












































Dr. Harshit Gupta Senior Interventional Cardiologist
लखनऊ। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हृदय स्वास्थ्य और नियमित कार्डियक फॉलो-अप के महत्व के बीच रीजेंसी हेल्थ लखनऊ में 61 वर्षीय महिला के जटिल हृदय रोग का सफल उपचार किया गया मरीज के पहले से लगाए गए हार्ट स्टेंट के भीतर लगभग 95% दोबारा ब्लॉकेज विकसित हो गई थी। इस स्थिति को इन-स्टेंट रेस्टेनोसिस कहा जाता है। इसका उपचार ड्रग-एल्यूटिंग बैलून तकनीक से किया गया। मरीज को सीने में दर्द मामूली शारीरिक गतिविधि पर सांस फूलने और पूरे शरीर में कमजोरी की शिकायत थी। वह पिछले करीब 10 वर्षों से टाइप-2 डायबिटीज और हाइपरटेंशन से पीड़ित थीं। वर्ष 2016 में उनकी परक्यूटेनियस कोरोनरी इंटरवेंशन की जा चुकी थी।
इसके बाद जुलाई 2023 में उनकी लेफ्ट एंटीरियर डिसेंडिंग और लेफ्ट सर्कमफ्लेक्स कोरोनरीआर्टरीज से संबंधित उपचार किया गया था। रीजेंसी हेल्थ लखनऊ के कार्डियोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. हर्षित गुप्ता ने कहा “जिन मरीजों का पहले कोरोनरी इंटरवेंशन हो चुका है, उनमें इन-स्टेंट रेस्टेनोसिस एक जटिल स्थिति हो सकती है। इस मामले में मरीज के लक्षणों और जांच से दो कोरोनरी आर्टरीज में गंभीर बीमारी का पता चला, जिसके लिए अलग-अलग उपचार रणनीति की आवश्यकता थी। लेफ्ट एंटीरियर डिसेंडिंग की रुकावट के लिए नया स्टेंट लगाया गया, जबकि लेफ्ट सर्कमफ्लेक्स में पहले से मौजूद स्टेंट के भीतर विकसित रेस्टेनोसिस के उपचार के लिए ड्रग-एल्यूटिंग बैलून का इस्तेमाल किया गया।
रीजेंसी हेल्थ लखनऊ के कार्डियोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. हर्षित गुप्ता ने कहा जिन मरीजों का पहले कोरोनरी इंटरवेंशन हो चुका है, उनमें इन-स्टेंट रेस्टेनोसिस एक जटिल स्थिति हो सकती है। इस मामले में मरीज के लक्षणों और जांच से दो कोरोनरी आर्टरीज में गंभीर बीमारी का पता चला, जिसके लिए अलग-अलग उपचार रणनीति की आवश्यकता थी। लेफ्ट एंटीरियर डिसेंडिंग की रुकावट के लिए नया स्टेंट लगाया गया, जबकि लेफ्ट सर्कमफ्लेक्स में पहले से मौजूद स्टेंट के भीतर विकसित रेस्टेनोसिस के उपचार के लिए ड्रग-एल्यूटिंग बैलून का इस्तेमाल किया गया। यह मामला इस बात को रेखांकित करता है कि ब्लॉकेज की स्थिति और प्रकृति को समझते हुए उपचार का चयन करने के साथ विस्तृत जांच और नियमित फॉलो-अप भी महत्वपूर्ण हैं।
मरीज की जांच में कोरोनरी आर्टरी डिजीज और नॉन-एसटी एलिवेशन मायोकार्डियल इन्फार्क्शन के साथ इन-स्टेंट रेस्टेनोसिस की पुष्टि हुई। 16 अप्रैल-26 को दाहिनी रेडियल आर्टरी के माध्यम से की गई कोरोनरी एंजियोग्राफी में मिड- लेफ्ट एंटीरियर डिसेंडिंग में 80% संकुचन और मिड- लेफ्ट सर्कमफ्लेक्स में गंभीर फोकल इन-स्टेंट रेस्टेनोसिस पाया गया। जांच से दोनों प्रमुख कोरोनरी आर्टरीज में महत्वपूर्ण संकुचन का पता चला। इसके अलावा, पहले लगाए गए लेफ्ट सर्कमफ्लेक्स स्टेंट के भीतर भी दोबारा संकुचन हो गया था। स्थिति को देखते हुए कार्डियोलॉजी टीम ने दोनों प्रभावित आर्टरीज के लिए अलग-अलग इंटरवेंशनल उपचार रणनीति अपनाई। मिड- लेफ्ट एंटीरियर डिसेंडिंग की रुकावट के उपचार के लिए 2.75 × 24 mm एवरमाइन स्टेंट लगाया गया। वहीं, पहले से लगाए गए लेफ्ट सर्कमफ्लेक्स स्टेंट के भीतर विकसित रेस्टेनोसिस के उपचार के लिए 3.0 × 30 mm ड्रग-एल्यूटिंग बैलून का इस्तेमाल किया गया।
ड्रग-एल्यूटिंग बैलून तकनीक में बैलून की मदद से संकरी हुई रक्त वाहिका को खोला जाता है और उसी दौरान दवा को प्रभावित हिस्से तक पहुंचाया जाता है। इस प्रक्रिया से प्रभावित हिस्से में दोबारा संकुचन के जोखिम को कम करने के उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर दवा पहुंचाई जाती है। पूरी प्रक्रिया दाहिनी रेडियल आर्टरी के रास्ते सफलतापूर्वक पूरी की गई। प्रक्रिया के बाद मरीज को निगरानी के लिए आईसीयू में रखा गया। हीमोडायनामिक रूप से स्थिर होने के बाद उन्हें वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ और उन्हें 19 अप्रैल-26 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डिस्चार्ज के समय उन्हें सात दिनों के बाद कार्डियोलॉजी फॉलो-अप की सलाह दी गई।







