्या बढ़कर 49,66,29,524 हो गई। दैनिक संक्रमण दर 1.61 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 22 दिनों से यह तीन फीसदी से नीचे रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक साप्ताहिक संक्रमण दर 1.98 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 53 दिनों से यह तीन फीसदी से नीचे रही है।

आंकड़ों के अनुसार, बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,14,48,754 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीकों की कुल 55.47 करोड़ खुराक दी गई हैं, जिसमें पिछले 24 घंटों में 88.13 लाख से अधिक खुराक दी गई हैं, जो कि एक दिन में अब तक का सबसे अधिक टीकाकरण है।

भारत में कोविड-19 मामलों का आंकड़ा सात अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। इसने 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

देश में संक्रमण की संख्या चार मई को दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर गई थी।

देश भर में हुईं 437 नई मौतों में 142 केरल में और 100 महाराष्ट्र में हुई हैं।

देश में अब तक कुल 4,32,079 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र में 1,35,139, कर्नाटक में 37,007, तमिलनाडु में 34,547 दिल्ली में 25,069, उत्तर प्रदेश में 22,785, केरल में 18,743 और पश्चिम बंगाल में 18,312 मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में अन्य बीमारियां होने के कारण हुईं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, "हमारे आंकड़ों का भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के आँकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।"

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आयुष्मान भारत योजना में कई ट्रांसप्लांट और नए पैकेज जुड़े, पुराने पैकेज की दरों में हुई बढ़ोतरी

आयुष्मान भारत योजना में कई ट्रांसप्लांट और नए पैकेज जुड़े, पुराने पैकेज की दरों में हुई बढ़ोतरी

रंजीव ठाकुर September 16 2022 30463

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की नयी सूची में सुविधाओं को बढ़ाया गया हैं। लाभार्थियों के

मिक्सोपैथी के खिलाफ 13 व 14 फरवरी को IMA लखनऊ आयोजित करेगा रिले हंगर स्ट्राइक।

मिक्सोपैथी के खिलाफ 13 व 14 फरवरी को IMA लखनऊ आयोजित करेगा रिले हंगर स्ट्राइक।

रंजीव ठाकुर February 13 2021 31362

सभी चिकित्सा पद्धतियों जैसे आयुर्वेद, सिद्धा, यूनानी, होम्योपैथी का इलाज का अपना तरीका है। एक पद्धति

डब्लूएचओ पोषण वितरण पर कोविड-19 के प्रभाव का करेगा अध्ययन 

डब्लूएचओ पोषण वितरण पर कोविड-19 के प्रभाव का करेगा अध्ययन 

हे.जा.स. July 05 2022 32602

इस विश्लेषणात्मक ढांचे में डब्ल्यूएचओ समर्थित 6 मातृ, शिशु और छोटे बच्चों के लिए पोषण लक्ष्य शामिल क

520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट का सीएम योगी ने किया फ्लैग ऑफ

520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट का सीएम योगी ने किया फ्लैग ऑफ

आरती तिवारी March 26 2023 29665

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना पशुधन के क्षेत्र में नए

कोरोना के खिलाफ जंग, प्रोटेस्ट के बाद नरम पड़े चीन के तेवर

कोरोना के खिलाफ जंग, प्रोटेस्ट के बाद नरम पड़े चीन के तेवर

admin December 08 2022 34017

दुनियाभर में कोरोना ने दस्तक दी है। वहीं चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ लोग गुस्से में हैं। सड़क

आर्थराइटिस: रोग,  भ्रम और वास्तविकता

आर्थराइटिस: रोग, भ्रम और वास्तविकता

हुज़ैफ़ा अबरार October 12 2022 54785

आर्थराइटिस अथवा गठिया रोग सभी उम्र के लोगों में पाए जाने वाला एक रोग है। सहारा हॉस्पिटल की रयूमैटोलज

केजीएमयू के पीएच समिट में देश-विदेश के चिकित्सा विशेषज्ञों का जमावड़ा

केजीएमयू के पीएच समिट में देश-विदेश के चिकित्सा विशेषज्ञों का जमावड़ा

हुज़ैफ़ा अबरार August 08 2026 2030

पल्मोनरी हाइपरटेंशन एक ऐसी स्थिति है जो फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करती है और तब होती है ज

पीठ में लगातार दर्द का कारण स्पाइनल टीबी हो सकती है: डॉ राजेश वर्मा  

पीठ में लगातार दर्द का कारण स्पाइनल टीबी हो सकती है: डॉ राजेश वर्मा  

हुज़ैफ़ा अबरार March 23 2022 61204

प्रोफेसर डॉ राजेश वर्मा के मुताबिक दो-तीन सप्ताह तक पीठ में दर्द रहने के बाद भी आराम न मिले तो तुरंत

वैश्विक महामारी के दौरान योग दुनिया के लिए ‘‘उम्मीद की किरण’’ बना हुआ है : प्रधानमंत्री मोदी

वैश्विक महामारी के दौरान योग दुनिया के लिए ‘‘उम्मीद की किरण’’ बना हुआ है : प्रधानमंत्री मोदी

रंजीव ठाकुर June 22 2021 25290

वैश्विक महामारी के दौरान योग की भूमिका पर मोदी ने कहा कि ऐसे कई उदाहरण है जब अस्तपालों में चिकित्सको

जब लोग कोरोना से डर रहे थें तब पूरी पैथोलॉजी काम कर रही थी।

रंजीव ठाकुर February 10 2021 31536

सब लोगों ने बिना किसी भय के ईमानदारीपूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभायी। सबने बहुत अच्छा काम किया और आज भी

Login Panel