देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अपोलो में हार्ट-लंग मशीन की मदद से जटिल कैंसर सर्जरी हुई

मरीज के गले के आगे और दोनों तरफ फैली गांठ सांस की नली पर इतना दबाव डाल रही थी कि उसे इंट्यूबेट करना संभव नहीं हो पा रहा था। ब्रोंकोस्कोपी और अन्य उपलब्ध तरीकों से भी सांस की नली में ट्यूब डालने का प्रयास सफल नहीं हुआ। डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन स्थगित कर मरीज के परिजनों के साथ चर्चा की और एक वैकल्पिक रणनीति तैयार की। चूंकि कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैला था और बीमारी गले तक सीमित थी, इसलिए सर्जरी को मरीज के उपचार का आवश्यक विकल्प माना गया। मरीज को पैर की फेमोरल आर्टरी और फेमोरल वेन के जरिए पेरिफेरल कार्डियोपल्मोनरी बाईपास पर लिया गया।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 01 2026 Updated: October 01 2026 00:10
0 154
अपोलो में हार्ट-लंग मशीन की मदद से जटिल कैंसर सर्जरी हुई Dr. Tarun Batra Dr. Shishir Agarwal Dr. Bharat Dubey Dr. Hiteshi Agarwal

लखनऊ। अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ में डॉक्टरों की विभिन्न विशेषज्ञताओं और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के समन्वय से 70 वर्षीय पुरुष मरीज की दुर्लभ स्थिति वाली जटिल थायराइड कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की गई। मरीज के गले में मौजूद कैंसरयुक्त गांठ सांस की नली को बुरी तरह दबा रही थी, जिसके कारण सामान्य प्रक्रिया से मरीज को बेहोश कर सर्जरी करना संभव नहीं था। ऐसे में कार्डियक सर्जरी टीम एनेस्थीसिया विशेषज्ञों और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी टीम ने मिलकर कार्डियोपल्मोनरी बाईपास यानी हार्ट-लंग मशीन की मदद से मरीज का एयरवे सुरक्षित किया और इसके बाद थायराइड कैंसर की सर्जरी की प्रक्रिया पूरी हुईं। इस जटिल प्रक्रिया में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. तरुण बत्रा कार्डियक सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. भरत दुबे एनेस्थीसिया विभाग के निदेशक डॉ मनीष एसोसिएट निदेशक डॉ. शिशिर अग्रवाल और कार्डियक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. हितेशी अग्रवाल सहित संबंधित चिकित्सा टीम ने भूमिका निभाई।

मरीज के गले के आगे और दोनों तरफ फैली गांठ सांस की नली पर इतना दबाव डाल रही थी कि उसे इंट्यूबेट करना संभव नहीं हो पा रहा था। ब्रोंकोस्कोपी और अन्य उपलब्ध तरीकों से भी सांस की नली में ट्यूब डालने का प्रयास सफल नहीं हुआ। डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन स्थगित कर मरीज के परिजनों के साथ चर्चा की और एक वैकल्पिक रणनीति तैयार की। चूंकि कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैला था और बीमारी गले तक सीमित थी, इसलिए सर्जरी को मरीज के उपचार का आवश्यक विकल्प माना गया। मरीज को पैर की फेमोरल आर्टरी और फेमोरल वेन के जरिए पेरिफेरल कार्डियोपल्मोनरी बाईपास पर लिया गया। इस प्रक्रिया में स्पाइनल एनेस्थीसिया का इस्तेमाल किया गया, जिससे मरीज के शरीर के निचले हिस्से को सुन्न किया गया और हार्ट-लंग मशीन की मदद से रक्त संचार तथा ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखी गई। इसके बाद भी जब सामान्य तरीके से एयरवे सुरक्षित करना संभव नहीं हुआ, तो सर्जिकल ऑन्कोलॉजी टीम ने बाईपास सपोर्ट के दौरान सबग्लॉटिक ट्रेकियोस्टोमी की। इस प्रक्रिया के जरिए सांस की नली में ट्यूमर के नीचे एक वैकल्पिक रास्ता बनाया गया और ट्यूब डाली गई।


एयरवे सुरक्षित होने के बाद मरीज को हार्ट-लंग मशीन से हटा दिया गया। रक्त प्रवाह की प्रक्रिया को सामान्य स्थिति में लाने के बाद मरीज की थायराइड सर्जरी पूरी की गई। करीब साढ़े चार से पांच घंटे चली इस सर्जरी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव भी नहीं हुआ। सर्जरी के बाद मरीज को निगरानी के लिए आईसीयू में रखा गया और वह बेहतर तरीके से रिकवर कर रहा था। इस मामले में कार्डियोपल्मोनरी बाईपास सपोर्ट के साथ थायराइडेक्टॉमी की गई, जिसे थायराइडेक्टॉमी विद सीपीबी सपोर्ट कहा जाता है। डॉक्टरों के अनुसार, इस तरह की स्थिति बहुत कम देखने को मिलती है और इसका सफल प्रबंधन एक समन्वित मल्टीडिसिप्लिनरी टीम के सहयोग से संभव हुआ।

