देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

रीजेंसी अस्पताल के तत्वावधान में 28 को किडनी स्वास्थ्य  जागरूकता के लिए वॉकथॉन

डॉ दीपक दीवान ने बताया कि आबादी का 17 से 18 प्रतिशत किडनी बीमारियों से पीडि़त है, लेकिन जब क्रोनिक किडनी रोगों की बात आती है तो जागरूकता मे अभी भी कमी

हुज़ैफ़ा अबरार
March 25 2023 Updated: March 26 2023 10:45
0 29537

लखनऊ। सुपरस्पेशलिटी अस्पताल रीजेंसी अस्पताल 28 मार्च को सुबह 6.30 बजे से 8.30 बजे तक किडनी रोगों की रोकथाम पर जागरूकता पैदा करने के लिए वॉकथॉन का आयोजन कर रहा है। ये वॉक खुर्रम नगर स्थित रीजेंसी हेल्थ के परिसर से शुरू होगी और एमडी पैलेस पर समाप्त होगी। 2 किमी की दूरी तय की जाएगी।

वॉकथॉन का आयोजन इस वर्ष विश्व किडनी दिवस की थीम-किडनी हेल्थ फॉर ऑल के तहत किया जा रहा है। वॉकथॉन में सभी आयु वर्ग के लोग और मधुमेह, किडनी रोग या मोटापे से पीडि़त रोगी भी शामिल हो सकते हैं। इस पहल में रीजेंसी हेल्थ के डॉक्टर डॉ. दीपक दीवान, एमडी, डीएम, नेफ्रोलॉजी, रीनल साइंसेज के निदेशक और डॉ. आलोक कुमार पांडे, कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट एवं रीनल ट्रांसप्लांट एवं अन्य डॉक्टर शामिल होंगे।

डॉ दीपक दीवान ने बताया कि आबादी का 17 से 18 प्रतिशत किडनी बीमारियों से पीडि़त है, लेकिन जब क्रोनिक किडनी रोगों की बात आती है तो जागरूकता मे अभी भी कमी है। मधुमेह और उच्च रक्तचाप गुर्दे की बीमारियों के प्रमुख कारण होने के अलावा, गर्मी, तनाव, जल प्रदूषण और कीटनाशकों का उपयोग भी महत्वपूर्ण जोखिम कारक हैं।

टहलना सक्रिय और स्वस्थ रहने का आसान और प्रभावशाली तरीका है। विशेष रूप से किडनी के सम्बन्ध में, चलने से हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है। गुर्दे की बीमारी से पीडि़त लोगों, खासकर जब डायलिसिस पर हों, को दिल से संबंधित समस्याएं होने का खतरा अधिक होता है। टहलना आपके पूरे शरीर को गतिमान रखने में मदद करता है। यह शरीर में रक्त को पूरे अंगों में पंप करता रहता है, जो कई स्वास्थ्य स्थितियों के लिए अच्छा है। पैदल चलने के इन फायदों को ध्यान में रखते हुए हम लोगों में जागरुकता पैदा करने के लिए इस वॉकथॉन का आयोजन कर रहे हैं।

डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय, कंसल्टेंट- नेफ्रोलॉजिस्ट एंड रीनल ट्रांसप्लांट, रीजेंसी अस्पताल ने कहा, "भारत में किडनी की बीमारी एक बढ़ती हुई स्वास्थ्य चिंता है और किडनी रोगों के कारण जीवनशैली में नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इसलिए लक्षणों और निवारक उपायों को समझना महत्वपूर्ण है। इन जीवन शैली कारकों के कारण भारत में युवाओं में भी मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गुर्दे की बीमारी और दिल के दौरे बढ़ रहे हैं लेकिन यह एक चौंकाने वाला तथ्य है कि गुर्दे की बीमारी वाले केवल 10% लोग ही जानते हैं कि वे गुर्दे की बीमारी से पीड़ित हैं।

