देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोविड-19: दक्षिण अफ़्रीका में चिन्हित नए वैरिएण्ट का  नामकरण "ओमिक्रोन"

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार आरम्भिक सबूतों से पता चलता है कि डेल्टा जैसे अन्य वैरिएण्ट की तुलना में, इस नए वैरिएण्ट से फिर से संक्रमित होने का ज़्यादा जोखिम है।

हे.जा.स.
November 28 2021 Updated: November 29 2021 15:29
0 32818
कोविड-19: दक्षिण अफ़्रीका में चिन्हित नए वैरिएण्ट का  नामकरण "ओमिक्रोन" प्रतीकात्मक

वाशिंगटन। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के विशेषज्ञों ने दक्षिण अफ़्रीका में चिन्हित किये गए कोविड-19 के नए वैरिएण्ट को ग्रीक नाम – ‘ओमिक्रोन’ दिया है और इसके अनेक रूप परिवर्तनों और इसकी तेज़ संक्रमण रफ़्तार के कारण, इसे चिन्ताजनक रूप परिभाषित किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साथ ही, तमाम देशों आग्रह किया है कि वो दक्षिण अफ़्रीका और बोत्सवाना में चिन्हित किये गए, कोविड-19 के नए वैरिएण्ट (vritant) के मद्देनज़र, यात्रा पाबन्दियों पर विचार करने के लिये, जोखिम आधारित और वैज्ञानिक रुख़ अपनाएँ।

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार आरम्भिक सबूतों से पता चलता है कि डेल्टा (delta) जैसे अन्य वैरिएण्ट की तुलना में, इस नए वैरिएण्ट से फिर से संक्रमित होने का ज़्यादा जोखिम है। इस समय, दक्षिण अफ़्रीका के लगभग सभी प्रान्तों में, मामले बढ़ रहे हैं। संगठन ने बताया है कि B 1.1529 नामक ये वैरिएण्ट, संक्रमण के पूर्व मामलों की तुलना में, ज़्यादा रफ़्तार के साथ चिन्हित किया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी देशों से निगरानी बढ़ाने और इस वैरिएण्ट के बारे में बेहतर व गहन जानकारी हासिल करने के लिये, इसके चरित्र का विश्लेषण करने के प्रयास बढ़ाने के लिये कहा है।

कोविड-19 (covid-19) के लिये, विश्व स्वास्थ्य संगठन की तकनीकी प्रमुख डॉक्टर मारिया वान करख़ोवे ने कहा कि इस बारे में अभी सीमित जानकारी उपलब्ध है।

 हवाई यात्रा भी बहुत कम हुई:
उन्होंने ट्विटर (twitter) पर सवाल-जवाब के दौरान कहा कि इस वैरिएण्ट के बारे में हमें केवल यही जानकारी उपलब्ध है कि इसके बहुत सारे रूप मौजूद हैं और ऐसी स्थिति में ये वायरस से व्यवहार को व्यापक रूप में प्रभावित कर सकता है।

डॉक्टर मारिया वान करख़ोवे ने कहा कि शोधकर्ता (researcher) इस बारे में जानकारी हासिल करने और निर्धारित करने की कोशिश कर रहे हैं कि इस वैरिएण्ट और इसके रूपों का, जाँच-पड़ताल, चिकित्साविधान और वैक्सीन के सन्दर्भ में क्या अर्थ है।

उन्होंने कहा कि इस वैरिएण्ट का प्रभाव जानने के लिये, कुछ सप्ताहों का समय लगेगा और इसके लिये बड़े पैमाने पर कार्य जारी है। इस वैरिएण्ट की निगरानी की जा रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

देश में ओमिक्रॉन का तीसरा मामला मिला।

देश में ओमिक्रॉन का तीसरा मामला मिला।

एस. के. राणा December 05 2021 28089

देश में ओमिक्रॉन के वेरिएंट के अब तक कुल 3 केस मिल चुके हैं। इससे पहल दो केस कर्नाटक में पाए गए हैं,

होली के रंगों का आध्यात्मिक महत्व

होली के रंगों का आध्यात्मिक महत्व

लेख विभाग March 29 2021 38415

होली का त्यौहार एवं उससेे जुड़ी बसंत ऋतु दोनों ही पुरुषार्थ के प्रतीक हैं। इस अवसर पर प्रकृति सारी खु

पॉवर विंग्स फाउण्डेशन ने कैण्ट अस्पताल के टीबी मरीजों को गोद लिया

रंजीव ठाकुर September 21 2022 33230

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कैंटोनमेंट जरनल हॉस्पिटल में आज टीबी मरीजों को गोद ल

भारत में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की आएगी ‘सुनामी’: एक्सपर्ट

भारत में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की आएगी ‘सुनामी’: एक्सपर्ट

एस. के. राणा January 20 2023 36525

अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के अनुमानों के अनुसार, जनसांख्यिकीय परिवर्तनों के कारण 2040 में दुनिया भर मे

सेक्स में ऑर्गेज़्म की समस्या के कारण 

सेक्स में ऑर्गेज़्म की समस्या के कारण 

लेख विभाग December 26 2022 54621

Archives of Sexual Behavior के एक शोध में यह तथ्य सामने आया है कि पुरुष के साथ समागम करने पर केवल 65

3012 पदों पर कल होगी स्टाफ नर्स की भर्ती। 

3012 पदों पर कल होगी स्टाफ नर्स की भर्ती। 

हे.जा.स. October 03 2021 25733

प्रयागराज के 40, गाजियाबाद 38, गोरखपुर 43, लखनऊ 57 और मेरठ के 41 समेत 219 केंद्रों पर यह परीक्षा सुब

NEET प्रवेश परीक्षा होगी एक अगस्त को। 

NEET प्रवेश परीक्षा होगी एक अगस्त को। 

अखण्ड प्रताप सिंह March 13 2021 39367

एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए नीट (स्नातक)

गर्मी में बूंद बूंद पानी को तरस रहे आयुष चिकित्सालय के मरीज

गर्मी में बूंद बूंद पानी को तरस रहे आयुष चिकित्सालय के मरीज

विशेष संवाददाता May 21 2023 29801

भयंकर गर्मी में मरीजों को आयुष चिकित्सालय में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। जहां लोढ़ी में करोड़ों की

गंभीर हार्ट फेलियर  77-वर्षीय महिला का मैक्स लखनऊ में उन्नत कार्डियक प्रक्रिया से सफल इलाज 

गंभीर हार्ट फेलियर 77-वर्षीय महिला का मैक्स लखनऊ में उन्नत कार्डियक प्रक्रिया से सफल इलाज 

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2026 2219

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के डॉक्टरों ने गंभीर हार्ट फेलियर और शरीर में ख़ून‌ के बहाव की

बालों के लिए ऑयलिंग ​क्यों जरूरी है?

बालों के लिए ऑयलिंग ​क्यों जरूरी है?

सौंदर्या राय September 11 2021 40754

स्टाइल के चक्कर में आप अपने बालों की सेहत को खराब कर लेते हैं। इसी कारण से आजकल बालों में रूखापन, सफ

Login Panel