देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

चंडीगढ़ स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल हिम्स को केंद्र सरकार ने दी मान्यता।

हिम्स एकीकृत चिकित्सा विज्ञान अस्पताल है, जो विभिन्न चिकित्सा प्रणालियों के विवेकपूर्ण मिश्रण का उपयोग करके रोगियों की चिकित्सा करता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 29 2021 Updated: July 29 2022 21:36
0 668886
चंडीगढ़ स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल हिम्स को केंद्र सरकार ने दी मान्यता। प्रतीकात्मक

चण्डीगढ़। चंडीगढ़ के निकट डेराबस्सी स्थित हिम्स (हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड मेडिकल साइंसेज), प्रतिष्ठित एनएबीएच (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हैल्थकेयर प्रोवाइडर्स) से मान्यता प्राप्त करने वाला भारत का पहला एकीकृत अस्पताल बन गया है। हिम्स चंडीगढ़ (HIMS Chandigarh) और पश्चिम विहार, दिल्ली (Delhi) को भी एनएबीएच (NABH) की मान्यता मिली है। ये अस्पताल (Hospital) किडनी (kidney) और लिवर (liver) की विफलता, कैंसर (cancer) तथा ऑटो-इम्यून (auto-immune) के रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज कर रहे हैं।

 

आमतौर पर एलोपैथी (allopathy) वाले अस्पतालों को एनएबीएच मान्यता मिलती है। यह एक बड़ी उपलब्धि है कि किसी आयुर्वेद अस्पताल (Ayurved hospital) को यह दर्जा मिला है। हिम्स भारत का पहला एनएबीएच आयुर्वेद पंचकर्म अस्पताल है, जहां दवाओं का उपयोग नहीं होता है। इसके बजाय हिम्स क्लीनिक में जीवनशैली में बदलाव और प्राकृतिक तरीकों से रोगियों को ठीक किया जाता है।

 

"हमारे लिए यह गर्व की बात है कि आयुर्वेद को अब केंद्र सरकार से भी मान्यता और स्वीकृति मिल रही है। मैं हिम्स को एनएबीएच मान्यता प्रदान करने के लिए प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) का आभारी हूं। अस्पताल की एनएबीएच मान्यता से हमारी गुणवत्तापूर्ण देखभाल, नैतिकता, निरंतरता और रोगियों के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है। हमें इस बात का गर्व है कि एनएबीएच ने हमारे अस्पताल में भरोसा जताया। हम पेशेवर माहौल (professional environment) में सर्वोत्तम सेवा प्रदान करने के अपने प्रयास जारी रखेंगे, ”गुरु मनीष, संस्थापक, हिम्स एवं शुद्धि आयुर्वेद, ने कहा।

 

भारत में 100 से अधिक शुद्धि क्लीनिक है, और दिल्ली (Delhi) व एनसीआर (NCR) में 12 आयुर्वेदिक क्लीनिक मौजूद हैं, जिन्हें सीजीएचएस (CGHS) और डीजीएचएस (DGHS) ने अनुमोदित किया है। जीना सीखो लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड के रूप में संचालित ये आयुर्वेदिक क्लीनिक न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, ओल्ड राजेंद्र नगर, पीतमपुरा, रोहिणी, शास्त्री नगर, द्वारका, लक्ष्मी नगर, फरीदाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, वैशाली और राजनगर (गाजियाबाद) में स्थित हैं।

गुरु मनीष द्वारा फैलाई जा रही जागरूकता से आयुर्वेद में बीमा (Insurance) का एक नया चलन भी शुरू हुआ है। इस सुविधा के तहत अब सरकारी कर्मचारी मुफ्त में अपना इलाज करा सकेंगे।

 

एनएबीएच एक निकाय है जो रोगी सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल की गुणवत्ता के आधार पर मान्यता और संबद्ध कार्यक्रम संचालित करता है। इसके मानक, मूल्यांकन और प्रमाणन कड़े राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों पर आधारित होते हैं, जो एक निर्धारित समयावधि में आत्म एवं बाह्य मूल्यांकन की प्रक्रिया के माध्यम से लागू किये जाते हैं।

 

