देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

त्योहारों का रंग रहे बरक़रार, अपनाओ कोविड अनुरूप व्यवहार।  

सरकार का भी पूरा प्रयास है कि कोरोना की तीसरी लहर जैसी स्थिति उत्पन्न ही न हो, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा कोविड टीकाकरण व कोविड अनुरूप व्यवहार के बारे में समुदाय को जागरूक किया जा रहा है ।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 22 2021 Updated: August 22 2021 13:48
0 31338
त्योहारों का रंग रहे बरक़रार, अपनाओ कोविड अनुरूप व्यवहार।   प्रतीकात्मक

लखनऊ। रविवार को रक्षाबंधन के एक बड़े त्योहार के साथ अगले तीन-चार महीने प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में त्योहारों की धूम रहेगी । कृष्ण जन्माष्टमी, शिक्षक दिवस, नवरात्र/दशहरा, ईद, दीपावली, बाल दिवस और क्रिसमस जैसे बड़े पर्व इसी दौरान मनाये जायेंगे । खास बात यह है कि इन त्योहारों को अपने घर-परिवार और समुदाय के बीच मनाने की खास परम्परा रही है किन्तु कोरोना के चलते इसमें विशेष सावधानी बरतने के साथ ही कुछ जरूरी बदलाव लाने की भी जरूरत है ताकि त्योहारों का रंग आगे भी पूरी तरह से बरकरार रहे । इसके अलावा समुदाय को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से भी महफूज बनाया जा सके । इसके लिए जरूरी है कि अगर आप 18 साल से अधिक उम्र के हैं और अभी तक कोविड का टीका नहीं लगवाये हैं तो बगैर विलम्ब किये जल्द से जल्द टीका लगवा लें और त्योहारों की धूम में भी मास्क, दो गज की दूरी और हाथों की स्वच्छता का पूरा ख्याल रखें । 

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद का कहना है कि सरकार का भी पूरा प्रयास है कि कोरोना की तीसरी लहर जैसी स्थिति उत्पन्न ही न हो, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा कोविड टीकाकरण व कोविड अनुरूप व्यवहार के बारे में समुदाय को जागरूक किया जा रहा है । उनका कहना है कि रक्षा बंधन पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी जरूर बांधें किन्तु कोविड अनुरूप व्यवहार का पूरा ख्याल रखते हुए । इस दौरान वह मास्क का इस्तेमाल तो करें ही साथ ही राखी बाँधने से पहले साबुन-पानी से हाथों की सफाई करना या सेनेटाइज करना कतई न भूलें । कोशिश रहे कि बाजार की मिठाई की जगह पर घर ही कुछ मीठा बना लें । रक्षाबंधन पर यात्रा के दौरान भी खास सतर्कता बरतें और कोशिश करें कि इस दौरान छोटे बच्चों को साथ लेकर लम्बी यात्रा न करें क्योंकि कोरोना की संभावित तीसरी लहर का सबसे अधिक असर उन्हीं पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है । इसलिए हम सभी ऐसा उपाय करें कि देश में तीसरी लहर की स्थिति ही बन सके । 

अपर मुख्य सचिव का कहना है कि इसी तरह से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व नवरात्र पर भी पूजा पंडालों में न जाकर घर पर ही पूजा-पाठ को प्राथमिकता देना चाहिए । बुजुर्ग, गर्भवती और बच्चों को तो खास तौर पर भीडभाड़ वाले स्थानों जैसे - पूजा पंडाल और मेला आदि में शामिल होने से बचना चाहिए क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के चलते संक्रमण की जद में जल्दी आने की सम्भावना रहती है । 
घर पर बनी वस्तुओं से खुशियाँ बाँटें : मिठाइयों और पकवानों के लिए प्रसिद्घ इन त्योहारों पर इस बार बाहर की बनी वस्तुओं पर निर्भर रहना ठीक नहीं, जितना संभव हो सके घर पर ही इसे बनाएं और एक-दूसरे से खुशियाँ बाँटें । बाहर से आने वाली वस्तुएं न जाने कितने हाथों से होकर घर तक पहुँचती हैं, ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, त्योहार का रंग भंग न होने पाए, इसलिए जरूरी है कि इन छोटे-छोटे उपायों पर पूरा ध्यान रखें ।   
मास्क या टिश्यू पेपर को बंद डस्टबिन में ही डालें : किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए अगर जा भी रहे हैं तो ध्यान रहे कि वहां कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए हर किसी का स्वस्थ स्वास्थ्य व्यवहार को अपनाना बहुत जरूरी है। सार्वजनिक स्थलों पर खासकर खांसते-छींकते समय मुंह व नाक को रुमाल या टिश्यू पेपर से अवश्य ढक लें और टिश्यू या मास्क को बंद डस्टबिन में ही डालें और हाथों को साबुन-पानी या सेनेटाइजर से स्वच्छ कर लें । 
 