हुज़ैफ़ा अबरार October 18 2026 0 511
हुज़ैफ़ा अबरार October 18 2026 0 364
हुज़ैफ़ा अबरार October 18 2026 0 266
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 6314
हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 0 1344
हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 1330
हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2026 0 1267
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 1141
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 980
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 882
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 861
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 10136
एस. के. राणा February 01 2026 0 6384
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 6314
एस. के. राणा January 20 2026 0 6237
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5824
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5740
एस. के. राणा January 13 2026 0 5299
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87631
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35855
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38783
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36253
लेख विभाग March 19 2022 0 35861
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73841
बीआरडी मेडिकल कॉलेज की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल माम
यौन और प्रजनन स्वास्थ्य शिक्षा से सुरक्षित यौन संबंध, यौन साथी तय करने की स्वतंत्रता, विभिन्न गर्भनि
मरीज के परिजनों को चाहिए कि खून रोकने के लिए उस स्थान पर कस कर कुछ लपेट दें और मरीज को सही करवट लिटा
नगर निगम ने इसे 25 जोनों में बांटकर काम प्रारंभ किया है। आपको बता दें लार्वा मिलने पर आरआरटी टीम जाक
मेले में बाल विकास पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) ने भी अपना स्टाल लगाया। जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर
आयोजन में एसोसिएशन ऑफ डायग्नोस्टिक्स मैन्युफैक्चरर्स इंडिया (एडीएमआई), फोर्स बायोमेडिकल और पब्लिक प्
ईसीएमआर के वरिष्ठ अधिकारी डॉ समीरन पांडा ने कहा कि कोविड-19 पूरी तरह से खत्म नहीं हो सकता है। इन्फ्ल
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लापरवाह डॉक्टर्स पर कड़ी कार्रवाई करते हुए चार चिकित्सकों को बर्खास्त कर

COMMENTS