देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में कोविड-19 के 11,649 नए मामले, 90 लोगों की मौत। 

देश में कुल 1,06,21,220 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.29 प्रतिशत हो गई। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है।

हे.जा.स.
February 15 2021 Updated: February 21 2021 17:03
0 29858
देश में कोविड-19 के 11,649 नए मामले, 90 लोगों की मौत।  प्रतीकात्मक फोटो

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,649 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,09,16,589 हो गई। वहीं, इस महीने में नौंवी बार संक्रमण से एक दिन में 100 से कम लोगों की मौत हुई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 90 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,55,732 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 1,06,21,220 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.29 प्रतिशत हो गई। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है।

देश में अभी उपचाराधीन लोगों की संख्या डेढ़ लाख से कम है। अभी कुल 1,39,637 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.28 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 14 फरवरी तक 20,67,16,634 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 4,86,122 नमूनों का परीक्षण रविवार को किया गया था।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

वृद्ध श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य, ऐसे मिलेगी जानकारी

वृद्ध श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य, ऐसे मिलेगी जानकारी

विशेष संवाददाता March 05 2023 28890

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य और पर्यटन विभा

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण लाएगा बीमा सुगम योजना

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण लाएगा बीमा सुगम योजना

रंजीव ठाकुर September 06 2022 87498

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण जल्द ही बीमा सुगम योजना लाने वाली है। पिछले दिनों हेल्थ जागरण

सिर्फ एक रुपये में कानपुर के मेडिकल कॉलेज में ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी शुरू

सिर्फ एक रुपये में कानपुर के मेडिकल कॉलेज में ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी शुरू

श्वेता सिंह October 15 2022 29038

निजी अस्पतालों में इस तकनीक से ऑपरेशन में 10 लाख रुपये तक खर्च होते हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज में एक र

चीन की लैब से लीक हुआ कोरोना !

चीन की लैब से लीक हुआ कोरोना !

हे.जा.स. February 28 2023 31595

व्हाइट हाउस और अमेरिकी संसद के प्रमुख सदस्यों को सौंपी गई एक खुफिया रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई

थैलेसीमिया बीमारी को खत्म करने के लिए सरकार चलाएगी मुहिम

थैलेसीमिया बीमारी को खत्म करने के लिए सरकार चलाएगी मुहिम

लेख विभाग May 11 2023 26225

थैलेसीमिया बीमारी को खत्म करने के लिए अब सरकार राष्ट्रीय मिशन शुरू करने जा रही। लोकसभा अध्यक्ष ओम ब

कैंसर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने किया दौरा

कैंसर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने किया दौरा

विशेष संवाददाता February 18 2023 32544

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने शुक्रवार को कैंसर अस्पताल आईजीएमसी का दौरा किया।

यूपी के किशोर-किशोरियों में स्वास्थ्य केंद्रो पर जाने की दर में हुआ इजाफा, ब्रेकथ्रू ने किया सर्वे

रंजीव ठाकुर July 30 2022 21859

किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण तथा स्वास्थ्य को लेकर काम करने वाली स्वंयसेवी संस्था ब्रेकथ्रू ने हालिय

  अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर बलरामपुर अस्पताल की नर्सों ने ली सेवा की शपथ

अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर बलरामपुर अस्पताल की नर्सों ने ली सेवा की शपथ

हुज़ैफ़ा अबरार May 15 2026 1400

अशोक कुमार ने कहा हम सभी कितनी भी विकट स्थिति हो हमेशा अपने दायित्व को सेवा और समर्पण से करते हैं। क

ठंड में होने वाली जुकाम के लिए रामबाण साबित होगा ये आयुर्वेदिक काढ़ा

ठंड में होने वाली जुकाम के लिए रामबाण साबित होगा ये आयुर्वेदिक काढ़ा

श्वेता सिंह November 05 2022 34997

इसके सेवन से पेट की गैस, अपच और आव की दिक्कत दूर हो जाती है। खांसी और कफ में यह आपको आराम देता है। द

केजीएमयू में मनाया गया वार्षिक रिसर्च शोकेश, ये हुए सम्मानित

केजीएमयू में मनाया गया वार्षिक रिसर्च शोकेश, ये हुए सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार November 11 2022 32800

समारोह में पद्म भूषण प्रो. के. श्रीनाथ रेडडी का प्रो देवेंद्र गुप्ता रिसर्च ओरेशन अवार्ड के अंतर्गत

Login Panel