देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

डांस थेरेपी से संभव है गंभीर बीमारियों का इलाज

नृत्य चिकित्सा या डांस थेरेपी भावनात्मक, संज्ञानात्मक, सामाजिक व्यवहार और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए गति और नृत्य का उपयोग करने वाली चिकित्सा शैली है। चिकित्सा शैली की उत्तपत्ति 1950 से मानी जाती है।

श्वेता सिंह
August 21 2022 Updated: August 21 2022 18:08
0 43536
डांस थेरेपी से संभव है गंभीर बीमारियों का इलाज प्रतीकात्मक चित्र

व्यक्ति स्वस्थ रहने के लिए हर दिन एक्सरसाइज या अन्य फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान जरूर देता है और ये आवश्यक भी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि डांस भी फिटनेस के लिए बेहतर वर्कआउट है? इससे हमारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और कई बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

 

डांस (Dance) या नृत्य वैसे तो मनोरंजन के तौर पर देखा जाता है लेकिन इसे चिकित्सा शैली के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। नृत्य चिकित्सा या डांस थेरेपी (Dance therapy) भावनात्मक, संज्ञानात्मक, सामाजिक व्यवहार और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए गति और नृत्य का उपयोग करने वाली चिकित्सा शैली (medical style) है। चिकित्सा शैली की उत्तपत्ति 1950 से मानी जाती है। उसके बाद इस पद्धति ने काफी लोकप्रियता हासिल की।

 

इस विधा से गंभीर बीमारियों (serious diseases) के इलाज की पद्धति को 'डांस मूवमेंट थेरेपी' कहा जाता है। इसके माध्यम से डिप्रेशन, हृदय रोग, जोड़ों के दर्द, ऑस्टियोपोरोसिस, डिस्लेक्सिया और यहां तक पार्किंसन जैसी बीमारियों का इलाज भी किया जाता है। डांस थिरेपिस्ट (Dance Therapist) एवं कन्हाई इंस्टीट्यूट ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स (KIPA) डांस अकादमी के निदेशक माधव जैन के अनुसार नृत्य करने के दौरान हमारे शरीर की विभिन्न मांसपेशियों का इस्तेमाल होता है और इस तरह से शरीर की जोड़ों को कोई भी नुकसान पहुंचाएं बगैर मांसपेशियों को मजबूत एवं सक्रिय बनाने में मदद मिलती है। बॉल और जॉज डांसिग जैसी कई नृत्य शैलियों से हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के अलावा रक्तचाप (blood pressure) तथा कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है।

 

आपको जानकार हैरानी होगी कि हर दिन 30 मिनट डांस करने से आप अपनी फिटनेस को बेहतर बना सकते हैं और हेल्दी जिंदगी (healthy life) जी सकते हैं। वेबएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक 30 मिनट डांस करने से 130 से 250 कैलोरी बर्न होती है। डांस करने से हार्ट हेल्थ (heart health) बेहतर होती है और शरीर को मजबूती मिलती है।

 

डांस करने से न सिर्फ आप खुश रहते हैं, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव होता है। जो लोग डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए डांस करना फायदेमंद साबित हो सकता है। अस्थि शल्य विशेषज्ञ डॉ॰ सत्यशील नायक के अनुसार भारतीय शास्त्रीय नृत्य की विभिन्न शैलियां स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। अस्थि चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ॰ सुनील कोरे कहते हैं कि किसी भी तरह की थिरकन हमारे शरीर के लिए लाभदायक है।

 

ऐसे होता है उपचार - This is how the treatment proceed

इस पद्धति के माध्यम से इलाज करने के लिए चिकित्सक (doctor) या सलाहकार समय समय पर मरीजों के साथ मुलाकात करते हैं। सबसे पहले मरीज की केस हिस्ट्री को चिकित्सक समझते है उसके बाद उस बीमारी को दूर करने के लिए आवश्यक डांस मूव्स वाले नृत्य का चयन किया जाता है। डांस करने से शरीर की कोर मसल्स मूव होती हैं और मजबूती मिलती है। नृत्य के नियमित अभ्यास से शीघ्र ही मरीज को आराम मिलना प्रारंभ हो जाता है।

 

भारतीय शास्त्रीय नृत्य कितना कारगर - How effective is Indian classical dance?

