देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का हुया शुभारंभ। 

महिला नसबंदी करवाने पर लाभार्थी को 1400 रूपये की प्रतिपूर्ति धनराशि तथा पुरुष नसबंदी करवाने पर लाभार्थी को 2000 रूपये की प्रतिपूर्ति धनराशि दी जाती है।

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का हुया शुभारंभ।  प्रतीकात्मक

लखनऊ। विश्व जनसँख्या दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) काकोरी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा. दिलीप कुमार भार्गव ने कहा कि आज से जनसँख्या स्थिरता पखवाड़े की भी शुरुआत हो गयी है जो 24 जुलाई तक चलेगा।

इस पखवाड़े के दौरान नियत सेवा दिवस के माध्यम से लोगों को महिला एवं पुरुष नसबंदी की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। महिला एवं पुरुष नसबंदी हेतु पूर्व पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। साथ ही आशा कार्यकर्ता द्वारा समुदाय को जनसँख्या नियोजन के बारे में जागरूक किया जायेगा। जागरूकता के साथ ही इच्छुक दम्पतियों को परिवार नियोजन के निःशुल्क साधन उपलब्ध कराने के साथ ही परामर्श भी दिया जायेगा। सभी गतिविधियों का आयोजन कोविड से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित किया जायेगा।

चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि समय की मांग है कि “दो ही बच्चे सबसे अच्छे”। इससे न केवल परिवार ही सुखी रहता है बल्कि महिला का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। बार-बार गर्भ धारण करने से महिला के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। परिवार अगर छोटा है तो हम अपने बच्चों को अच्छा खान–पान और शिक्षा मुहैया करा पायेंगे। स्वयं भी एक अच्छी जिंदगी जी पाएंगे। 

शादी के बाद पहला बच्चा दो साल बाद और दो बच्चों मे तीन साल का अंतर नियोजित करें। परिवार को सीमित रखना अकेले महिला की ही जिम्मेदारी नहीं है | पुरुषों को भी आगे आना चाहिए। परिवार नियोजन के अस्थायी साधन जैसे छाया गर्भनिरोधक गोली, त्रैमासिक गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन, आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी, इमरजेंसी कॉण्ट्रासेप्टिव गोलियां, कंडोम सीएचसी पर निःशुल्क उपलब्ध हैं। सीएचसी पर कंडोम बॉक्स भी लगे हैं | साथ ही महिला नसबंदी और पुरुष नसबंदी की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध है। 

महिला नसबंदी करवाने पर लाभार्थी को 1400 रूपये की प्रतिपूर्ति धनराशि तथा पुरुष नसबंदी करवाने पर लाभार्थी को 2000 रूपये की प्रतिपूर्ति धनराशि दी जाती है।
 
डॉ दिलीप ने कहा कि परिवार नियोजन से सम्बन्धित परामर्श देने हेतु सीएचसी पर परिवार कल्याण परामर्श की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही आशा कार्यकर्ता द्वारा भी समुदाय को इसके बारे में सलाह दी जाती है।

इस मौके पर परिवार नियोजन के साधनों का स्टाल भी लगाया गया और इच्छुक लोगों को निःशुल्क साधन वितरित किये गये। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शशि भूषण, ब्लाक समुदाय प्रक्रिया प्रबंधक प्रदुम्न कुमार मौर्या तथा सीएचसी के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड टीकाकरण: न्यायाधीश, न्यायिक कर्मचारियों को प्राथमिकता देने पर न्यायालय करेगा सुनवाई।
झारखंड में मेडिकल यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना 

झारखंड में मेडिकल यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना 

आनंद सिंह December 19 2025 7007

इरफान अंसारी ने फेसबुक पर लिखा:पिछले 20 वर्षों तक राज्य की जनता को केवल आश्वासन देकर आँखों में धूल झ

कोविड से रिकॉर्ड  मौतें, संक्रमण के नये मामले चार लाख से ऊपर। 

कोविड से रिकॉर्ड  मौतें, संक्रमण के नये मामले चार लाख से ऊपर। 

एस. के. राणा May 08 2021 24689

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों की मौत अन्य गंभीर बीमारियों के कारण हुई है।

मौजूदा टीके ओमीक्रोन संक्रमण के प्रसार को रोकने में मददगार: डॉ. कोएत्जी

मौजूदा टीके ओमीक्रोन संक्रमण के प्रसार को रोकने में मददगार: डॉ. कोएत्जी

हे.जा.स. December 26 2021 25785

मौजूदा टीकों से संक्रमण को कम करने में काफी मदद मिलेगी, क्योंकि टीका लेने वाले या संक्रमित हो चुके ल

आईएमए लखनऊ की नयी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

आईएमए लखनऊ की नयी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार December 06 2025 1505

डॉ. संजय सक्सेना नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा आई एम ए लखनऊ को और ऊँचाइयों पर ले जाना ह

आँखें ही असल ज़िंदगी हैं, रखें ख्याल।

आँखें ही असल ज़िंदगी हैं, रखें ख्याल।

लेख विभाग July 13 2021 40054

आपको यदि कोई दृष्टि संबंधी समस्या का भी अनुभव हो रहा है तो समग्र नेत्र जांच के लिए किसी आईकेयर प्रोफ

बालों की सुंदरता के लिए खाने में जरूर शामिल करें ये चीजें

बालों की सुंदरता के लिए खाने में जरूर शामिल करें ये चीजें

श्वेता सिंह October 16 2022 101386

अंडों में बहुत सारा प्रोटीन पाया जाता है। अंडा खाने तथा लगाने दोनों में उपयोग कर सकते है। अंडा लगान

सिप्ला को माइग्रेन की दवा Sumatriptan के लिए मिली USFDA से मंजूरी। 

सिप्ला को माइग्रेन की दवा Sumatriptan के लिए मिली USFDA से मंजूरी। 

हे.जा.स. March 03 2021 27380

सिप्ला की दवा Sumatriptan 20 मिलीग्राम NASAL स्प्रे अंतर्राष्ट्रीय दवा कंपनी GlaxoSmithKline के ब्र

कोविड-19 संक्रमण की जेनेरिक दवाईयां  उपलब्ध करा रही है स्टेहैप्पी।

कोविड-19 संक्रमण की जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध करा रही है स्टेहैप्पी।

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2021 37330

स्टेहैप्पी फार्मेसी जेनेरिक दवाईयों के जरिए उन लोगों की मदद कर रही है, जिन्हें मार्केट में एंटी कोव

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच रूस में 11 दिन के लिए लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच रूस में 11 दिन के लिए लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान।

हे.जा.स. October 29 2021 33871

सरकार ने दूसरे देशों की तरह सख्त लॉकडाउन का ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन मॉस्कों में गुरुवार से 7 नवं

Login Panel