देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

सेकंड हैंड स्मोकिंग कैंसर का 10वां सबसे बड़ा कारण: द लैंसेट

धूम्रपान करने वाले लोगों में कैंसर का जितना खतरा है, उतना ही ऐसे लोगों के करीब रहने वालों में भी खतरा रहता है। धूम्रपान नहीं करने वाले लोग भी धुएं से बीमार पड़ रहे हैं। इसलिए शोधकर्ताओं ने धूम्रपान करने वालों से दूर रहने की सलाह दी है।

हे.जा.स.
August 21 2022 Updated: August 21 2022 19:49
0 28371
सेकंड हैंड स्मोकिंग कैंसर का 10वां सबसे बड़ा कारण: द लैंसेट पैसीव स्मोकिंग प्रतीकात्मक चित्र

लंदन। एक आंकड़े के मुताबिक धूम्रपान करने के कारण वैश्विक स्तर पर 2019 में 76.9 लाख लोगों की जान गई थी। वहीं भारत में धूम्रपान करने के कारण हर साल औसतन 10 लाख लोगों की जान जाती है। इस आंकड़े में पिछले 30 वर्षों में 58.9 फीसदी का इजाफा हुआ है। जानकारी के अनुसार अगर आप धूम्रपान नहीं करते हैं तो भी आपको इससे होने वाली घातक बीमारियां हो सकती हैं।

 

हाल ही में ब्रिटिश मेडिकल जर्नल, द लैंसेट (The Lancet) के अध्ययन में दावा किया गया है कि सेकंड-हैंड स्मोकिंग कैंसर (cancer) होने का 10वां सबसे बड़ा कारण है। यानी कि धूम्रपान करने वाले लोगों में कैंसर का जितना खतरा है, उतना ही ऐसे लोगों के करीब रहने वालों में भी खतरा रहता है। धूम्रपान (smoking) नहीं करने वाले लोग भी धुएं से बीमार पड़ रहे हैं। इसलिए शोधकर्ताओं ने धूम्रपान करने वालों से दूर रहने की सलाह दी है।

 

पैसीव स्मोकिंग (passive smoking), यानी किसी और के सिगरेट पीने से आने वाले धुंआ भी सिगरेट पीने जितना ही नुकसान करता है। इससे दूसरे व्यक्ति को भी कई बीमारियां हो सकती हैं। आजकल हुक्का पीने का चलन भी काफी बढ़ गया है, लेकिन ये भी काफी खतरनाक (dangerous) होता है।

 

अमेरिकी रोग नियंत्रण केंद्र के मुताबिक, तंबाकू (Tobacco) के धुएं में 7,000 से अधिक जहरीले रसायन (chemical) होते हैं। 1964 के बाद से धूम्रपान नहीं करने वाले करीब 25 लाख लोगों की सेकंड-हैंड धुएं के संपर्क में आने से मौत हो चुकी है।धूम्रपान से कैंसर (cancer), हृदय रोग (heart desease), हृदयाघात, फेफड़ों के रोग और क्रॉनिक (पुरानी) प्रतिरोधी फुफ्फुसीय बीमारी (ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) (सीओपीडी) होती है। आंकड़ों के अनुसार दुनिया में हर पांचवे पुरुष की मौत के लिए धूम्रपान ही जिम्मेवार है।

Updated by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

J.E.E. की तर्ज़ पर NEET-UG की परीक्षा को वर्ष में एक बार से अधिक आयोजित करने की संभावनाओं पर विचार। 

J.E.E. की तर्ज़ पर NEET-UG की परीक्षा को वर्ष में एक बार से अधिक आयोजित करने की संभावनाओं पर विचार। 

अखण्ड प्रताप सिंह January 24 2021 16004

क छात्र विभिन्न कारणों से साल में एक बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG के दिन गैर हाज़िर हो सकता है।

मेडिकल छात्रों की सुनो सरकार ! कही हमी ना बीमार हो जाएँ !!

मेडिकल छात्रों की सुनो सरकार ! कही हमी ना बीमार हो जाएँ !!

हे.जा.स. October 25 2025 3038

भारत स्वास्थ्य के क्षेत्र पर अपनी कुल जीडीपी का लगभग 3.8 प्रतिशत खर्च करता है. यह विश्व स्वास्थ्य सं

पहले हजार दिन की सही देखभाल, जीवन बनाये खुशहाल : डॉ. पियाली 

पहले हजार दिन की सही देखभाल, जीवन बनाये खुशहाल : डॉ. पियाली 

हुज़ैफ़ा अबरार September 04 2021 38405

एसजीपीजीआई की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पियाली भट्टाचार्य का कहना है कि किसी भी बच्चे के पहले हजार

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित, योजनाओं का लाभ उठाएं, गर्भावस्था को सुरक्षित बनाएं

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित, योजनाओं का लाभ उठाएं, गर्भावस्था को सुरक्षित बनाएं

हुज़ैफ़ा अबरार February 12 2022 48683

पहली बार गर्भवती होने पर तीन किश्तों में 5000 रूपये दिए जाते हैं।सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने पर

फूली, घुमावदार, हरी या नीली नसों को ना करें नज़रंदाज़, देखे लक्षण और नया उपचार

फूली, घुमावदार, हरी या नीली नसों को ना करें नज़रंदाज़, देखे लक्षण और नया उपचार

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2022 80946

कई बार त्वचा के नीचे फूली और घुमावदार नसें होती हैं और ये सूजी और मुड़ी हुई नसें अधिकतर पैरों में देख

दिवाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग की खास तैयारी

दिवाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग की खास तैयारी

विशेष संवाददाता October 23 2022 29399

स्वास्थ्य विभाग ने भी सुरक्षित त्योहार मनाने के लिए पूरी व्यवस्था कर ली है। इसको लेकर सुरक्षित दिवाल

प्रेग्नेंसी के पता चलने के दो दिन बाद दिया बच्चे को जन्म

प्रेग्नेंसी के पता चलने के दो दिन बाद दिया बच्चे को जन्म

हे.जा.स. October 21 2022 29695

अमेरिका से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कपल ने मात्र 48 घंटे में बच्चे को जन्म दिया

सेक्स हायजीन अपनाकर बचें संक्रमण या शर्मिंदगी से

सेक्स हायजीन अपनाकर बचें संक्रमण या शर्मिंदगी से

लेख विभाग October 08 2023 156790

सेक्स से जुड़े कुछ ऐसे शारीरिक स्वच्छता के नियम हैं जिनका आप अगर पालन करें तो आपको किसी भी संक्रमण य

ब्रेन हेमरेज और ब्रेन स्ट्रोक में फर्क समझें और जानिये बचाव के उपाय।

ब्रेन हेमरेज और ब्रेन स्ट्रोक में फर्क समझें और जानिये बचाव के उपाय।

लेख विभाग November 24 2021 45496

रक्त वाहिकाओं में किसी रुकावट की वजह से दिमाग को खून की सप्लाई में कोई रुकावट आ जाए या सप्लाई बंद हो

उत्तराखंड के निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेज की नहीं बढ़ेगी फीस

उत्तराखंड के निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेज की नहीं बढ़ेगी फीस

विशेष संवाददाता October 12 2022 35729

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से गठित शुल्क नियामक समिति की ओर से निजी मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेज में एमब

Login Panel