देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

आज से वयस्कों को लगेगा कोविडरोधी टीके की मुफ्त एहतियाती खुराक

केंद्र सरकार ने आज से सभी वयस्कों को मुफ्त एहतियाती खुराक लगाने का फैसला किया है। 15 जुलाई से 'आजादी के अमृत महोत्सव' के हिस्से के रूप में अगले 75 दिनों तक मुफ्त एहतियाती खुराक के लिए अभियान चलाया जाएगा।

एस. के. राणा
July 15 2022 Updated: July 15 2022 18:05
0 22785
आज से वयस्कों को लगेगा कोविडरोधी टीके की मुफ्त एहतियाती खुराक प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। हर रोज संक्रमण और मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने सभी वयस्कों को एहतियाती खुराक (Precaution dose) देने का फैसला किया है।


केंद्र सरकार ने आज से सभी वयस्कों को मुफ्त एहतियाती खुराक लगाने का फैसला किया है। 15 जुलाई से 'आजादी के अमृत महोत्सव' के हिस्से के रूप में अगले 75 दिनों तक मुफ्त एहतियाती खुराक के लिए अभियान चलाया जाएगा। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई थी। सरकारी केंद्रों पर सभी वयस्कों को मुफ्त बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

राज्यों को स्पुतनिक-वी (sputnik V) उपलब्ध कराने के निर्देश
इस विशेष अभियान को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों को यह सुनिश्चित करने का सुझाव दिया है कि स्पुतनिक-वी टीका उपलब्ध करा रहे निजी टीकाकरण केंद्र टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ लाभार्थियों तक इसकी दूसरी और एहतियाती खुराक उपलब्ध कराएं।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को कहा कि देखने में आया है कि जिन लोगों को स्पुतनिक-वी टीके की एहतियाती खुराक लेनी है, उनकी संख्या की केवल 0.5 प्रतिशत ही वैक्सीन की प्राप्ति की गई है। उन्होंने कहा कि निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन की दो खुराक लगवाने वालों को स्पुतनिक-वी के कंपोनेंट-1 का इस्तेमाल करते हुए एहतियाती खुराक दी जा सकती है। इस टीके के लाभार्थी बूस्टर खुराक लें, इसके लिए इसकी उपलब्धता को बढ़ाने के लिहाज से स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से स्पुतनिक वी टीके (कंपोनेंट-1) की उपलब्धता सुनिश्चित करने और निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों की सक्रियता सुनिश्चित करने को कहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे कोविड लक्षण वाले मरीज़।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे कोविड लक्षण वाले मरीज़।

हे.जा.स. December 21 2021 41734

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन आठ से 10 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इनमे

माघ मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

माघ मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

विशेष संवाददाता January 06 2023 27329

संगम नगरी प्रयागराज में पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा से पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी

पाकिस्तान में जानलेवा हुआ कांगो वायरस

पाकिस्तान में जानलेवा हुआ कांगो वायरस

हे.जा.स. May 08 2023 43443

स्वास्थ्य संसदीय सचिव कासिम सिराज सूमरो ने कहा कि रोगी के नमूने लेकर उसे आगा खान विश्वविद्यालय अस्पत

लौंग के तेल के है जादुई फायदे

लौंग के तेल के है जादुई फायदे

आरती तिवारी September 24 2022 27965

सालों से आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में प्रयोग किया जाने वाले प्रभावी उपायों में से एक लौंग का तेल ह

गोरखपुर में डेंगू के मरीजों को इलाज के साथ मिल रहा नोटिस

गोरखपुर में डेंगू के मरीजों को इलाज के साथ मिल रहा नोटिस

श्वेता सिंह November 08 2022 27836

नगर निगम ने इसे 25 जोनों में बांटकर काम प्रारंभ किया है। आपको बता दें लार्वा मिलने पर आरआरटी टीम जाक

होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की स्वीकार्यता के प्रमुख कारण बता रहें डा. सौरभ

होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की स्वीकार्यता के प्रमुख कारण बता रहें डा. सौरभ

लेख विभाग March 20 2022 56039

अपने करिश्माई चिकित्सकीय परिणामों के कारण होम्योपैथी प्रमुख चिकित्सा पद्धति के रूप में स्थापित हो चु

बाल विकास एवं पुष्टाहार की मुख्य सेविका पद के हजारों पद निकले देखिए विस्तृत जानकारी  

बाल विकास एवं पुष्टाहार की मुख्य सेविका पद के हजारों पद निकले देखिए विस्तृत जानकारी  

रंजीव ठाकुर July 05 2022 37032

महज 25 रुपए के आवेदन शुल्क को जमा कर आप बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में नौकरी पा सकते हैं। मुख्य स

केद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

केद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

विशेष संवाददाता May 24 2023 32042

केद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने इमरजेंसी वार्ड, ब

मेरठ के अस्पतालों में फर्जी डॉक्टर्स के नाम पर हो रहा था इलाज, सीएमओ ने पकड़ा बड़ा घोटाला

मेरठ के अस्पतालों में फर्जी डॉक्टर्स के नाम पर हो रहा था इलाज, सीएमओ ने पकड़ा बड़ा घोटाला

विशेष संवाददाता August 02 2022 30227

जनपद के कई अस्पतालों में ऐसे डॉक्टर्स के नाम पर इलाज हो रहा है जो वहां नहीं आते-जाते ही नहीं हैं। ये

भारतीय जन औषधि केंद्रों से दवायें, बाजार से 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती 

भारतीय जन औषधि केंद्रों से दवायें, बाजार से 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती 

एस. के. राणा March 07 2023 28025

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर के बताया कि आज पांचवां जन औषधि दिवस द

Login Panel