देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एचआईवी या एड्स पर काबू पाने के लिए जनसहभागिता जरूरी: डॉ. हीरा लाल

एचआईवी ग्रसित के हित को लेकर तमाम तरह की व्यवस्थाएं की गयी हैं। एक जनआन्दोलन का रूप देकर जल्द से जल्द हम एचआईवी या एड्स के मूल में पहुंचकर उस पर नियन्त्रण पाने में सफल हो सकें। 

0 31405
एचआईवी या एड्स पर काबू पाने के लिए जनसहभागिता जरूरी: डॉ. हीरा लाल यूपी एड्स कंट्रोल सोसाय के अपर परियोजना निदेशक (एपीडी) डॉ. हीरा लाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसायटी के तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय एक होटल में प्रदेश के जिला क्षय रोग अधिकारियों और सहयोगी संस्थाओं की बैठक हुई। बैठक में एचआईवी या एड्स पर नियन्त्रण को लेकर आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।


यूपी एड्स कंट्रोल सोसायटी (AIDS Control Society) के अपर परियोजना निदेशक (एपीडी) डॉ. हीरा लाल ने कहा कि किसी भी परियोजना को सही मायने में धरातल पर उतारने के लिए जनसहभागिता बहुत जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए आम लोगों को कार्यक्रम से जोड़ते हुए इसे एक जनआन्दोलन का रूप दिया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द हम एचआईवी (HIV) या एड्स (AIDS) के मूल में पहुंचकर उस पर नियन्त्रण पाने में सफल हो सकें। 


बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए यूपी एड्स कंट्रोल सोसायटी के संयुक्त निदेशक रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आज की बैठक में एचआईवी या एड्स पर नियन्त्रण से जुडी जो भी महत्वपूर्ण जानकारी बैठक में दी जा रही है, इसे जिलों में कार्यक्रम से जुड़े लोगों से अवश्य साझा करें। इसी क्रम में डॉ. हीरा लाल ने कहा कि इस बारे में जिलों में एक हफ्ते के भीतर बैठक कर उसके निष्कर्षों के बारे में सोसायटी को अवश्य अवगत कराएँ। 


इस मौके पर नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन (National AIDS Control Organization) की प्रतिनिधि डॉ. इरा मदन ने एचआईवी या एड्स नियन्त्रण में कम्युनिटी चैम्पियन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अब हर जिले में कम्युनिटी चैम्पियन (community champions) तैयार किये जायेंगे जो उसी समुदाय के होंगे। इसको लेकर लखनऊ, प्रयागराज और मुरादाबाद में पायलट प्रोजेक्ट चलाया जा चुका है। उसकी सफलता को देखते हुए अब इसे प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया जा रहा है। इसके तहत जिलों में चयनित 10 से 12 कम्युनिटी चैम्पियन एचआईवी या एड्स से जुड़ी भ्रांतियों और भय को दूर करते हुए लोगों को सही जानकारी प्रदान करेंगे। इसके अलावा बीमारी के बारे में समुदाय की समझ और सुझाव को भी एकत्र करेंगे ताकि उसके आधार पर कार्ययोजना तैयार कर एचआईवी/एड्स पर नियन्त्रण पाया जा सके।


इस मौके पर यूपी स्टेट लीगल सर्विस अथारिटी के सुदीप जायसवाल ने सेक्स वर्कर (sex workers) के अधिकारों और सुरक्षा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कानून की निगाह में सभी को बराबर का दर्जा मिला है, इसलिए सेक्स वर्कर को हर जरूरी सुविधाएँ प्राप्त करने का अधिकार है । उन्होंने मानव तस्करी पर सख्ती लाने के बारे में भी जिक्र किया । 
 

