देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

देश भर के दवा व्यापारियों ने कार्यशाला में साझा किया समस्याओं को।

उत्तर प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर डॉ एके जैन ने वैश्विक महामारी कोरोना काल में उत्तर प्रदेश के दवा व्यापारियों द्वारा की गए कार्यों की बहुत ही सराहना की तथा उन्होंने आश्वासन दिया उत्तर प्रदेश किसी भी दवा व्यापारी को पोर्टल से कोई परेशानी नहीं होगी।

0 34657
देश भर के दवा व्यापारियों ने कार्यशाला में साझा किया समस्याओं को। आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट उत्तर प्रदेश के तत्वावधान आयोजित शैक्षणिक कार्यशाला।


लखनऊ। देश के 10 राज्यों से एवं उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से दवा विक्रेता पदाधिकारियों के साथ आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट उत्तर प्रदेश (ओसीडी यूपी) के तत्वावधान में गुरूवार को निराला नगर स्थित एक होटल में शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें दवा व्यापारियों की समस्याओं से संबंधित हर बिंदु पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आल इंडिया आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) के अध्यक्ष जेएस. शिंदे व विशिष्ट अतिथि महासचिव राजीव सिंघल थे।

अध्यक्ष व महासचिव राजीव सिंघल ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण उत्पन्न व्यापार में हो रही कठिनाई एवं उसके निवारण तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के पोर्टल पर खामियों की चर्चा की तथा दवाओं की आनलाइन बिक्री से उत्पन्न कठिनाई के समुचित समाधान की बात कहीं। 

उत्तर प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर डॉ एके जैन ने वैश्विक महामारी कोरोना काल में उत्तर प्रदेश के दवा व्यापारियों द्वारा की गए कार्यों की बहुत ही सराहना की तथा उन्होंने आश्वासन दिया उत्तर प्रदेश किसी भी दवा व्यापारी को पोर्टल से कोई परेशानी नहीं होगी। 

ओसीडी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह, महामंत्री सुधीर अग्रवाल, दवा विक्रेता समिति लखनऊ के अध्यक्ष अनिल जय सिंह, महामंत्री ओपी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदीप दुबे , कोषाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि इधर विगत कुछ वर्षों में मल्टीनेशनल कंपनियों के मनमाना रवैया से दवा व्यापारी बहुत त्रस्त हैं। आनलाइन दवा व्यापार के चलते दवा व्यापारियों को बहुत दिक्कत हो रही है, दवा कारोबारियों की अन्य कई परेशानियां बढ़ती जा रही हैं इसके लिए ओसीडी यूपी संघर्ष कर इनका समाधान कराएगी। 

इसके अलावा संदीप नागिया (दिल्ली), प्रसन्न कुमार सिंह (बिहार), आरबी पुरी (राजस्थान), अल्पेश पटेल (गुजरात), अरविंद गुप्ता (राजस्थान), बैजनाथ जागुष्टे (महाराष्ट्र), सुरेंद्र दुग्गल (पंजाब), अमित गर्ग (उत्तरांचल), अशोक सिंगला (हरियाणा),  जसवंत भाई पटेल (गुजरात), बीएस मनकोटी एवं अजय गर्ग (उत्तरांचल) कार्यशाला में मुख्य वक्ता गण के रूप में उपस्थित रहें। 

बैठक में प्रदेशभर के दवा व्यापारियों के पदाधिकारी गण, दवा विक्रेता समिति लखनऊ के अध्यक्ष अनिल जय सिंह, महामंत्री ओपी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदीप दुबे , कोषाध्यक्ष सुभाष शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, प्रदीप चंद जैन, टोनी, सी एम दुबे अखिल जय सिंह, राजीव शर्मा, सुनीत कपूर, अमित गुलाटी, संजय गुप्ता, अंशुल अग्रवाल, विनय शुक्ला, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद जीशान, हारून रितेश, निखिल अग्रवाल, विकास रस्तोगी राजीव रस्तोगी संजय रस्तोगी, अवनीश तिवारी, मनोज कुमार, मनीष सेठ, गौतम चोपड़ा मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

जानलेवा भी साबित हो सकता है निमोनिया, बरतें ये सावधानियां

जानलेवा भी साबित हो सकता है निमोनिया, बरतें ये सावधानियां

आरती तिवारी November 13 2022 67552

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि निमोनिया दो तरह के होते हैं। पहला लोवर निमोनिया

इन होम्योपैथिक मेडिसिन से कम करें वजन और पेट की चर्बी

इन होम्योपैथिक मेडिसिन से कम करें वजन और पेट की चर्बी

श्वेता सिंह August 28 2022 120794

वजन कम करने के लिए होम्योपैथिक दवा ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पतले होने क

कतरास धर्मशाला में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

कतरास धर्मशाला में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

विशेष संवाददाता February 10 2023 34637

कतरास धर्मशाला में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में बड़ी दूर-दूर से लोग आए जिनकी फ्री में जांच की गई।

कोविड​​-19 से उबरे एक तिहाई बुजुर्गों में कम से कम एक नयी समस्या मिली: बीएमजे

कोविड​​-19 से उबरे एक तिहाई बुजुर्गों में कम से कम एक नयी समस्या मिली: बीएमजे

हे.जा.स. February 10 2022 27748

नतीजे बताते हैं कि 2020 में कोविड-19 से ठीक होने वाले व्यक्तियों में से 32 प्रतिशत लोगों को एक या अध

सिल्वर जुबली बाल महिला चिकित्सालय ने 54 क्षय रोगियों को लिया गोद 

सिल्वर जुबली बाल महिला चिकित्सालय ने 54 क्षय रोगियों को लिया गोद 

हुज़ैफ़ा अबरार July 02 2022 38533

डा. अजय पाल ने कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है। इसकी जांच और इलाज स्वास्थ्य केंद्रों

नालंदा के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बनाया जायेगा स्तनपान वार्ड

नालंदा के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बनाया जायेगा स्तनपान वार्ड

admin November 03 2022 30131

स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देशित है कि स्तनपान वार्ड ओपीडी के करीब स्थापित किया जायेगा। इसके अतिरिक्

देश में थम नहीं रहे कोरोना संक्रमण के मामले।

देश में थम नहीं रहे कोरोना संक्रमण के मामले।

रंजीव ठाकुर March 16 2021 30035

नए मामलों में वृद्धि के चलते सक्रिय मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,1

ऑल इंडिया आयुष पोस्टग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी

ऑल इंडिया आयुष पोस्टग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी

एस. के. राणा November 11 2022 27222

इस बार आयुष पोस्टग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जाम 15 अक्टूबर को दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था जिसमें 31,67

आदतों हो अच्छी तो खुशहाल होगी लाइफ

आदतों हो अच्छी तो खुशहाल होगी लाइफ

लेख विभाग July 12 2023 35826

कहते हैं कि अगर लाइफ में अच्छी आदतों को अपना लिया जाए, तो जिंदगी की आधी मुश्किलें तो वैसे ही आसान हो

एसजीपीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी लैब में डॉक्टर सहित 20 से ज्यादा स्टाफ कोविड पॉजिटिव

एसजीपीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी लैब में डॉक्टर सहित 20 से ज्यादा स्टाफ कोविड पॉजिटिव

हुज़ैफ़ा अबरार January 15 2022 36779

एसजीपीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी लैब में डॉक्टर सहित 20 से ज्यादा कर्मचारी पॉजिटिव आ गए हैं। शुक्रवार क

Login Panel