यात्रा के दौरान रखें जरूरी ख्याल : त्योहारों पर अपने घर या रिश्तेदार के यहाँ जा रहे हैं तो सार्वजनिक वाहनों से यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें । यात्रा के दौरान मास्क से नाक और मुंह को अच्छी तरह से ढककर रखें । एक दूसरे से उचित दूरी बनी रहे, बस-ट्रेन की खिड़की आदि को अनावश्यक छूने से बचें, सेनेटाइजर को जरूर पास रखें और हाथों की स्वच्छता बनाए रखें । यात्रा के दौरान बाहर का कुछ भी खाने-पीने से बचें ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डेंगू पड़ रहा भारी, यूपी के हर जिले के मेडिकल कॉलेज में बनेंगे अलग वॉर्ड

डेंगू पड़ रहा भारी, यूपी के हर जिले के मेडिकल कॉलेज में बनेंगे अलग वॉर्ड

श्वेता सिंह October 21 2022 21932

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिए हैं कि डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी है एवं कुछ जनपदों में अ

केजीएमयू में प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी प्रतिक्रिया

केजीएमयू में प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी प्रतिक्रिया

आरती तिवारी September 06 2022 31055

केजीएमयू में मंगलवार को चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से ठप नजर आई। वहीं यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठ

गाजियाबाद के 103 अस्पतालों को नोटिस

गाजियाबाद के 103 अस्पतालों को नोटिस

श्वेता सिंह September 20 2022 37063

स्वास्थ्य विभाग ने पहले 154 अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किया था। इनमें से कुछ अस्पताल संचालकों ने

रीजेंसी हेल्थ कानपुर में दुर्लभ हर्निया का सफल उपचार

रीजेंसी हेल्थ कानपुर में दुर्लभ हर्निया का सफल उपचार

हुज़ैफ़ा अबरार August 13 2026 644

मरीज के कमर के पास सूजन कई वर्षों में इतनी बड़ी हो गई थी कि उनका अंडकोष लगभग घुटने तक पहुंच गया था। इ

भारत में कोविड-19 के 35,342 नए मामले, 483 और लोगों की मौत।

भारत में कोविड-19 के 35,342 नए मामले, 483 और लोगों की मौत।

एस. के. राणा July 23 2021 27755

आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 45,29,39,545 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 16,68,

चीन में कोरोना संक्रमण ने तोड़ा रिकॉर्ड

चीन में कोरोना संक्रमण ने तोड़ा रिकॉर्ड

हे.जा.स. November 27 2022 28468

चीन में कोरोना के चलते एक बार हालात फिर से बेकाबू होने लगे हैं। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निर्दे

राज्यपाल ने केजीएमयू में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया

राज्यपाल ने केजीएमयू में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया

admin June 08 2022 35991

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में पर्यावरण व

स्टडी में हुआ खुलासा, युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं ये 7 प्रकार के कैंसर

स्टडी में हुआ खुलासा, युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं ये 7 प्रकार के कैंसर

श्वेता सिंह September 07 2022 28490

शोधकर्ताओं द्वारा बताया गया है कि कैंसर 1990 के बाद से विश्व स्तर पर नाटकीय रूप से बढ़ गया है। हैरान

मातृ-शिशु सुरक्षा को लेकर एरा की अनूठी पहल मुफ्त की सभी डिलीवरी

मातृ-शिशु सुरक्षा को लेकर एरा की अनूठी पहल मुफ्त की सभी डिलीवरी

हुज़ैफ़ा अबरार May 24 2026 1582

इस योजना से खासतौर पर गरीब और असहाय वर्ग अस्पताल में उपचार के प्रति आकर्षित होगा क्योंकि जब उसे पता

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बढ़ेंगें पर्चा काउंटर

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बढ़ेंगें पर्चा काउंटर

हुज़ैफ़ा अबरार July 26 2022 35065

मरीजों के फीडबैक के आधार पर दवा काउंटर, पैथोलॉजी जांच काउंटर व अन्य संसाधनों को बढ़ाने के निर्देश दि

Login Panel