देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अपोलो लखनऊ में शुरू हुआ मोनोक्लोनल एंटीबॉडी ट्रीटमेंट।

इस इलाज में ज्यादा समय नही लगता, मोनोक्लोनल एंटीबॉडी या कॉकटेल एंटीबाडी सामान्य इंट्रावीनस पद्धति से मरीज के शरीर में इंजेक्ट की जाती है, जिसमें एक घण्टे का समय लगता है

अपोलो लखनऊ में शुरू हुआ मोनोक्लोनल एंटीबॉडी ट्रीटमेंट। प्रतीकात्मक

लखनऊ। क्षेत्र में लगातार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाला लखनऊ स्थिति अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल अब कोविड का अंतराष्ट्रीय स्तर पर पर प्रचलित इलाज मोनोक्लोनल एंटीबॉडी ट्रीटमेंट उपलब्ध करा रहा है।

अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सीईओ व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर मयंक सोमानी ने बताया, "बीते वर्ष कोविड से संक्रमित होने के बाद अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह कॉकटेल एंटीबॉडी ट्रीटमेंट दिया गया था तब से इसे ट्रम्प कॉकटेल औए नाम से भी जाना जाता है।यह इलाज अभी तक पश्चिमी देशों में उपलब्ध था, जिसे हम अब राजधानी लखनऊ में अपोलोमेडिक्स अस्पताल में उपलब्ध करा रहे हैं।"

मोनोक्लोनल एंटीबॉडी ट्रीटमेंट या ट्रम्प कॉकटेल के बारे में बताते हुए डॉक्टर मयंक सोमानी ने बताया, "यह एंटीबाडी वायरस के स्पाइक प्रोटींस के बीच में काम करती हैं, जिससे वायरस अपने आपको शरीर में रेप्लिकेट नही कर पाता। इसके चलते मरीज को इस कोविड संक्रमण के खिलाफ अपने शरीर में प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है।"

उन्होंने बताया कि इलाज की पद्धति माइल्ड या मोडरेट कोविड इन्फेक्शन के लिए ही कारगर है, जिनमें ऑक्सीजन की आवश्यकता नही होती है। जैसे टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आए, जितना जल्दी हो सके मरीज को 10 दिन के भीतर ही मोनोक्लोनल एंटीबॉडी ट्रीटमेंट दे दिया जाना चाहिए।

इस इलाज में ज्यादा समय नही लगता, मोनोक्लोनल एंटीबॉडी या कॉकटेल एंटीबाडी सामान्य इंट्रावीनस पद्धति से मरीज के शरीर में इंजेक्ट की जाती है, जिसमें एक घण्टे का समय लगता है और इसके बाद एक घण्टे तक मरीज को मेडिकल ऑब्जरवेशन में रखा जा सकता है, जिसके बाद मरीज घर जा सकता है।

यह इलाज उनके लिए कारगर है:
- जिनका बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 35 के बराबर या उससे अधिक है।
-जो क्रोनिक किडनी रोग, मधुमेह, या किसी प्रतिरक्षादमनकारी मर्ज से पीड़ित हैं।
 - 65 वर्ष से अधिक आयु वाले मरीज।
- 55 वर्ष से अधिक उम्र के और हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज या किसी अन्य पुरानी सांस की बीमारी से पीड़ित हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

केंद्र सरकार ने दो फार्मा कंपनियों को बंद करने, तीन अन्य का विनिवेश करने का फैसला लिया।

केंद्र सरकार ने दो फार्मा कंपनियों को बंद करने, तीन अन्य का विनिवेश करने का फैसला लिया।

हे.जा.स. February 11 2021 27275

सरकार ने IDPL और RDPL के सभी कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लाभ देने की पेशकश की है।

डायबटीज और ब्लड प्रेशर दोनों मिल कर एक और एक ग्यारह हो जाते है: डॉ बी के अग्रवाल

रंजीव ठाकुर September 11 2022 188150

इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपीकॉन 2022 में हाइपरटेंशन का डायबटीज से सम

फाइलेरिया सपोर्ट ग्रुप के सदस्यों को किया गया प्रशिक्षित

फाइलेरिया सपोर्ट ग्रुप के सदस्यों को किया गया प्रशिक्षित

रंजीव ठाकुर August 17 2022 28566

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) संस्था ने बुधवार को बक्शी का

यूरोलॉजिकल केयर में मैक्स हॉस्पिटल की नई उपलब्धि, उच्च-जोखिम वाले मरीजों पर सफलतापूर्वक की गई

यूरोलॉजिकल केयर में मैक्स हॉस्पिटल की नई उपलब्धि, उच्च-जोखिम वाले मरीजों पर सफलतापूर्वक की गई

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2025 26459

रेज़ूम थेरेपी उन पुरुषों के लिए गेम-चेंजर है जो बढ़े हुए प्रोस्टेट की वजह से पेशाब की समस्या झेल रहे

लिक्विड लिपस्टिक लगाते वक्त इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

लिक्विड लिपस्टिक लगाते वक्त इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

आरती तिवारी August 20 2022 55553

ज्यादातर महिलाएं लिक्विड लिपस्टिक ही लगाना पसंद करती हैं। ये लिपस्टिक ज्यादा लॉन्ग टाइम तक टिकती है

सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए, जाने बालों को लंबा और घना बनाने के उपाय

सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए, जाने बालों को लंबा और घना बनाने के उपाय

सौंदर्या राय March 09 2023 107646

अपने बालों को जैतून का तेल लगाकर डीप कंडिशनिंग उपचार दें और बालों को शावर कैप से ढ़क लें, और इसे कुछ

डा सूर्यकान्त आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित

डा सूर्यकान्त आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2022 23083

डा सूर्यकान्त केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में 17 वर्ष से प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है ए

नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद महिला की मौत

नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद महिला की मौत

विशेष संवाददाता August 01 2023 41999

कटघर कोतवाली इलाके के लाजपत नगर में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराई गई गर्भवती महिला के ऑपरेशन से बच्चा

रेला हॉस्पिटल ने लीवर ट्रांसप्लांट मरीजों में 99.2 प्रतिशत का सर्वाइवल रेट हासिल कर बनाया विश्व रिकॉर्ड। 

रेला हॉस्पिटल ने लीवर ट्रांसप्लांट मरीजों में 99.2 प्रतिशत का सर्वाइवल रेट हासिल कर बनाया विश्व रिकॉर्ड। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 04 2021 21231

भारत में हर साल लीवर ट्रांसप्लांट के लगभग 1000 मामले होतें है। जिसका सर्वाइवल रेट 90 प्रतिशत है। जबक

संतुलित आहार: स्वस्थ जीवन का आधार

संतुलित आहार: स्वस्थ जीवन का आधार

लेख विभाग May 29 2022 87725

संतुलित आहार के एक नहीं अनेक फायदे हैं। इससे व्यक्ति के शरीर में उन सभी पोषक तत्वों की पूर्ति होती ह

Login Panel