डॉ. तरुण बत्रा डायरेक्टर, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ ने कहा इस मामले में ट्यूमर के कारण सामान्य ट्रेकियोस्टोमी करना संभव नहीं था। इसलिए हमें सांस की नली में ट्यूमर के नीचे एक वैकल्पिक रास्ता बनाना पड़ा। कार्डियक और एनेस्थीसिया टीम के साथ समन्वय ने इस प्रक्रिया को सुरक्षित तरीके से पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस तरह के मामलों में सही समय पर निर्णय लेना और टीम के सभी सदस्यों का साथ मिलकर काम करना बहुत जरूरी होता है। डॉ. भरत दुबे डायरेक्टर कार्डियक सर्जरी अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ ने कहा इस मरीज के मामले में सबसे बड़ी चुनौती सांस की नली को सुरक्षित रखना था। ट्यूमर के दबाव के कारण सामान्य तरीके से इंट्यूबेशन संभव नहीं था।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लखनऊ में आज 40 लोगों की डेंगू रिपोर्ट आई पॉजिटिव

लखनऊ में आज 40 लोगों की डेंगू रिपोर्ट आई पॉजिटिव

श्वेता सिंह November 05 2022 17798

आज लगभग 2225 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और कुल “08” घरों में मच्छरजनि

गोरखपुर एम्स में सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की सुविधा शुरू

गोरखपुर एम्स में सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की सुविधा शुरू

अनिल सिंह February 20 2023 74965

उद्घाटन एम्स निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने किया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा ज

सीतापुर में बुखार का कहर, रोज बढ़ रही मरीजों की संख्या

सीतापुर में बुखार का कहर, रोज बढ़ रही मरीजों की संख्या

श्वेता सिंह August 28 2022 30867

यहां के जगदेवा, फखरपुर, देवरिया, फरीदपुर सहित कई गांवों में 100 से अधिक लोग बीमार हैं। जानकारी के अन

टमाटर के रस से पाएं इन स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा

टमाटर के रस से पाएं इन स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा

श्वेता सिंह September 07 2022 31945

बुढ़ापे की इन निशानियों से बचने के लिए चेहरे पर टमाटर के रस से मालिश करें। इससे त्वचा में कोलाजन का

ऑस्टियोआर्थराइटिस के इलाज में विस्कोसुप्लेमेंटेशन फेक ट्रीटमेंट की तरह : ब्रिटिश मेडिकल जर्नल

ऑस्टियोआर्थराइटिस के इलाज में विस्कोसुप्लेमेंटेशन फेक ट्रीटमेंट की तरह : ब्रिटिश मेडिकल जर्नल

लेख विभाग July 11 2022 36906

घुटनों के दर्द से देश दुनिया की बहुत बड़ी आबादी प्रभावित है और वर्तमान में इस लाइफस्टाइल डिज़ीज़ ने

अब तो लोग कार से पार्क तक जाते हैं, पांच मिनट टहलते हैं, फिर कार से घर वापस आते हैं

अब तो लोग कार से पार्क तक जाते हैं, पांच मिनट टहलते हैं, फिर कार से घर वापस आते हैं

आनंद सिंह April 06 2022 35587

बीते तीन दशकों में इंसानों ने प्रकृति के साथ खूब छेड़खानी की है। पेड़ काट डाले। इमारतें बना दी गईं।

गोरखपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा सितंबर का महीना, बनी कार्ययोजना

गोरखपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा सितंबर का महीना, बनी कार्ययोजना

श्वेता सिंह September 03 2022 60989

अभियान के अंतर्गत इस माह में स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा, स्कूल केन्द्रित गतिविधियां, पोषण पंचायत,गृह

कोरोना सैंपल की एम्स में हो सकेगी जीनोम सिक्वेंसिंग

कोरोना सैंपल की एम्स में हो सकेगी जीनोम सिक्वेंसिंग

एस. के. राणा January 07 2023 26240

एम्स में अब कोरोना सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा मिल पाएगी। जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन मिलने के ब

इन ब्लड ग्रुप वालों को हार्ट अटैक का ज्यादा खतरा, आप भी रहें सावधान

इन ब्लड ग्रुप वालों को हार्ट अटैक का ज्यादा खतरा, आप भी रहें सावधान

लेख विभाग October 15 2022 23503

किसी भी इंसान को हार्ट अटैक तब होता है जब दिल तक ब्लड का फ्लो धीमा या ब्लॉक हो जाए। यह ब्लॉकेज आर्टर

जिला अस्पताल  के डॉक्टरों की लापरवाही आई सामने, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया मामले का संज्ञान

जिला अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही आई सामने, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया मामले का संज्ञान

विशेष संवाददाता April 28 2023 28632

सीएमओ डॉ. वाइके राय ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। बता दें कि 23

Login Panel