देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने निभायी ज़िम्मेदारी।

एरा मेडिकल कॉलेज की डॉ जलीस फात्मा का पूरा परिवार कोविड-19 संक्रमण की चपेट में था फिर भी वे परिवार के साथ मरीजों का भी करतीं रहीं इलाज।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 01 2021 Updated: July 01 2021 02:22
0 36378
कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने निभायी ज़िम्मेदारी। डॉ जलीस फात्मा।

लखनऊ। एरा मेडिकल कॉलेज की डॉ जलीस फात्मा ने समर्पण और सेवाभाव की बेहतरीन मिसाल पेश की। मरीज़ों का इलाज करते-करते वह खुद कोरोना पाजिटिव हो गईं। मौत से जंग लड़ रही थीं। इस दौरान भी वे पहले अपना इलाज करतीं थीं उसके बाद मरीजों का। यह सिलसिला चला कोरोना मरीज के तौर पर और पोस्ट कोविड कंडीशन में भी चलता रहा। 

डॉक्टरी फर्ज को जीने वाली चिकित्सक जलीस फात्मा ने मानवता की एक मिसाल पेश की है। डॉ. जलीस एरा मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग की हेड हैं। वह कई सालों से यहां बतौर विभागाध्यक्ष काम कर रही हैं। कोरोना की पहली लहर आई तो एरा मेडिकल कॉलेज को कोविड अस्पताल बना दिया गया और इसके मैनेजमेंट की जिम्मेदारी डॉ जलीस को दी गयी। 

उन्होंने दिन-रात एक करके कोरोना मरीजों की सेवा की और अपने परिवार को भी देखा। कमाल की बात है कि कोरोना मरीजों के बीच में रहने के बाद भी पहली लहर में खुद को इस वायरस से बचा ले गईं लेकिन दूसरी लहर में वायरस ने इनको जकड़ ही लिया। उनका पूरा परिवार इस वायरस के संक्रमण में आ गया। 

डॉ जलीस, उनके पति और एक बेटा एरा में ही भर्ती थे। दो अन्य बच्चे होम आइसोलेशन में थे। उसी दौरान मौतों का दौर चल रहा था। लिहाजा एरा में किसी मरीज की मौत हो जाने पर वह बेचैन हो जाती थीं। पेशे से डॉक्टर होने के कारण उनसे रहा नहीं गया और फिर खुद मरीज होने के बाद भी मरीजों के इलाज में जुट गईं। हर सुबह पहले खुद अपना इलाज करतीं। उसके बाद दूसरे मरीजों के लिए अपने जूनियर को दिशा-निर्देश देतीं। 

डॉ. जलीस बताती हैं कि पोस्ट कोविड कंडीशन में भी उन्होंने लगातार मरीजों का इलाज किया। उनकी तबियत इस लायक नहीं थी कि वह चल फिर सकें लेकिन फिर भी लगातार अस्पताल आईं और मरीजों को परामर्श दिया। डॉ जलीस डाक्टर्स डे का सच्चा तोहफा हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

नशीले इंजेक्शन बेचने वाली महिला गिरफ्तार

नशीले इंजेक्शन बेचने वाली महिला गिरफ्तार

आरती तिवारी August 30 2022 32979

पुलिस ने महिला को मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मंगल बाजार से गिरफ्तार किया है।पकड़ी गई महिला अपनी जनरल

एम्स नागपुर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

एम्स नागपुर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

विशेष संवाददाता December 12 2022 36476

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का उद्घाटन

आपकी खूबसूरती को बनाकर रखेगा अंडा, इस तरह करें इस्तेमाल

आपकी खूबसूरती को बनाकर रखेगा अंडा, इस तरह करें इस्तेमाल

आरती तिवारी October 22 2022 32504

अंडे में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं तभी इसे खाने से शरीर को तमाम तरह के फायदे मिलते हैं। इसे खाने

कथित मेडिकल नेगलिजेंस में उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन कराये स्थानीय प्रशासन: डा. शाही

कथित मेडिकल नेगलिजेंस में उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन कराये स्थानीय प्रशासन: डा. शाही

आनंद सिंह April 02 2022 23045

आए दिन अस्पतालों में इलाज के दौरान मरीज की अवस्था बिगड़ने पर तीमारदार या असामाजिक तत्व उपद्रव करते ह

राजधानी लखनऊ में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू

राजधानी लखनऊ में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू

आरती तिवारी October 13 2022 25689

लखनऊ में पिछले 48 घंटों में डेंगू के मरीजों की संख्या लगभग 3 गुना बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे में

फर्टिलिटी जांच और उपचार सफल मातृत्व-पितृत्व की कुंजी: डॉ. युथिका बाजपेयी

फर्टिलिटी जांच और उपचार सफल मातृत्व-पितृत्व की कुंजी: डॉ. युथिका बाजपेयी

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2026 308

देर से परिवार शुरू करने की प्रवृत्ति मोटापा तनाव मधुमेह, थायरॉयड धूम्रपान शराब का सेवन पॉलीसिस्टिक

देश में कोविड-19 के 3.62 लाख नये मामले, बीमारी से 4,120 मरीजों की मौत।

देश में कोविड-19 के 3.62 लाख नये मामले, बीमारी से 4,120 मरीजों की मौत।

एस. के. राणा May 14 2021 26550

37,10,525 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 15.65 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ ह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को जामनगर में जीसीटीएम का करेंगे भूमि पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को जामनगर में जीसीटीएम का करेंगे भूमि पूजन

विशेष संवाददाता April 14 2022 25441

भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में स्वास्थ्य के प्रति सम्रग दृष्टिकोण अपनाया गया जो आज अधिक प्रा

अमेरिका ने भारत में बनी एजरीकेयर आई ड्रॉप को लेकर जारी किया अलर्ट

अमेरिका ने भारत में बनी एजरीकेयर आई ड्रॉप को लेकर जारी किया अलर्ट

हे.जा.स. February 05 2023 59421

अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर फॉर डीजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए

कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में सुप्रीम कोर्ट, 32 में से 10 जज कोरोना पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में सुप्रीम कोर्ट, 32 में से 10 जज कोरोना पॉजिटिव

एस. के. राणा January 19 2022 26351

मुख्य न्यायाधीश सहित सुप्रीम कोर्ट के 32 जजों में से अब तक 10 जज कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। टाइम्स ऑफ इ

Login Panel