











































प्रतीकात्मक चित्र
लखनऊ। रेलवे हॉस्पिटल्स में भी अब आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत चिकित्सा सुविधा मिल सकेंगी। रेल मंत्रालय और नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी के बीच एमओयू साइन हो गया है।
रेलवे हॉस्पिटल्स में गरीबों को मुफ्त इलाज देने के लिए रेल मंत्रालय (Indian Railways) और नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी (NHA) के बीच समझौता हुआ। एमओयू साइन होने के बाद रेलवे कर्मचारियों की तरह गरीबों को भी आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat)- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत चिकित्सा सुविधा मिल सकेंगी।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) के कार्डधारक भारतीय रेल के 91 हॉस्पिटल्स में मुफ्त इलाज करवा सकेंगे। इनमें पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, वाराणसी, इज्जतनगर, गोंडा और लखनऊ के अस्पताल शामिल हैं। रेलवे बोर्ड ने कहा कि भारतीय रेलवे के चयनित अस्पतालों में अनिवार्य रूप से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लागू किया जाए।
पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे अस्पतालों में भी आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के अंतर्गत चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए रेल मंत्रालय और नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी के मध्य सहमति बनी है। इस नई व्यवस्था के लागू होने पर आमजन को अतिरिक्त चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
इस फैसले का स्वागत रेलवे यूनियंस ने भी किया है। एआइआरएफ (AIRF) और नरमू (NARMU) का कहना है कि इस व्यवस्था से रेलकर्मियों के साथ आमजन उपचार (Medical facilities) का लाभ उठा सकेंगे। इससे रेलवे अस्पतालों की उपयोगिता बढ़ेगी, ऐसे में मंत्रालय को रेलवे अस्पतालों को और व्यवस्थित करना होगा।
इस योजना ले लागू हो जाने से लगभग दस करोड़ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्डधारक रेलवे अस्पतालों (railway hospitals) में तैनात चिकित्सकों और संसाधनों का लाभ उठा उठाते हुए पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार (free treatment) करा सकेंगे।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9744
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5929
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
सीसीएसआई हवाई अड्डे पर 50 यात्रियों को समायोजित करने के लिए पर्याप्त प्रतीक्षा क्षेत्र स्थापित किया
एम्स प्रशासन ने फैसला लिया है कि इस बार तीसरी लहर से निपटने के लिए 100 बेड के लेवल-टू और थ्री के अस्
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी नगर निगम, स्थानीय निकाय साफ सफाई, फॉगिंग, एंटी लारवा स्प्रे पर व
यूपी के कई जिलों लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुलंदशहर के
डॉ० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया। इस मौके
रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में हरियाणा के लिंगानुपात में एक बार फिर बड़ा अंतर पाया गया है
आईवीएफ की प्रक्रिया में प्रायवेट अस्पतालों में लाखों का खर्च होता है। ऐसे में प्रदेश के गरीब दंपती ज
प्राकृतिक सौंदर्य वाले होंठ, महिलाओं के चेहरे की सुंदरता को दोगुना बढ़ाने का काम करते हैं। जिनके हों
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि देश में शनिवार को संक्रमण के 21,796 नए मामले सामने जिनमे
सर्द हवाओं की वजह से त्वचा नमी खोने लगती है और रूखी व बेजान हो जाती है। रूखी और फटी त्वचा ना केवल दे

COMMENTS