मुख्य कारण यह है कि गुर्दे की क्षति के अंतिम चरण तक लक्षण प्रकट नहीं होते हैं, वे विशिष्ट नहीं होते हैं और उनके बारे में जागरूकता कम होती है। इस प्रकार, इस पहल के साथ हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों में जागरूकता पैदा करना है। हम सभी लोगों को इस पहल में शामिल होने और किडनी हेल्थ फॉर ऑल' के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करने के लिए आमंत्रित करते हैं।"

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर अलर्ट मोड

इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर अलर्ट मोड

विशेष संवाददाता March 15 2023 25640

बीते कुछ महीनों से जुकाम बुखार के केस ओपीडी में सबसे ज्यादा तेज बुखार खांसी जुखाम गला बंद होने के सा

चीन को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट, हर 5 में से 1 जवान दिमागी बीमार

चीन को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट, हर 5 में से 1 जवान दिमागी बीमार

हे.जा.स. December 28 2022 56304

साउथ चाईना मॉर्निंग पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक, चीन के सैनिकों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। साउथ

वैश्विक स्तर पर एक अरब अकाल मृत्यु की वज़ह बन सकतें हैं गुटखा जैसे तम्बाकू उत्पाद।

वैश्विक स्तर पर एक अरब अकाल मृत्यु की वज़ह बन सकतें हैं गुटखा जैसे तम्बाकू उत्पाद।

लेख विभाग December 22 2021 36915

गुटखे में 4,000 से अधिक कार्सिनोजेनिक रसायन पाए गए हैं। इसमें क्लोरीन और अमोनियम यौगिकों से जुड़े रस

कालाजार उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार दृढ़ संकल्पित: स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार

कालाजार उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार दृढ़ संकल्पित: स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार

हुज़ैफ़ा अबरार July 16 2022 26054

सरकार कालाजार उन्मूलन के लिए दृढ़ संकल्पित है और कालाजार से प्रभावित सभी क्षेत्रों में रणनीति बनाकर

ब्रिटेन की रॉयल नेवी के नाविक जहाज पर पीने के पानी में गलत रसायन डालने से कई बीमार 

ब्रिटेन की रॉयल नेवी के नाविक जहाज पर पीने के पानी में गलत रसायन डालने से कई बीमार 

हे.जा.स. February 05 2023 33327

रॉयल नेवी के एक प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा,  जहाज में ताजे पानी की प्रणालियों में से एक के साथ

इंडोनेशिया में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया

इंडोनेशिया में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया

हे.जा.स. August 22 2022 25210

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद स्याहरिल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “युवक में पांच दिन बाद

मनबढ़ नर्सिंग कॉलेजज़ पर सख्त हुई योगी सरकार, 20 पर लिया एक्शन 

मनबढ़ नर्सिंग कॉलेजज़ पर सख्त हुई योगी सरकार, 20 पर लिया एक्शन 

रंजीव ठाकुर July 13 2022 26808

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तत्पर सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए 20 न

नेता आम जनता के मुकाबले ज्यादा दिनों तक जीवित रहते हैं: शोध

नेता आम जनता के मुकाबले ज्यादा दिनों तक जीवित रहते हैं: शोध

हे.जा.स. July 07 2022 26010

इन असमानताओं को मापने के लिए हमने हर नेता का उसके देश, आयु और लिंग के अनुसार आम जनता की मृत्यु दर के

डेंगू बेकाबू, प्रभावित राज्यों में केंद्र रोकथाम के लिए भेजेगा विशेषज्ञों का दल।

डेंगू बेकाबू, प्रभावित राज्यों में केंद्र रोकथाम के लिए भेजेगा विशेषज्ञों का दल।

एस. के. राणा November 03 2021 34108

केंद्र द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए विशेषज्ञों का दल भेजने का निर्णय लिया गया है। इस दल में राष्ट्र

लखनऊ में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, 79 नये संक्रमित मिले 

लखनऊ में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, 79 नये संक्रमित मिले 

हे.जा.स. January 03 2022 23669

मेदांता अस्पताल के मेडिकल निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि अस्पताल के सुरक्षाकर्मी, सफाई कर्मी समेत

Login Panel