देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

ओमिक्रोन के खिलाफ आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा प्रभावी समाधान: गुरू मनीष

आयुर्वेद एवं मैडिटेशन गुरु तथा शुद्धि आयुर्वेद के संस्थापक, गुरू मनीष  ने कहा कि आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा ही इस समस्या का प्रभावी समाधान है।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 25 2022 Updated: January 25 2022 17:00
0 104073
ओमिक्रोन के खिलाफ आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा प्रभावी समाधान: गुरू मनीष शुद्धि वेलनेस क्लीनिक एवं अस्पताल और हिम्स की टीम।

लखनऊ। जब से दुनिया में कोविड-19 की महामारी आई है, तब से लोगों के लिए इम्युनिटी एक लोकप्रिय शब्द बन गया है। अब, तेजी से फैल रहे ओमिक्रोन कोरोना वायरस ने लोगो के बीच अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया हैं, लोग इस खतरनाक वायरस के खिलाफ निवारक कदम उठाने के बारे में अधिक जागरूक हो गए हैं।

आयुर्वेद एवं मैडिटेशन गुरु तथा शुद्धि आयुर्वेद के संस्थापक, गुरू मनीष  ने कहा कि आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा (Naturopathy) ही इस समस्या का प्रभावी समाधान है।

उन्होंने कोरोना वायरस और इसके नये प्रतिरूप ओमिक्रॉन (omicron) से बचने के लिए जन-जागरूकता अभियान के तहत, कुछ सरल उपाय पेश किये हैं जिन्हें अपना कर कोई भी अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) में वृद्धि कर सकता है, ताकि वायरस का शरीर पर असर ही न हो।

गुरू मनीष ने कहा कि फ्लू व संक्रमण के लक्षण दिखते ही तीन-चार दिन फलाहार करें। ऐसे में नारियल पानी, सलाद और फ्रूट जूस का सेवन लाभदायक होता है। संतरा व खट्टे फल खाने से विटामिन सी मिलता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आंवले का सेवन भी उपयोगी होता है, जिसे अचार, मुरब्बा, चूर्ण आदि के रूप में भी लिया जा सकता है। शरीर में विटामिन डी का प्राकृतिक तरीके से निर्माण हो इसके लिए हर दिन कम से कम एक घंटा धूप में बैंठें।

उन्होंने कहा कि इन दिनों गरम पानी को चाय की तरह सिप करके पियें। नाक में सरसों का तेल लगायें। सब्जी पकाते समय उसमें आधा चम्मच सोंठ पाउडर डालें। दूध और इससे बने उत्पादों का सेवन बंद कर दें। दिन में दो बार काढ़ा अवश्य पियें, जिसे तुलसी, काली मिर्च, दालचीनी, सोंठ, मुनक्का, लौंग व गुड़ डालकर पकाया जा सकता है। चाहें तो इसमें नीबू का रस भी लें। 

उल्लेखनीय है कि गुरू मनीष ने शुद्धि वेलनेस क्लीनिक एवं अस्पताल और हिम्स की स्थापना की है, जहां प्राचीन भारतीय पद्धति आयुर्वेदा और प्राकृतिक चिकित्सासे इलाज किया जाता है। शुद्धि वेलनेस की ओर से उत्तरी क्षेत्र में कई हिम्स नेचर क्योर क्लीनिक स्थापित किये गये हैं और संस्था की योजना पूरे भारत में इनका विस्तार करने की है। ये दवा मुक्त क्लीनिक होंगे और रोगियों का इलाज प्राकृतिक चिकित्सा, पंचकर्म तथा मोटे अनाज आधारित आहार के माध्यम से किया जाएगा। देश भर में शुद्धि आयुर्वेद के 150 से अधिक केंद्र संचालित हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोविड से ठीक होने के बाद हो सकती है हृदय रोग की समस्या।

कोविड से ठीक होने के बाद हो सकती है हृदय रोग की समस्या।

हुज़ैफ़ा अबरार May 27 2021 26347

कोविड से उबरने के बाद किसी अन्य समस्या से बचने के लिए फ़ालोअप केयर में कार्डियो वैस्कुलर डैमेज का पत

कोविड-19 संक्रमित राज्यों से आने वालों की होगी कोरोना जांच।

कोविड-19 संक्रमित राज्यों से आने वालों की होगी कोरोना जांच।

हे.जा.स. March 18 2021 32579

संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों से हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों की प्रदेश के एयरपोर्ट पर एं

मेडिकल सेक्टर के लिए सेबी लाएगी आईपीओ

मेडिकल सेक्टर के लिए सेबी लाएगी आईपीओ

विशेष संवाददाता September 11 2022 80282

देश में मेडिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी अप्रमेय इंजीनियरिंग अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लेकर आ

राजधानी में सामने आए डेंगू के 900 मामले

राजधानी में सामने आए डेंगू के 900 मामले

एस. के. राणा October 26 2022 23036

दिल्ली में अक्टूबर में डेंगू के 900 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिसके बाद इस साल इस बीमारी के मामलों

पढ़िए पैरा मेडिकल के विभिन्न कोर्सेस की पूरी जानकारी।

पढ़िए पैरा मेडिकल के विभिन्न कोर्सेस की पूरी जानकारी।

अखण्ड प्रताप सिंह December 06 2021 61362

पैरामेडिकल कोर्स करने वाले विद्यार्थी को पैरामेडिक कहा जाता है। एक पैरामेडिक हेल्थकेयर की सर्विस देन

कोरोना के नए संक्रमण में कोविड का कोई नया वैरिएंट नहीं मिला

कोरोना के नए संक्रमण में कोविड का कोई नया वैरिएंट नहीं मिला

हुज़ैफ़ा अबरार June 13 2022 24085

बीते 24 घंटे में कोविड के 236 नए केस सामने आए हैं और 152 लोग ठीक हुए हैं। सक्रिय केस की संख्या 1087

अब दोबारा जांच के लिए जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज की लैब में देना होगा डेंगू, मलेरिया का सैम्पल

अब दोबारा जांच के लिए जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज की लैब में देना होगा डेंगू, मलेरिया का सैम्पल

श्वेता सिंह September 03 2022 27376

विभाग द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की गयी है कि वह अपने घरों और आसपास

मरीज को मौसमी का जूस चढ़ाने वाले आरोपी ग्लोबल अस्पताल होगा ध्वस्त

मरीज को मौसमी का जूस चढ़ाने वाले आरोपी ग्लोबल अस्पताल होगा ध्वस्त

आरती तिवारी October 27 2022 28231

डेंगू से पीड़ित एक मरीज को प्लेटलेट्स की जगह कथित तौर पर मौसमी का जूस चढ़ा दिया था। पीडीए की ओर से

कोरोना महामारी के दौरान सख्त पाबंदियों से लोगों का मानसिक स्वास्थ्य हुआ खराब 

कोरोना महामारी के दौरान सख्त पाबंदियों से लोगों का मानसिक स्वास्थ्य हुआ खराब 

हे.जा.स. April 28 2022 38432

कनाडा में किये गए इस अध्ययन में देशों को दो श्रेणियों में बांटा गया। पहली श्रेणी में उन देशों को रखा

होम्योपैथी दवा पर फ़ैली धारणाओं का समाधान।

होम्योपैथी दवा पर फ़ैली धारणाओं का समाधान।

हुज़ैफ़ा अबरार May 10 2021 37935

होम्योपैथिक दवाइयाँ मेडिकल ऑक्सीजन का विकल्प नहीं हो सकती है परंतु यदि मेडिकल ऑक्सीजन के साथ प्रयोग

Login Panel