बैठक में यूपी एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहायक निदेशक (आईईसी) अनुज कुमार दीक्षित ने एचआईवी एक्ट-2017 पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि इस एक्ट को सितम्बर 2018 से लागू किया गया, जिस पर स्टेट रूल तैयार कर इसे वर्ष 2021 में नोटिफाई किया गया । इसके तहत एचआईवी ग्रसित के हित को लेकर तमाम तरह की व्यवस्थाएं की गयी हैं । इसको हर जिले में प्रभावी तरह से लागू किया जा रहा है ताकि एचआईवी या एड्स नियन्त्रण में यह एक्ट प्रभावी भूमिका निभा सके। डिप्टी स्टेट टीबी आफिसर डॉ. ऋषि सक्सेना और सम्पूर्ण सुरक्षा स्ट्रेटजी की नोडल अधिकारी डॉ. प्रीति ने भी एचआईवी/एड्स नियन्त्रण में समुदाय की भागीदारी पर प्रकाश डाला। बैठक में सहयोगी संस्थाओं हमसफर ट्रस्ट के मुरुगेसन एस. और वाईआरजी केयर, एलायंस इण्डिया व सीफार के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पाकिस्तान की रावी दुनिया की सबसे प्रदूषित नदी

पाकिस्तान की रावी दुनिया की सबसे प्रदूषित नदी

हे.जा.स. February 17 2022 30328

दुनियाभर की नदियों में दवाओं की मात्रा पता करने के लिए एक शोध किया गया था। जिसमें यह खुलासा हुआ है क

जापान में बर्ड फ्लू का कहर

जापान में बर्ड फ्लू का कहर

हे.जा.स. February 21 2023 32449

जापान के कृषि मंत्रालय ने बताया कि बर्ड फ्लू के अभूतपूर्व प्रकोप के बीच देशभर में करीब 1.5 करोड़ पक्

लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू होगा फार्मास्युटिकल साइंसेज संस्थान।

लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू होगा फार्मास्युटिकल साइंसेज संस्थान।

हुज़ैफ़ा अबरार June 08 2021 28000

संस्थान में दो स्व-वित्तीय पाठ्यक्रम - 100 सीटों के साथ फार्मेसी (बीफार्मा) में स्नातक और 60 सीटों क

गर्मी में भी दिखें खिलीखिली सी, जानिये कैसे 

गर्मी में भी दिखें खिलीखिली सी, जानिये कैसे 

सौंदर्या राय June 12 2022 30033

सुबह के समय पार्क या घर में व्यायाम करें। व्यायाम करने से आपका शरीर सुडौल बना रहता है और रक्तसंचार अ

वैश्विक पुनर्स्थापना की ओर अग्रसर है आयुर्वेद : प्रो. एके सिंह

वैश्विक पुनर्स्थापना की ओर अग्रसर है आयुर्वेद : प्रो. एके सिंह

आनंद सिंह April 01 2022 24940

कोरोना के संकट में आयुर्वेद की उपयोगिता सच्चे हितैषी के रूप में प्रमाणित हुई है। आयुर्वेद के विद्यार

फाइलेरिया संक्रमण जानने के लिए 27 जनपदों के चुनिंदा गांवों में होने जा रहा सर्वे 

फाइलेरिया संक्रमण जानने के लिए 27 जनपदों के चुनिंदा गांवों में होने जा रहा सर्वे 

हुज़ैफ़ा अबरार June 03 2026 1659

27 जनपदों के चयनित प्रत्येक ब्लाक में एक सेंटिनल (स्थाई) और दो रेंडम गांव चुने जाएंगे जहां 10 बजे रा

Infertility, recurrent pregnancy loss, and risk of stroke: pooled analysis of individual patient data of 618 851 women

Infertility, recurrent pregnancy loss, and risk of stroke: pooled analysis of individual patient data of 618 851 women

British Medical Journal January 13 2023 29989

A history of recurrent miscarriages and death or loss of a baby before or during birth could be cons

डा सूर्यकान्त आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित

डा सूर्यकान्त आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2022 23083

डा सूर्यकान्त केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में 17 वर्ष से प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है ए

मेदांता लखनऊ में शुरू हुआ स्ट्रोक क्लिनिक। 

रंजीव ठाकुर July 24 2021 56654

डॉ ऋत्विज बिहार, एसोसिएट डायरेक्टर न्यूरोलॉजी ने स्ट्रोक के बारे में बताया की भारत में स्ट्रोक का बो

बेंगलुरू के बच्चों में फैल रहा सांस संबंधी इंफेक्शन, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के उपाय

बेंगलुरू के बच्चों में फैल रहा सांस संबंधी इंफेक्शन, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के उपाय

विशेष संवाददाता September 07 2022 30936

स्कूल का खुलना बच्चों के बीच क्रॉस इंफेक्शन की वजह बन रहा है, जिसके कारण बार-बार इंफेक्शन होने का खत

Login Panel