बात करें अगर भारत की तो यहां प्राचीन समय से ही नृत्य की कई विधाएं प्रचलित हैं। जैसे भरतनाट्यम नृत्य (Bharatnatyam Dance), कत्थक नृत्य (Kathak Dance), कथकली नृत्य (Kathakali Dance), कुचिपुड़ी नृत्य (Kuchipudi Dance), ओडिसी नृत्य (Odissi Dance), मणिपुरी नृत्य (Manipuri Dance), सत्त्रिया नृत्य (Sattriya Dance), मोहिनीअट्टम नृत्य (Mohiniyattam Dance) आदि। ये नृत्य शैलियां आपको स्ट्रेस फ्री रखने के साथ ही बहुत एक्टिव बनाती है। यह सभी भारतीय शास्त्रीय नृत्य विभिन्न प्रकार की मुद्राओं और भाव भंगिमाओं के साथ किए जाते हैं जो अपने आप में ही शारीरिक व्यायाम होते हैं और इनसे आपको फिट रहने में मदद भी मिलती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पंचायत घरों पर होगी स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक

पंचायत घरों पर होगी स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक

रंजीव ठाकुर May 01 2022 38818

मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्यकर्ता रवि द्विवेदी ने विधायक योगेश शुक्ला से कहा कि समस्त प्रधान ग्राम स्व

जानिये त्वचा के प्रकार और निखार बढ़ाने के घरेलू नुस्खे।

जानिये त्वचा के प्रकार और निखार बढ़ाने के घरेलू नुस्खे।

सौंदर्या राय September 12 2021 44649

आप चेहरे की चमक लाना चाहती हैं, तो आपको यह जरूर जानना चाहिए कि मेलाज्मा क्या है, और इससे कैसे बचना ह

सरोगेट मदर के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कराना होगा तीन साल का बीमा 

सरोगेट मदर के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कराना होगा तीन साल का बीमा 

हे.जा.स. June 24 2022 42748

सरोगेसी से बच्चे की इच्छा रखने वाले परिवार को सरोगेट मदर के लिए भी 36 महीने यानी 3 साल का बीमा लेना

यूपी में महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

यूपी में महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

रंजीव ठाकुर May 04 2022 26852

उत्तर प्रदेश में महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी उ

देश में ओमिक्रोन के अब तक 23 मामले मिले, कोरोना के इस संक्रमण से दहशत।

देश में ओमिक्रोन के अब तक 23 मामले मिले, कोरोना के इस संक्रमण से दहशत।

एस. के. राणा December 09 2021 32568

राजस्थान में ओमिक्रोन के नौ, गोवा में 5, कर्नाटक में 2, दिल्ली और गुजरात में एक एक मामले सामने आ चुक

सिंगापुर में ओमीक्रोन के बीए.2.75 उप-स्वरूप के दो मामले सामने आए

सिंगापुर में ओमीक्रोन के बीए.2.75 उप-स्वरूप के दो मामले सामने आए

हे.जा.स. July 18 2022 22511

मंत्रालय ने शनिवार को कहा, ‘‘अभी ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे यह पता चलता हो कि बीए.2.75 ओमीक्रो

रैह्पसोडी - 2022: केजीएमयू में होगा लवडब और खुलेगी दिल की दुकान

रंजीव ठाकुर September 21 2022 27127

तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 का आयोजन 22 सितम्बर से शुरू हो रहा है। 22 स

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को देश में आने से रोकने के लिए  अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी ज़रूरी

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को देश में आने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी ज़रूरी

एस. के. राणा March 05 2022 25350

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वैज्ञानिकों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी क

अरुणाचल प्रदेश में मेडिसिन फ्रॉम द स्काई हेल्थकेयर सर्विस शुरू, ड्रोन से मंगवाइए दवाएं

अरुणाचल प्रदेश में मेडिसिन फ्रॉम द स्काई हेल्थकेयर सर्विस शुरू, ड्रोन से मंगवाइए दवाएं

विशेष संवाददाता August 17 2022 30927

अरुणाचल प्रदेश में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए एक नयी मुहीम शुरू की गई है जिसके त

लम्बी विमान यात्रा से हो सकता है कोरोना संक्रमण, शोध में हुआ खुलासा। 

लम्बी विमान यात्रा से हो सकता है कोरोना संक्रमण, शोध में हुआ खुलासा। 

हे.जा.स. January 28 2021 23508

शोधकर्ताओं ने दुबई से न्यूजीलैंड के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों पर किए अध्ययन के आधार पर दाव

Login Panel