देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अपोलोमेडिक्स अस्पताल ने बच्चे के सिर में लगाया कृत्रिम हड्डी, उम्र बढ़ने के साथ स्थिर रहेगा सिर का आकार

कृत्रिम हड्डी से बच्चे की उम्र बढ़ने के साथ सिर के आकार में कोई बदलाव नही होगा क्योंकि इम्प्लांट भी सिर की बदलते आकार के साथ खुद को एडजस्ट करता जाएगा। 

हुज़ैफ़ा अबरार
February 10 2022 Updated: February 10 2022 04:52
0 44154
अपोलोमेडिक्स अस्पताल ने बच्चे के सिर में लगाया कृत्रिम हड्डी, उम्र बढ़ने के साथ स्थिर रहेगा सिर का आकार बच्चे के सिर का ऑपरेशन करने वाली अपोलोमेडिक्स अस्पताल की टीम

लखनऊ। राजधानी के अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में ढाई वर्षीय बच्चे के सिर की एक जटिल सर्जरी कर कृत्रिम हड्डी ट्रांसप्लांट की गई। यह पोरस पॉलीइथीलीन इम्प्लांट परंपरागत टाइटेनियम इम्प्लांट के मुकाबले अधिक लचीला है। इसके लगने से बच्चे की उम्र बढ़ने के साथ सिर के आकार में कोई बदलाव नही होगा क्योंकि इम्प्लांट भी सिर की बदलते आकार के साथ खुद को एडजस्ट करता जाएगा। 

इस सर्जरी की सफलता से उत्साहित अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सीईओ और एमडी डॉ मयंक सोमानी ने कहा, " अपोलोमेडिक्स में हमारी टीम अल्ट्रा-मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए मरीजों का जीवन सरल और सुगम बनाने का भागीरथी प्रयास कर रही हैं। 

उन्होंने बताया कि इस सर्जरी में सबसे बड़ी चुनौती बच्चे की कम उम्र थी। हमारी न्यूरो सर्जरी की टीम ने सफलतापूर्वक इस सर्जरी को अंजाम दिया, मैं उन्हें बधाई देता हूं और शुभकामनाएं देता हूं कि वे इसी तरह मरीजों और उनके परिजनों की उम्मीदों पर सदैव खरे उतरते रहें।"

इस सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले अपोलोमेडिक्स अस्पताल के सीनियर कंसलटेंट न्यूरोसर्जरी, डॉ सुनील कुमार सिंह ने बताया, "मरीज जब एक वर्ष की उम्र का था तब उसके सिर पर आई चोट से सिर की हड्डी को नुकसान पहुंचा था और बच्चा काफी दिनों तक वेंटिलेटर पर रहा।  चूंकि सिर की हड्डी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी उस समय उसको सही करना नामुमकिन सा था। 

हाल ही में बच्चे के पेरेंट्स अपोलोमेडिक्स आए और हमारी टीम से मिले। मेरे साथ डॉ सुनील सिंह और डॉ प्रार्थना सक्सेना ने बच्चे की मेडिकल हिस्ट्री ली। ऐसे मामलों में अमूमन टाइटेनियम का स्कल इम्प्लांट का प्रयोग होता है। लेकिन आगे चलकर बच्चे की उम्र के साथ शारीरिक बदलाव आते और टाइटेनियम इम्प्लांट का आकार न बढ़ने से बच्चे के सिर में गड्ढा होने का खतरा बना रहता। यह बच्चे के अंदर अन्य परेशानियों के साथ कहीं न कहीं हीन-भावना का कारण बनता है। 

डॉ सुनील कुमार सिंह ने बताया, "हमारी टीम ने रिसर्च कर इसका उपाय निकाला और मेडपोर इम्प्लांट का प्रयोग किया जो पोरस पॉलीइथीलीन इम्प्लांट है और उम्र के साथ यह बढ़ते स्कल के आकार के अनुरूप अपने को एडजस्ट कर लेता है। यह इम्प्लांट आपरेशन थिएटर में ही गर्म पानी में डालकर उसी आकार में काटा जाता है, जिस आकार में उसे लगाया जाना होता है। यही प्रक्रिया अपनाई गई और सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। सर्जरी के पश्चात बच्चा निरंतर फॉलोअप के लिए आ रहा है और स्वस्थ है।"

