देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में मात्र एक रुपए में दिखाइए सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर्स को

बढ़ती महंगाई के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक अच्छी खबर आई है। शहर के एसएन मेडिकल कालेज में मात्र एक रुपए में सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर्स से ओपीडी में परामर्श ले सकते हैं। ये ओपीडी सोमवार से शुरू हो रहीं हैं।

रंजीव ठाकुर
August 21 2022 Updated: August 21 2022 20:14
0 63746
आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में मात्र एक रुपए में दिखाइए सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर्स को एसएन मेडिकल कालेज, आगरा

लखनऊ /आगरा। बढ़ती महंगाई के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक अच्छी खबर आई है। शहर के एसएन मेडिकल कालेज में मात्र एक रुपए में सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर्स से ओपीडी में परामर्श ले सकते हैं। ये ओपीडी सोमवार से शुरू हो रहीं हैं। 

 

आज कल किसी निजी अस्पताल में सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर को दिखाना हो तो फ़ीस की कोई सीमा नहीं होती है। ऐसे में आगरा का एसएन मेडिकल कालेज (SN Medical College, Agra) की ओपीडी में मात्र एक रुपए में सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर्स (super specialist doctors) से परामर्श लिया जा सकता है। 

 

एसएन मेडिकल कालेज में एक रुपये के पर्चे पर परामर्श दिया जाएगा। सुपरस्पेशियलिटी ओपीडी (superspecialty OPD) में कैंसर, ह्रदय, पेट, गुर्दा सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज परामर्श ले सकते हैं। मरीज एमसीएच बिल्डिंग में पर्चा बनवाएंगे और यही से दवा भी मिल जाएगी। 

 

सुपरस्पेशियलिटी सर्जरी ओपीडी (Superspecialty Surgery OPD) में कैंसर, ह्रदय, गेस्ट्रो, यूरोलाजी, न्यूरोसर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, पिडियाट्रिक, इन्डोक्राइन और न्यूरो सर्जरी के लिए सोमवार से शुक्रवार तक अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं। 

 

सुपरस्पेशियलिटी मेडिसिन ओपीडी (Superspecialty Medicine OPD) में नेफ्रोलाजी, न्यूरोलाजी, गेस्ट्रो मेडिसिन, कोर्डियालाजी, कैंसर और पल्मोनरी मेडिसिन के लिए सोमवार से शनिवार तक अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं।

 

प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता का कहना है कि सामान्य ओपीडी (general OPD) से रेफर मरीजों को सुपरस्पेशियलिटी ओपीडी में परामर्श दिया जाएगा। जिन मरीजों को जरूरत है वे सीधे सुपरस्पेशिलिटी ओपीडी में भी परामर्श ले सकेंगे। सोमवार को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक ओपीडी संचालित की जाएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

दिमाग की नसों में ब्लॉकेज होने पर दिखते हैं ये लक्षण

दिमाग की नसों में ब्लॉकेज होने पर दिखते हैं ये लक्षण

लेख विभाग April 11 2023 501751

दिमाग की नस में ब्लॉकेज होना एक बहुत ही गंभीर समस्या है। क्योंकि ऐसा होने पर दिमाग में पोषक तत्वों औ

रांची के रिम्स में महिला ने एक साथ दिया 5 बच्चो को जन्म

रांची के रिम्स में महिला ने एक साथ दिया 5 बच्चो को जन्म

हे.जा.स. May 24 2023 31647

झारखंड के रांची में एक महिला ने 5 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। वहीं इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी

चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप, त्वचा की एलर्जी से हैं परेशान तो अपनाएं ये उपाय

चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप, त्वचा की एलर्जी से हैं परेशान तो अपनाएं ये उपाय

सौंदर्या राय May 12 2023 91817

गर्मी में अपने चेहरे, त्वचा की खास देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। गर्मी में अपने स्किन को मुलायम, ख

गर्मी में सुन्दर बने रहने के लिए खाएं ये मौसमी फल

गर्मी में सुन्दर बने रहने के लिए खाएं ये मौसमी फल

सौंदर्या राय June 19 2022 45754

मौसमी फलों में विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ कुछ मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट और फ

बर्ड फ्लू पर केंद्र सरकार चौकन्ना दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित।

बर्ड फ्लू पर केंद्र सरकार चौकन्ना दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित।

हे.जा.स. January 06 2021 24299

बर्ड फ्लू का प्रकोप भारत में कोई नई बात नहीं है। देश में 2015 से हर साल सर्दियों के दौरान बीमारी के

एक्सपायर दवाओं को कम्पनी ने सूचना के बाद भी  नहीं उठाया था: लोहिया अस्पताल

एक्सपायर दवाओं को कम्पनी ने सूचना के बाद भी नहीं उठाया था: लोहिया अस्पताल

रंजीव ठाकुर May 15 2022 37299

कालातीत भण्डारित औषधियों की त्रिमासिक सूचना दवाई कम्पनियों को दी जाती है। अनुबन्ध की शर्ताें के मुता

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग,डॉक्टर ने जिला अस्पताल का लिया जायजा

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग,डॉक्टर ने जिला अस्पताल का लिया जायजा

विशेष संवाददाता February 03 2023 31503

नोडल अधिकारी डॉक्टर आदर्श विश्नोई ने बताया कि उनके साथ डॉ. अमिता मालाकार ने कायाकल्प के मानकों के आ

महामारी ने सस्ती प्रौद्योगिकियों में निवेश और जीवनरक्षक टीकों के खोज में निवेश को महत्वपूर्ण बनाया।

महामारी ने सस्ती प्रौद्योगिकियों में निवेश और जीवनरक्षक टीकों के खोज में निवेश को महत्वपूर्ण बनाया।

हे.जा.स. December 15 2021 23792

हम सभी जानते हैं कि काफी असामनता थी। निम्न मध्यम आय और मध्यम आय वाले देशों में अभी भी टीकाकरण को लेक

केंद्र सरकार को 50 करोड़ कोवाक्सीन खुराकों की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध: भारत बायोटेक

केंद्र सरकार को 50 करोड़ कोवाक्सीन खुराकों की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध: भारत बायोटेक

हे.जा.स. July 24 2021 26319

स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को संसद में कहा था कि जनवरी से 16 जुलाई तक भारत

स्किन को रखना है जवां और स्पॉटलेस तो सर्दियों में चेहरे पर लगाएं इन 2 नेचुरल चीजों का मिश्रण

स्किन को रखना है जवां और स्पॉटलेस तो सर्दियों में चेहरे पर लगाएं इन 2 नेचुरल चीजों का मिश्रण

श्वेता सिंह November 15 2022 31967

यह मिश्रण स्किन को एक्सफॉलिएट करने के साथ-साथ उसे नमी भी देगा जिससे स्किन निखरी हुई और सॉफ्ट दिखायी

Login Panel