हिम्स एकीकृत चिकित्सा विज्ञान अस्पताल है, जो विभिन्न चिकित्सा प्रणालियों के विवेकपूर्ण मिश्रण का उपयोग करके रोगियों की चिकित्सा करता है। हिम्स विभिन्न चिकित्सा विज्ञानों की अच्छाई और उपचार क्षमता को एक छत के नीचे लेकर लाया है। इसके पीछे विचार यह रहा कि विभिन्न चिकित्सा प्रणालियों की सर्वोत्तम प्रथाओं का उपयोग करके मानव शरीर की किसी भी बीमारी का प्रभावी ढंग से इलाज किया जाये, ताकि रोग जड़ से ठीक हो जाएं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लगाई जाएंगी सेनेटरी नैपकिन वेंडिग मशीन

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लगाई जाएंगी सेनेटरी नैपकिन वेंडिग मशीन

विशेष संवाददाता August 24 2022 27914

सरकारी स्कूलों में राज्य सरकार सैनिटरी वेंडिंग मशीनें लगाने जा रही है. इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार

लखनऊ के अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया बुखार के मरीज बढ़े

लखनऊ के अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया बुखार के मरीज बढ़े

हुज़ैफ़ा अबरार November 02 2022 34219

बदले मौसम के कारण ज्यादातर केस वायरल बुखार के आ रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सक डाॅक्टर सर्वेश

कोरोना वैक्सीनेशन: 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए प्रिकॉसन डोज का महाभियान शुरू

कोरोना वैक्सीनेशन: 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए प्रिकॉसन डोज का महाभियान शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार August 08 2022 37680

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अधिक से अधिक लोगों को प्रिकॉसन डोज लगाने के लिए सात को महाभियान चलाने

विशाखापत्तनम में 11 से 13 दिसंबर तक इंडिया इंटरनेशनल मेडिकल इक्विपमेंट और इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटल नीड एक्स्पो का होगा आयोजन।

विशाखापत्तनम में 11 से 13 दिसंबर तक इंडिया इंटरनेशनल मेडिकल इक्विपमेंट और इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटल नीड एक्स्पो का होगा आयोजन।

हे.जा.स. November 03 2021 38740

आयोजन में एसोसिएशन ऑफ डायग्नोस्टिक्स मैन्युफैक्चरर्स इंडिया (एडीएमआई), फोर्स बायोमेडिकल और पब्लिक प्

बहुत दुरूह स्थितियों में होम्योपैथी चिकित्सक समाज की सेवा कर रहे हैं- डॉ अनिरुद्ध वर्मा

हुज़ैफ़ा अबरार February 15 2021 32886

यदि रोगों को जड़ से ठीक करना है, स्वास्थ्य प्रदान करना है, गाँव-गाँव, घर-घर तक चिकित्सा सुविधा पहुचान

कानपुर के रावतपुर में बुरी तरह फैला डायरिया, डीएम ने दिए निर्देश

कानपुर के रावतपुर में बुरी तरह फैला डायरिया, डीएम ने दिए निर्देश

आरती तिवारी August 21 2022 45129

रावतपुर में डायरिया फैलने से एक युवक की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम ने गांव का दौरा क

बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग अलर्ट

बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग अलर्ट

विशेष संवाददाता January 06 2023 31712

पशुपालन विभाग जिला सोलन के उपनिदेशक बीबी गुप्ता ने बताया कि जिले में अलर्ट कर दिया है।

19 साल के युवक को 12 घंटे तक नहीं मिला खून, तड़प-तड़प कर हुई ट्रॉमा सेंटर कैजुअल्टी में मौत

19 साल के युवक को 12 घंटे तक नहीं मिला खून, तड़प-तड़प कर हुई ट्रॉमा सेंटर कैजुअल्टी में मौत

रंजीव ठाकुर September 05 2022 26829

डॉ सुधीर कुमार सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयू ने आरोप के सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा कि ऐसा संभव नहीं है कि

मेडिसिन फ्रॉम द स्काई: ड्रोन के जरिए वैक्सीन की डिलीवरी की शुरुआत 

मेडिसिन फ्रॉम द स्काई: ड्रोन के जरिए वैक्सीन की डिलीवरी की शुरुआत 

हे.जा.स. September 12 2021 33071

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेलंगाना के 16 ग्रीन जोन में ‘मेडिसिन फ्रॉम द स्काई’ प्रोजेक्ट की शुरुआत क

आयुर्वेद पर गर्व करें छात्र व चिकित्सक: डॉ. आकाश

आयुर्वेद पर गर्व करें छात्र व चिकित्सक: डॉ. आकाश

आनंद सिंह April 05 2022 40071

जीवनशैली में बदलाव से हो रहे विकारों को दूर करने के लिए आयुर्वेद के प्रति समर्पण जरूरी, गुरु गोरक्षन

Login Panel