डॉ अजय कुमार, डायरेक्टर मेडिकल सर्विसेज, अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने बताया, "अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल की स्थापना ही इस उद्देश्य के साथ हुई थी कि स्थानीय स्तर पर हम आम जनता को वर्ल्ड क्लास मेडिकल ट्रीटमेंट मुहैया कराएंगे ताकि उन्हें इलाज के लिए मेट्रो शहरों की लंबी दूरी न तय करनी पड़े और साथ ही उन्हें अन्य लॉजिस्टिक्स की परेशानी कम से कम उठानी पड़े। हमे खुशी है कि हर ऐसे केस के साथ आम जनता की उम्मीदों पर खरे उतरते आए हैं और विश्वास दिलाते हैं कि हम अपने उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

Breast cancer mortality in 500 000 women with early invasive breast cancer in England, 1993-2015

Breast cancer mortality in 500 000 women with early invasive breast cancer in England, 1993-2015

British Medical Journal July 18 2023 89538

These five year breast cancer mortality risks for patients with a recent diagnosis may be used to es

सिर्फ 11 रुपये में इस निजी अस्पताल में होता है इलाज!

सिर्फ 11 रुपये में इस निजी अस्पताल में होता है इलाज!

आरती तिवारी June 28 2023 34307

पंचकूला में एक ऐसा अत्याधुनिक निजी अस्पताल है, जहां सिर्फ 11 रुपये में होता है।

भारत ने मातृ मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दर काम करने में सफलता पायी है लेकिन चुनौतियां बनी हुई हैं: यूनीसेफ 

भारत ने मातृ मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दर काम करने में सफलता पायी है लेकिन चुनौतियां बनी हुई हैं: यूनीसेफ 

हे.जा.स. October 31 2025 5019

भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा बड़ा देश है जहां शिशु लड़कों की तुलना में शिशु लड़कियों की मृत्यु अधिक हो

परमार्थ निकेतन में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का समापन

परमार्थ निकेतन में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का समापन

विशेष संवाददाता November 15 2022 28480

500 से अधिक रोगियों ने अपना पंजीकरण करवाया था जिसमें से 200 से अधिक रोगियों का मोतियाबिंद का आपरेशन

आई-क्यू के साथ 1 करोड़ से अधिक मरीजों का भरोसा कायम

आई-क्यू के साथ 1 करोड़ से अधिक मरीजों का भरोसा कायम

हुज़ैफ़ा अबरार May 07 2026 2401

अपग्रेडेड राजाजीपुरम सेंटर में अब उन्नत रेटिना सेवाओं और अत्याधुनिक OCT (Optical Coherence Tomograph

प्रधानमंत्री 11 दिसंबर को तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थान राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री 11 दिसंबर को तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थान राष्ट्र को समर्पित करेंगे

विशेष संवाददाता December 07 2022 32443

आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय आयुष मंत्री ने मीडिया को 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (WAC) का विव

पिछले दशक में स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मामलों में 100% वृद्धि हुई: डॉ लोकेंद्र गुप्ता

पिछले दशक में स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मामलों में 100% वृद्धि हुई: डॉ लोकेंद्र गुप्ता

रंजीव ठाकुर May 28 2022 45028

डॉ लोकेन्द्र ने बताया कि 85% मृत्यु स्ट्रोक के कारण लोअर इनकम ग्रुप वाली कन्ट्रीज में होती है। इंडिय

डॉक्टरों ने 3 कटी हुई उंगलियों को फिर से जोड़ा, पैर की अंगुली से बनाया हाथ का अंगूठा

डॉक्टरों ने 3 कटी हुई उंगलियों को फिर से जोड़ा, पैर की अंगुली से बनाया हाथ का अंगूठा

एस. के. राणा January 30 2023 42874

हाथ का अंगूठा कटकर अलग हो जाए तो उसे जोड़ने के बारे में तो सोचा जा सकता है, हालांकि अगर अंगूठा कटकर

चौबीस घंटे मरीज़ों की सेवा में रहतें हैं नर्स।

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2021 39242

अशोक कुमार ने हेल्थ जागरण को शुभकामनाएं दिया और तमाम मुद्दों पर बातचीत किया।

यौन संक्रमण ओरल गोनोरिया: प्रसार, लक्षण, उपचार

यौन संक्रमण ओरल गोनोरिया: प्रसार, लक्षण, उपचार

लेख विभाग March 04 2023 49462

ओरल गोनोरिया आमतौर पर ओरल सेक्स के जरिए फैलता है। यह ऐसे व्यक्ति से फैलता है, जिसके जेनिटल्स और एनल

Login Panel